By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Police caught bike riders: रेस लगाने पहुंच गए ‘100’ राइडर!, पुलिस ने 48 बाईकों पर 82 को दबोचा, रुपयों के लिए खेलते थे, रफ्तार का जानलेवा खेल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Police caught bike riders: रेस लगाने पहुंच गए ‘100’ राइडर!, पुलिस ने 48 बाईकों पर 82 को दबोचा, रुपयों के लिए खेलते थे, रफ्तार का जानलेवा खेल

कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Police caught bike riders: रेस लगाने पहुंच गए ‘100’ राइडर!, पुलिस ने 48 बाईकों पर 82 को दबोचा, रुपयों के लिए खेलते थे, रफ्तार का जानलेवा खेल

Deepak dubey
Last updated: May 18, 2023 5:49 am
Deepak dubey
Published: April 5, 2023
Share
94558137
SHARE

मुंबई। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाई वे (Western Express Highway) पर चलने वाले वाहन चालकों(Drivers) एवं आसपास के निवासियों के लिए वर्षों से सिरदर्द साबित हो रहे राइडरों (Ryders) के खिलाफ कल खेरवाड़ी पुलिस ने ‘विशेष’ अभियान चलाया(Police caught bike riders)। डीसीपी दीक्षित गेडाम के निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मुलिक के मार्गदर्शन में खेरवाड़ी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में ४८ बाईकों पर आए ८२ राइडरों को पुलिस ने दबोचा है। बताया जा रहा है कि ये सभी राइडर सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टा ग्राम (Ryder social networking site Instagram) पर आए एक मैसेज के बाद रफ्तार का जानलेवा खेल खेलने वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पहुंचे थे।
बता दें कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाई वे पर रफ्तार में बाइक चलाने और बाइक पर स्टंट बाजी करने वाले बाइकरों की समस्या वर्षों पुरानी है। तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट बाजी करते ये बाइकर अपनी जान से तो खेलते ही हैं, सड़क से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में डालते हैं। इन बाइकारों की मोडीफाई कराई गई बाईकों के साइलेंसर की तेज आवाज से आसपास रहने वालें लोगों की नींद में खलल पड़ती है। ऐसी शिकायतें हाईवे के आसपास के पुलिस थानों में अक्सर आती रहती हैं।

Advertisement

सी लिंक से शुरू होती है रेस
बताया जाता है कि मुंबई व आसपास क्षेत्र के राइडर पहले बांद्रा – पश्चिम के रिकलेमेशन स्थित सी लिंक के पास जुटते हैं और सट्टा लगाकर वहां से रेस शुरू करते हैं। ये राइडर कालानगर होते हुए गोरेगांव तक जाते हैं तथा वहां रेस खत्म करने के बाद बाइक पर स्टंट बाजी करते हुए फिर सी लिंक पर लौटते हैं। इन बाइकारों में ज्यादातर नशेड़ी होते हैं, ऐसा सूत्रों का दावा है।

पुलिस पर भी करते हैं हमला
राइडर कई बार बाइक चलाने के दौरान रास्ते में चलने वाले दूसरे दुपहिया वाहन चालकों को टपली, लात मारते हैं, पुलिस की टोपी उछालने जैसी हरकतें भी करते रहे हैं। पुलिस इन्हें रोकने के लिए समय – समय पर नाका बंदी आदि करती लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण इन्हें रोकना जोखिम भरा सिद्ध होता है। पुलिस सख्ती बरतती है तो कुछ समय के लिए राइडर अपना ठिकाना बदल लेते हैं। ये बीकेसी कार्टर रोड, मरीन ड्राइव आदि इलाकों में ‘टाइम पास’ करते हैं लेकिन पुलिस शिथिल होते ही राइडरों की रेस दोबारा शुरू हो जाती है।

राइडरों को भारी पड़ी स्टंटबाज की रासलीला
गौरतलब हो कि बीते सप्ताह एक स्टंटबाज राइडर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो में उक्त बाइकर अपनी दो महिला मित्रों के साथ ‘रासलीला’ करता दिखा। बांद्रा पूर्व स्थित बीकेसी में बनाए गए राइडर की रासलीला का उक्त वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जोन ८ के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी राइडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले की जांच के बाद खेरवाड़ी पुलिस ने उक्त २४ वर्षीय राइडर को एंटॉप हिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जो कि एक पेशेवर अपराधी निकला। इसके बाद कल की गई कारवाई में खेरवाड़ी पुलिस ने ४८ बाईकों पर आए ८२ राइडरों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब राइडरों की बाइक मोडीफाई करने वाले अवैध गैरेज वालों एवं बाइकरों के नेटवर्क, आपराधिक पृष्ठभूमि आदि की जांच कर रही है।

MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा

GATE 2025 Result : गेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 का परिणाम GATE 2025 Official Website पर चेक करें
Evidence Management Center: अत्याधुनिक एविडेंस कक्ष का उपमुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन ,
Senior Hindi leader passed away: हिंदी भाषी नेता पंडित गणेश शुक्ला का निधन
CRIME: पुलिस के हत्थे चढ़े खाकी वर्दीधारी लुटेरे
चार राज्यों में भाजपा को घेरने के लिए ममता बनर्जी का मेगा प्लान
TAGGED:Maharashtra newsMumbai crimemumbai newsmumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240119 WA0012
आध्यात्मदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

Ram mandir nirman festival : महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

Deepak dubey
Deepak dubey
January 19, 2024
MLA Narendra Mehta’s son’s car accident:विधायक नरेंद्र मेहता के बेटे की कार का सी लिंक पर भीषण दुर्घटना 
बेलगाम महँगाई से जनता हुई मुहाल, मोदी सरकार और आरबीआई RBI हुई नाकाम
Lalbaugcha Raja Darshan Controversy: लालबागचा राजा दर्शन में बवाल: महिला को कार्यकर्ता ने लात मारी, भक्तों में गुस्सा
Manikarnika Ghat issue: मणिकर्णिका घाट मामले में कांग्रेस सक्रिय, शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे हर्षवर्धन सपकाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?