Joindia
कल्याणदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Kharghar-Turbhe Link Road: खारघर-तुर्भे लिंक रोड के कार्य को मिली गति, तीन साल में पूरा करने की कोशिश

FvlcY4OaAAAyhbK
नवी मुंबई ।(Kharghar-Turbhe Link Road) सायन-पनवेल महामार्ग(Sion-Panvel Highway) पर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए एमएसआरडीसी द्वारा खारघर – तुर्भे अंडरग्राउंड लिंक रोड का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इस परियोजना के लिए 2.195 करोड़ खर्च कर तैयार हो थे इस मार्ग का फायदा  मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के वाहन चालको को होगा। सायन-पनवेल महामार्ग पर ठाणे-बेलापुर के बजाय खारघर के माध्यम से यात्रा कर सकेंगे जिससे समय और ईंधन की बचत होगी।
बतादे कि सायन-पनवेल महामार्ग पर रोजाना दो लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता  हैं। जिसके कारण हमेशा ट्रैफिक रहता है । इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी अधिक है। इसी को देखते हुए सिडको ने तुर्भे एमआईडीसी से खारघर तक  लिंक रोड का निर्माण कर रही है  यह लिंक रोड खारघर में प्रस्तावित कॉरपोरेट पार्क से जोड़ा जाएगा । इससे सायन पनवेल महामार्ग और ठाणे बेलापुर रोड पर ट्रैफिक समस्या से मुक्ति मिलेगी ।छह किलोमीटर लंबी इस लिंक रोड के लिए 2,195 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए सिडको ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए दो करोड़ का  आवंटित किया है और यह परियोजना अगले तीन वर्षों में तैयार होने वाली है।
 खारघर के विकास को बढ़ावा देना
 बेलापुर से पेंधर मेट्रो शुरू होने जा रही है। इसी तरह तुर्भे-खारघर अंडरग्राउंड मार्ग तैयार होने पर  खारघर व तलोजा क्षेत्र के नागरिकों का सफर सुगम हो जाएगा। बिल्डर्स का कहना है कि इस प्रोजेक्ट की वजह से खारघर, तलोजा एरिया में घरों की डिमांड ज्यादा होगी।जब से खारघर तुर्भे लिंक रोड बनने जा रहा है, ऐसी जानकारी है कि खारघर क्षेत्र में बाहरी देशों के कुछ शिक्षण संस्थानों ने जगह ले ली है। इसलिए सही मायने में खारघर और तलोजा शहर का विकास और तेजी से होगा।
 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए महत्वपूर्ण
 परियोजना का निर्माण जुईनगर स्टेशन के सामने हरडीलिया कंपनी से खारघर पहाड़ी तक जाने वाली सड़क के किनारे किया जा रहा है। यह परियोजना नवी मुंबई को सीधे जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लेकर परियोजना के पूरा होने तक के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण होगी।सिडको एमडी संजय मुखर्जी ने बताया कि सिडको एक अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में नवी मुंबई की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इन्हीं प्रयासों के तहत तुर्भे-खारघर अंडर ग्राउंड लिंक रोड शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का एक प्रयास है।

Related posts

Nitin Gadkari caste politics statement: नेता जातिवादी, जनता नहीं : नितिन गडकरी का बड़ा बयान

Deepak dubey

संजय दत्त-रवीना टंडन ने जयपुर में देखे लेपर्ड: संजू- बोले जयपुर वाले खुशकिस्मत, उनके पास झालाना जैसा जंगल; खुली जिप्सी में जमकर की फोटोग्राफी

cradmin

EVM machine: ईवीएम के खिलाफ विरोधी एकजुट हुए

Neha Singh

Leave a Comment