By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BJP district president appointment: भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान, 22 जिलों में नियुक्ति अटकी गुटबाजी और नाराजगी बनी बड़ी चुनौती, मुंबई में ‘भइया’ नेताओं को नहीं मिला स्थान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BJP district president appointment: भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान, 22 जिलों में नियुक्ति अटकी गुटबाजी और नाराजगी बनी बड़ी चुनौती, मुंबई में ‘भइया’ नेताओं को नहीं मिला स्थान

मुंबईराजनीति

BJP district president appointment: भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान, 22 जिलों में नियुक्ति अटकी गुटबाजी और नाराजगी बनी बड़ी चुनौती, मुंबई में ‘भइया’ नेताओं को नहीं मिला स्थान

Deepak dubey
Last updated: May 14, 2025 7:18 am
Deepak dubey
Published: May 14, 2025
Share
67d6422eb6aa2 bjp 161449124 16x9 1
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
महाराष्ट्र भाजपा (Maharashtra BJP) में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया को शुरू हुए डेढ़ महीना बीत चुका है, लेकिन पार्टी अब तक 80 में से केवल 58 जिलाध्यक्षों की ही घोषणा कर पाई है। शेष 22 जिलों में भारी गुटबाजी और अंतर्कलह के चलते अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है, जिससे पार्टी में असंतोष का माहौल है।

मुंबई और नासिक में स्थिति सबसे गंभीर
मुंबई में छह संगठनात्मक जिले हैं, जिनमें से केवल तीन में ही अध्यक्ष की घोषणा हुई है। इनमें भी दो पुराने नेताओं को ही रिपीट किया गया है, जबकि केवल एक जिले में नया चेहरा लाया गया है। शेष तीन जिलों – उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण मुंबई – में गुटबाजी के चलते नियुक्ति नहीं हो सकी है।
वहीं नासिक के तीनों जिलों में किसी भी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

मुंबई में ‘भइया’ नेताओं को नहीं मिला प्रतिनिधित्व
उत्तर भारतीय समाज से आने वाले नेताओं को इस बार नजरअंदाज किया गया है। मुंबई में घोषित तीनों जिलाध्यक्ष मराठी मूल के हैं, जिससे उत्तर भारतीय गुट में नाराजगी देखी जा रही है।

नेतृत्व की कोशिशें और सुप्रीम कोर्ट का दबाव
भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की अगुवाई में उत्तर मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई और उत्तर-मध्य मुंबई के लिए दीपक तावडे, दीपक दळवी और विरेंद्र म्हात्रे को जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राज्य सरकार को स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव 4 महीनों के भीतर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद भाजपा ने संगठनात्मक चुनावों को जल्द निपटाने की कवायद शुरू की, लेकिन अंदरूनी कलह इसमें बाधा बन रही है।

फूट के डर से कुछ जिलाध्यक्ष दोबारा नियुक्त
ऐसे कई जिले हैं, जहां विवाद से बचने के लिए मौजूदा जिलाध्यक्ष को ही दोबारा नियुक्त कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब 14 जिलों में पुराने अध्यक्षों को ही रिपीट किया गया है।

जिलाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में मचा घमासान आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करना भाजपा नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं…आखिर भाषाओं को लेकर राज ठाकरे की क्या है सलाह?
Uddhav Thackeray attacks Fadnavis: चाणक्‍य और कुटनीति को खलबते में कूटकर पिसेंगे!, उद्धव ठाकरे का फड़णवीस पर हमला
Kolhapur UPSC Success Story: कोल्हापुर के चरवाहे के बेटे birdev डोणे ने UPSC में 551वीं रैंक हासिल की, IPS नियुक्त होने के बाद अपने माता-पिता के साथ पहली बार विमान से हैदराबाद की यात्रा की — ग्रामीण जीवन से लेकर आकाश तक का प्रेरणादायक सफर
सवारी नकारने पर ऑटो और टैक्सी चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
CRIME: मुंबई पुलिस का नासिक मे ऑपरेशन ड्रग माफिया,300 करोड़ का एमडी ड्रग्स जब्त,12 गिरफ्तार
TAGGED:bjpMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250215 WA0007
आध्यात्मनवीमुंबईशिक्षासिटी

Krishna-Sudama: मित्रता हो कृष्ण-सुदामा जैसी: संत राजकृष्ण शास्त्री

Deepak dubey
Deepak dubey
February 15, 2025
Eggs funda: कड़ाके को ठंड ने अंडे के बढ़ाया भाव
मुंबईकरों के लिए पानी की किल्लत हुई दूर, लबा लब भरे डैम
Delhiel road bridge: आखिरकार आम नागरिकों के लिए खोला गया डिलाईल रोड पुल का एक लेन, नागरिकों  की आवाजाही के लिए सुविधा
Ladki Behan Scheme: ईडी 2.0 ने दिखाया असली रंग: लाडली बहन योजना से 5 लाख महिलाएं बाहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?