Joindia
मुंबईUncategorizedहेल्थ शिक्षा

OMG: भारत मे 6% बुजुर्गों के साथ अब बच्चों में क्यों बढ़ रहा है अस्थमा, बचाएं अपने बच्चों को

child

मुंबई। भारत में आज लोगों के बीच अस्थमा एक सामान्य बीमारी बन गई है। देश में इस बीमारी से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज अपनी जान गवां रहे हैं। यह जानलेवा बीमारी अब बच्चों को भी अपने आगोश में ले रही है, जो स्वास्थ्य प्रणाली को चिंतित करने लगी है। बता दें कि अस्थमा रोगियों में सीने का दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी आम शिकायतें होती है।

उल्लेखनीय है कि मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लोगों में बीमारी के प्रति जन जागरण पैदा करने का भी काम जाता है। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि विश्व में बीमारियों से होने वाली लोगों की मौत के 10 कारणों में से अस्थमा पहले स्थान पर है। यह बीमारी ने विश्व के असंख्य लोगों को मौत की नींद सुला रहा है।

asthama

पर्यावरण असंतुलन बीमारी को बढ़ावा देने का मुख्य कारण

विशेषज्ञों की मानें तो पर्यावरण में बना असंतुलन बीमारी को बढ़ावा देने का मुख्य कारण है। इसके चलते अस्थमा रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस बीमारी की घातकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विश्व में प्रति 20 में से एक व्यक्ति को इस बीमारी ने जकड़ रखा है। एक आंकड़े के मुताबिक विश्व में अस्थमा से 30 करोड़ से अधिक लोग ग्रसित हैं।

climate change

जानकारी के अभाव में बढ़ता है अस्थमा

बता दें कि मानव शरीर के फेफड़े से संबंधित यह पुरानी बीमारी है। अस्थमा होने पर श्वसन मार्ग में सूजन आ जाती है, जिसके चलते व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। हिंदुस्थान में इस बीमारी की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में 6 फीसदी से ज्यादा बच्चे और 2 फीसदी से ज्यादा बुजुर्ग इस बीमारी से ग्रसित हैं। ऐसे मामलों में जानकारी का अभाव या असामयिक उपचार रोग के बढ़ने और मृत्यु का मुख्य कारण है।

child

छोटे बच्चों की भी हो रही मौत

छोटे बच्चों में अस्थमा के लक्षण जब तक समझ में आते हैं, तब तक बीमारी उनमें गंभीर रूप ले लेता है। इस स्थिति में पहुंचने के बाद बच्चों में लगातार खांसी की शिकायत दिखाई देने लगती है जो रात में और बढ़ जाती है। सांस लेते समय नाक से घरघराहट के आवाज आने लगते हैं। इतना ही नहीं सीने में जकड़न के साथ ही बच्चों में जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होने लगता है। ज्यादातर बच्चों में ये लक्षण पांच साल की उम्र के बाद दिखाई देते हैं। एलर्जी भी इस बीमारी का एक प्रमुख कारण है। ऐसी स्थिति में बच्चों को बिना देर किए चिकित्सकों को दिखाया जाना चाहिए।

Related posts

New Covid Cases in Mumbai: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! एक ही दिन में तीन मौतें, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां फेल, मुंबई में सबसे ज्यादा मामले

Deepak dubey

उत्तर भारतीय नेताओ ने उद्धव ठाकरे के उपस्थिति में बांधा शिवबंधन

Deepak dubey

Sanjay Gandhi National Park: मुंबईकर ले सकेंगे तेंदुआ सफारी का मजा, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में जल्द शुरू होगी सफारी

Deepak dubey

Leave a Comment