By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: New Covid Cases in Mumbai: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! एक ही दिन में तीन मौतें, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां फेल, मुंबई में सबसे ज्यादा मामले
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » New Covid Cases in Mumbai: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! एक ही दिन में तीन मौतें, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां फेल, मुंबई में सबसे ज्यादा मामले

मुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

New Covid Cases in Mumbai: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! एक ही दिन में तीन मौतें, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां फेल, मुंबई में सबसे ज्यादा मामले

Deepak dubey
Last updated: June 26, 2025 3:59 am
Deepak dubey
Published: June 26, 2025
Share
maharashtra reports 30 new covid 19 cases three deaths
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (corona virus in maharashtra) का खतरा एक बार फिर सिर उठाने लगा है। राज्य में जहां एक ओर प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौतों का आंकड़ा भी चिंता बढ़ा रहा है। बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

एक ही दिन में तीन मौतें, संक्रमितों की संख्या में इजाफा
बुधवार को राज्यभर में कोरोना के 30 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दिन सतारा जिले में एक 36 वर्षीय पुरुष और नागपुर में 59 व 64 वर्षीय दो पुरुषों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई।

मुंबई बना संक्रमण का सबसे बड़ा केंद्र
जनवरी 2025 से अब तक मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा 973 मामले सामने आए हैं। जनवरी और फरवरी में केवल 1-1 मामला दर्ज किया गया था, लेकिन मई में यह आंकड़ा 435 तक पहुंच गया और जून में अब तक 532 मरीज मिल चुके हैं। यह साफ दर्शाता है कि मुंबई इस बार फिर से हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां रह गईं अधूरी
भले ही सरकार और स्वास्थ्य विभाग यह दावा कर रहे हों कि वे पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बढ़ते मामलों और मौतों की संख्या ने सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी है। लोग टेस्टिंग, इलाज और जागरूकता को लेकर भी असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

रिकवरी दर 89.31%, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही
जनवरी 2025 से अब तक राज्य में 27,394 जांचें की गईं, जिनमें से 2,425 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 2,166 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 223 मरीजों का इलाज जारी है। राज्य की रिकवरी दर 89.31 प्रतिशत बताई जा रही है, लेकिन लगातार बढ़ते सक्रिय मामलों ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

जिन जिलों में बुधवार को केस सामने आए:

मुंबई: 8

ठाणे महानगरपालिका: 3

नवी मुंबई: 2

कल्याण: 2

पुणे महानगरपालिका: 8

कोल्हापुर: 1

सांगली: 1

नागपुर महानगरपालिका: 5

कोरोना की यह वापसी महाराष्ट्र के लिए एक चेतावनी है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। सरकार को चाहिए कि वह न केवल मेडिकल संसाधनों को बढ़ाए बल्कि आम जनता को भी इस संक्रमण से सावधान रहने की पूरी जागरूकता दे।

BMC Budget 2025-26 : मुंबई मनपा ने पेश किया 74427.41 करोड़ रुपए का बजट, 14.19 प्रतिशत वृद्धि के साथ खर्च में लगाई ऊंची छलांग, अबतक का सबसे भारी बजट का दावा।
🔥 Navi Mumbai MIDC fire: नवी मुंबई एमआईडीसी की क्यूटेस्ट रिसर्च लैब में रात के सन्नाटे में भीषण आग! रसायनों से उठी आग की लपटों ने बढ़ाई अफरा-तफरी, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियाँ तैनात
Target publication:आदिवासी छात्रों के लिए टार्गेट की शैक्षणिक कार्यशाला, केजे सोमैया विद्यालय के 94 छात्रों में पुस्तकों का मुफ्त वितरण
Hindu janajagruti samiti:कराड के ‘यशवंतराव चव्हाण समाधि स्मारक’के निकट बनी अवैध मजार हटाएं !, – हिन्दू जनजागृति समिति की मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से मांग !
CRIME: रात मे रिक्शा सवारी महिलाओ के लिए हुई असुरक्षित, डोंबिवली मे महिला यात्री के साथ जबरन बलात्कार की कोशिश ,पुलिस की सतर्कता से बची
TAGGED:covid-19Maharashtra newsmumbai hospitalmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
VOTE
कल्याणमुंबईराजनीति

LOKSABHA ELECTION: कल पहले चरण का होगा मतदान, 43 लाख नागरिक डालेंगे वोट, 1 लाख 41 हजार नये मतदाता डालेंगे वोट

Deepak dubey
Deepak dubey
April 18, 2024
CSMT platform expansion delay: प्लेटफॉर्म विस्तार में देरी, तेजस और जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक दादर तक सीमित
Covax booster dose can be booked on Covin portal: कोविन पोर्टल पर बुक कर सकते हैं कोवोवैक्स बूस्टर डोज, कोवोवैक्स बूस्टर डोज उन लोगों को दिया जा सकता है जिन्होंने पहले कोविशील्ड या कोवैक्सिन के टीके लगवाए
NCP CHIF शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार से आया कॉल
Sachin Pote political controversy: कांग्रेस में रहते संगठन मजबूत नहीं कर पाए, अब पार्टी छोड़ने के बाद दे रहे ज्ञान, सचिन पोटे के बयान पर राजनीतिक हलकों में सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?