By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Movie Review: ‘वन टू चा चा चा’: आशुतोष राणा की कॉमिक टाइमिंग बनी फिल्म की ताकत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Movie Review: ‘वन टू चा चा चा’: आशुतोष राणा की कॉमिक टाइमिंग बनी फिल्म की ताकत

फिल्मी दुनियामुंबई

Movie Review: ‘वन टू चा चा चा’: आशुतोष राणा की कॉमिक टाइमिंग बनी फिल्म की ताकत

Deepak dubey
Last updated: January 16, 2026 10:04 am
Deepak dubey
Published: January 16, 2026
Share
153267354
SHARE

(जो इंडिया / फिल्म : Movie Review) ‘वन टू चा चा चा’

Advertisement

कलाकार : आशुतोष राणा, ललित प्रभाकर, अनंत विजय जोशी
नायेरा बनर्जी, हर्ष मायर, मुकेश तिवारी, अशोक पाठक, चितरंजन गिरी
निर्देशक : अभिषेक राज खेमका और रजनीश ठाकुर
निर्माता : साजन गुप्ता, विजय लालवानी, नताशा सेठी
रेटिंग: 3.5 स्टार्स

लोकेश चंद्रा
इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ एक आउट-एंड-आउट सिचुएशनल कॉमेडी है, जो देसी फ्लेवर, अप्रत्याशित कास्टिंग और लगातार आते ट्विस्ट्स के दम पर दर्शकों को बांधे रखती है। फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है इसका अनोखा ट्रीटमेंट और आशुतोष राणा का बिल्कुल अलग अवतार। अब तक गंभीर और खतरनाक खलनायकों के रूप में पहचान बना चुके राणा इस बार कॉमिक रोल में नज़र आते हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग व चेहरे के हाव-भाव फिल्म को अतिरिक्त धार देते हैं।

कहानी
फिल्म की कहानी बिहार के मोतिहारी में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार से शुरू होती है, जहां घर में बेटे की सगाई की तैयारियां चल रही हैं। तभी परिवार के चाचा का अचानक शादी करने का फैसला पूरी व्यवस्था को हिलाकर रख देता है। चाचा मानसिक रूप से अस्थिर हैं और यही अस्थिरता फिल्म की कहानी की धुरी बन जाती है। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें रांची ले जाने का निर्णय होता है, लेकिन यह साधारण-सी मेडिकल यात्रा जल्द ही एक अजीबो-गरीब रोड ट्रिप में बदल जाती है। रास्ते में कहानी में ऐसे रंगीन और विचित्र किरदार जुड़ते जाते हैं, जो हालात को पूरी तरह अनियंत्रित कर देते हैं, एक निलंबित अफसर, फरार अपराधी, एक डांसर और जरूरत से ज़्यादा जोशीला पुलिसवाला। हास-परिहास के बीच गोलियां चलती हैं, गाड़ियां पलटती हैं और अपराध की दुनिया कहानी में दाखिल हो जाती है। इसके बावजूद फिल्म अपनी मासूमियत और चालाकी से बुनी गई दुनिया में दर्शकों को लगातार हंसाने में कामयाब रहती है।

अभिनय
आशुतोष राणा का अभिनय फिल्म की जान है। वह चाचा के किरदार को महज़ कॉमिक एलिमेंट तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उसमें मानवीय संवेदनाएं भरते हैं। यही वजह है कि कई जगह हास्य के साथ करुणा भी जुड़ती है। सहायक कलाकार भी फिल्म की गति बनाए रखते हैं। लोकल गैंगस्टर के रोल में अभिमन्यु सिंह प्रभाव छोड़ते हैं। अनंत विजय जोशी (सद्दा) की कॉमिक टाइमिंग शानदार है। हर्ष मयार (लप्पू), चितरंजन गिरी (चौबे), अशोक पाठक (स्टालिन) और हेमल इंगले (मिष्टी) अपने-अपने किरदारों में फिट बैठते हैं और कहानी को आगे बढ़ाते हैं।

निर्देशन और टोन
निर्देशक अभिषेक राज खेमका और रजनीश ठाकुर ने एक साफ-सुथरी, परफॉर्मेंस-ड्रिवन कॉमेडी तैयार की है। फिल्म का बड़ा हिस्सा कार जर्नी पर आधारित है और इसके संवाद लगातार हंसाते हैं। प्यार, हंसी, गोलियां, ड्रग्स, गुंडे, बैंक डकैती और पागलपन, सब कुछ मिलकर इसे एक ट्विस्टेड रोड-ट्रिप एंटरटेनर बना देता है।

फाइनल टेक
‘वन टू चा चा चा’ उन दर्शकों के लिए है जो बिना ज्यादा दिमाग लगाए, हल्की-फुल्की लेकिन स्मार्ट कॉमेडी देखना चाहते हैं। यह फिल्म अपने देसीपन, सरप्राइजिंग परफॉर्मेंस और सिचुएशनल ह्यूमर के दम पर थिएटर में अच्छी एंटरटेनमेंट देती है।

mumbai Drugs peddler on police radar: पुलिस के रडार पर ड्रग्स पैडलर, 160 लोगों पर हो चुकी है कार्रवाई
NAVI MUMBAI : मुंबई – पुणे महामार्ग पर व्यक्ति को गोली मारकर हत्या मामला , दो आरोपी गिरफ्तार 
ST Volvo Bus Scheme Maharashtra: स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में लग्जरी सफर, 100 वॉल्वो से शुरुआत, मंत्री ने बताया योजना
Shivsena (UBT): महाराष्ट्र मे भविष्य में दो ही नेता रहेंगे …शरद पवार और उद्धव ठाकरे!, संजय राउत का दावा
Creation of new districts: महाराष्ट्र में होंगे नए 21 जिले
TAGGED:bollywood actorbollywood newsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
School buses wont d
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Deepak dubey
Deepak dubey
December 2, 2022
Corruption : रत्नागिरी में उदय सामंत का 80 करोड़ का ‘डामर’ घोटाला, फर्जी बिल बनाकर हड़पे रकम!
मोबाइल पर लगातार चल रहा अंगूठा, बन रहा मर्ज का कारण
Heavy sale of gold on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर दिखी सोने की चमक, महंगा सोने पर ग्राहकों की ‘अक्षय’ ऊंचाई, जम कर हुई सोने की विक्री, देर रात तक खुली रही दुकानें, देश भर में 120 टन सोना विकवाली का अनुमान
लोकसभा चुनाव पर पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, चुनाव के मद्देनजर गृह विभाग का फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?