Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Two lovers committed suicide: घर वाले प्रेम विवाह में बने रोड़ा , नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पहाड़ी से कूदकर दम तोड़ा

suicide

मुंबई । प्रेम विवाह (love marriage) करने पर घर वालों द्वारा मना करने पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ( Underage lovers) ने पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या (Suicide)कर ली। शनिवार दोपहर आत्महत्या करने वाले लड़की की 16 साल और लड़का 21 साल का बताए जा रहे है।

Advertisement

जानकारी अनुसार कांदिवली के जानुपाड़ा इलाके में युवक युवती आस पास में रहते थे। युवक की पहचान आकाश झटे के रूप में हुई। वह हाऊस कीपिंग का काम करता था जब कि लड़की पढ़ाई करती थी। दोनों का काफी समय से प्रेम था। दोनो प्रेम विवाह करना चाहते थे लेकिन दोनो के परिवारों ने शादी कराने से इनकार कर दिया था। इससे काफी नाराज थे । इस बीच शनिवार दोपहर 12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली की जानूपाड़ा खदान में दो लोगों की लाश पड़ी है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समता नगर पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक पता चला कि वह उसके दोस्त के साथ कहीं गई थी। पहाड़ी से कूदकर जान देने वाले लड़के ने जाते समय मैसेज किया कि मैं जा रहा हूं और अब कभी लौट कर नहीं आऊंगा।फिलहाल एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Related posts

Heavy sale of gold on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर दिखी सोने की चमक, महंगा सोने पर ग्राहकों की ‘अक्षय’ ऊंचाई, जम कर हुई सोने की विक्री, देर रात तक खुली रही दुकानें, देश भर में 120 टन सोना विकवाली का अनुमान

Deepak dubey

बाप ने बेटे को चूहा मारने वाली दवा पिलाकर की हत्या

Deepak dubey

एक किलोमीटर तक दौड़ाकर रिश्वतखोर को पकड़ा एसीबी ने

Neha Singh

Leave a Comment