Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Misuse of municipal sports complex: मनपा के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का दुरूपयोग, खेल के बजाय शूटिंग व शादियां ज्यादा, खेल प्रशिक्षण के शुल्क भी ज्यादा, भाजपा विधायक ने प्रशासक के खिलाफ लिखा पत्र

99974528 1

मुंबई। मनपा ने जबसे प्रशासक नियुक्त हुए हैं तबसे मनपा के खेल मैदानों का दुरुपयोग होने के मामले में इजाफा हुआ है। बांद्रा पश्चिम में कई खेल मैदान पर मनपा ने कब्जा जमाया है तो अंधेरी स्थित राजा शाहाजी भोसले स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का दुरुपयोग होने का मामला सामने आया है। (Misuse of municipal sports complex) यहां खेल से ज्यादा शूटिंग शादियां होती हैं , अलग अलग कार्यक्रम होते हैं। और खेल के प्रशिक्षण के लिए लगने वाले शुल्क अन्य जगहों की तुलना में ज्यादा होते हैं।

Advertisement

वीरा देसाई रोड पर अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम से मशहूर शाहजी राजे भोसले स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का फिल्म शूटिंग और शादियों के लिए कथित दुरूपयोग का जिक्र करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक अमित सातम ने उद्यान विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स को चलाने में अलग दृष्टिकोण अपनाया जा रहा था। इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। मनपा प्रशासक इकबाल सिंह चहल को लिखे अपने पत्र में कहा कि इस मैदान का इस्तेमाल साल में सिर्फ 30 दिन तक ही फुटबॉल के लिए किया जा रहा था बाकी दिन इसका इस्तेमाल शूटिंग के लिए किया जा रहा था। इसका उपयोग खेल के लिए होना चाहिए ना कि शूटिंग व शादी व्याह के लिए किया जाना चाहिए। यह कम्प्लेक्स खेल उपयोगिता के विचार के साथ बनाया गया था। जहां गरीब, निम्न मध्य और उच्च मध्य वर्ग के बच्चे खेल का आनंद ले सकें।

जनता की शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त किशोर गांधी ने आश्वस्त किया कि इस मैदान में बच्चों को खेलने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शादी ब्याह अन्य कार्यक्रमों के लिए रोक लगाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किया जाएगा। गांधी ने आश्वस्त कराया कि यहां लोगों को खेलने के लिए सभी सुविधा उपलब्ध होंगी। और खेल प्रशिक्षण के दर भी उचित दर पर लागू किए जाएंगे।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

Related posts

Hindu janajagruti samiti:कराड के ‘यशवंतराव चव्हाण समाधि स्मारक’के निकट बनी अवैध मजार हटाएं !, – हिन्दू जनजागृति समिति की मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से मांग !

Deepak dubey

Big decision of Fadnavis government: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: अल्पसंख्यक दर्जा देने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन

Deepak dubey

Western Railway tricolor bike rally: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिम रेलवे सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, सांताक्रुज़ की भव्य तिरंगा बाइक रैली

Deepak dubey

Leave a Comment