Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

Mumbra story: ऑनलाइन गेम का सरगना पुलिस के हथे चढ़ा ,अलीबाग कॉटेज से हुआ गिरफ्तार, गेमिंग एप्प से युवाओ को बनाता था शिकार 

IMG 20230611 WA0006 1

मुंबई।  ऑनलाइन गेम(Online Game)के जरिए धर्म परिवर्तन कराने वाले मुंब्रा का रहने वाले मुख्य आरोपी को लेकर अहम खुलासा हुआ है। इस आरोपी को अलीबाग के एक कॉटेज से गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी जाकिर नाईक का जहरीला कलमा गेम हारने वाले युवाओ को दिखाकर ब्रेन वॉश कराता था। इस कलमा के माध्यम से नाईक के भड़काऊ भाषण के बाद उसके बहकावे में आकर नादान युवक उसके शिकार बन जाते थे। इसके बदले आरोपी को मोटी कमाई होने की जानकारी सूत्रों से मिली है। ऐसे में अब एसटीएफ नाईक से कोई कनेक्शन तो नहीं इसको लेकर भी जांच शुरू कर दी है। (Mumbra story

Advertisement
)
बता दें कि गाजियाबाद में 30 मई को पहली बार ऑनलाइन गेम के जरिए हारने वाले युवाओ का धर्म परिवर्तन का खुलासा हुआ था।  एक डॉक्टर ने गाजियाबाद के कवि नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटियों ने अचानक मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन करना शुरू कर दिया। इस मामले में अब्दुल रहमान नाम के एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था उस पर चार नाबालिग हिंदू बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। लड़कियों को ऑनलाइन गेम के जरिए जाल में फंसाया जाता था। मैच हारने के बाद उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर होना पड़ा। इन लड़कियों को मुस्लिम धर्म के प्रभाव को बढ़ाने के लिए जाकिर नाइक के वीडियो भी दिखाए गए।गिरफ्तार आरोपियों ने  पुलिस को दिए बयान में बताया कि ठाणे जिले के मुंब्रा में रहने वाले मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद खान के माध्यम से हिन्दू लडके और लड़कियों को गेम के माध्यम से निशाना बनाते थे मुख्य आरोपी शाहनवाज ही फर्जी यूजर आईडी बनाकर दिया था |जिसके आधार पर यूपी एसटीएफ की टीम मुंब्रा शाहनवाज के घर पर छापेमारी की थी। लेकिन वह परिवार के साथ फरार था। इस बिच मुम्ब्रा पुलिस को शाहनवाज के बारे में जानकारी मिली की वह वरली में छिपा  हुआ है। जिसके बाद पुलिस वरली पहुंचते ही वह भाग गया। इसके बाद वह अलीबाग के कॉटेज में जाकर छिप गया। पुलिस  अलीबाग के उस कॉटेज में छापा मारकर शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मुम्ब्रा पुलिस के हवाले से गाजियाबाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेगई है।

Hostels in Marine Drive murder case: मरीन ड्राइव हॉस्टल में बलात्कार-हत्या मामला, एक तरफा प्यार मे घटना को दिया अंजाम

Related posts

cancer: कैंसर रोगियों का घर के नजदीक इलाज फिलहाल असंभव है; इंडियन कैंसर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता

Deepak dubey

1 lakh 29 thousand vehicles, fine of Rs 18 crore remaining: 1 लाख 29 हजार वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई, 18 करोड़ रुपये का जुर्माना बाकी

Deepak dubey

Aarey Forest: आरे के जंगल में उग रही हैं अवैध चर्च और मस्जिदें, ईडी सरकार योग निंद्रा में

Deepak dubey

Leave a Comment