Joindia
नवीमुंबईसिटी

Negligence of Mahavitaran: महावितरण के खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, श्मशान में परिवार वालों ने किया कार्रवाई की मांग

IMG 20241222 WA0032

मुंबई। रबाले के यादव नगर में महावितरण (Mahavitaran in Yadav Nagar of Rabale) की लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई। खुले ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस जानें के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालो ने मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है ।

Advertisement

जानकारी अनुसार रबाले के यादव नगर में महावितरण के खुले ट्रांसफार्मर से करंट लगने के कारण अमन सैनी की मौत हो गई है। अमन घर के पास खेल रहा था ।तभी खेलते खेलते खुले में रखे ट्रांसफार्मर के चपेट में आ गया ।इस दौरान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने श्मशान भूमि में शव को रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि महावितरण की लापरवाही ने यह हादसा करवाया और उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद महावितरण के तरफ से सफाई दी गई है ।महावितरण के अधिकारी रत्नदीप काटके ने इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर को सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर दीवार बनाई गई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे तोड़ दिया था।दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था, लेकिन इसी बीच यह दुखद घटना हो गई।महावितरण की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है।

Related posts

Crime: रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प 200 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज,20 हिरासत में

Deepak dubey

डॉक्टर है या हैवान: भंडारा में साथ काम करने वाले कर्मचारी को डॉक्टर ने लात-घूसों से पीटा, धारदार हथियार से किया हमला

cradmin

महाराष्ट्र में सेंट्रल एजेंसीज की बड़ी कार्रवाई: IT डिपार्टमेंट कई बिल्डर्स और प्रवर्तन निदेशालय नवाब मलिक के ठिकानों पर कर रही छापेमारी

cradmin

Leave a Comment