By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: वसई–विरार में जीत का चेहरा बने कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर, हितेंद्र ठाकुर ब्रांड की वापसी के बने अहम स्तंभ
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » वसई–विरार में जीत का चेहरा बने कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर, हितेंद्र ठाकुर ब्रांड की वापसी के बने अहम स्तंभ

मुंबईराजनीति

वसई–विरार में जीत का चेहरा बने कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर, हितेंद्र ठाकुर ब्रांड की वापसी के बने अहम स्तंभ

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 17, 2026 10:02 am
JoIndia Online Correspondent
Published: January 17, 2026
Share
Kanhaiya Beta Manohar Bhoir
SHARE

वसई–विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VVMC) (Vasai Virar Municipal Corporation) चुनाव में बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) की शानदार जीत (BVA Victory) के पीछे अगर किसी चेहरे की सबसे ज़्यादा चर्चा है, तो वह हैं कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर। शुक्रवार का दिन न सिर्फ BVA प्रमुख हितेंद्र ठाकुर (Hitendra Thakur) के लिए खास रहा, बल्कि वार्ड नंबर 27 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले कन्हैया भोईर के लिए भी यह दिन राजनीतिक पहचान पुख्ता करने वाला साबित हुआ।

Advertisement

विधानसभा चुनाव में बाविया इलाके से तीन विधायकों की हार के बाद यह माना जा रहा था कि ठाकुर परिवार की पकड़ कमजोर हुई है और इस बार नगर निगम हाथ से निकल सकता है। लेकिन VVMC चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि ज़मीनी राजनीति में अब भी बहुजन विकास अघाड़ी का दबदबा कायम है। इस पूरे चुनावी समर में कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर एक ऐसे नेता के तौर पर उभरे, जिन्होंने न सिर्फ अपने वार्ड में मजबूत पकड़ दिखाई, बल्कि संगठन की रणनीति को भी जमीन पर उतारकर दिखाया।

वार्ड नंबर 27: कन्हैया भोईर की निर्णायक जीत

वार्ड नंबर 27 में BVA ने जोरदार जीत दर्ज की और इस जीत के केंद्र में रहे कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर (Kanhaiya (Beta) Manohar Bhoir)। स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार जनसंपर्क, घर-घर पहुंचने वाली कैंपेनिंग और युवाओं से सीधा संवाद—इन सभी ने कन्हैया भोईर को जनता का भरोसेमंद चेहरा बना दिया।

उनके साथ वार्ड से

  • सुनील मोरेश्वर अचोलकर,
  • ज्योत्सना शरद भागली,
  • दीपा सुजेश पाटिल

ने भी भारी मतों से जीत दर्ज की, लेकिन कन्हैया भोईर की जीत को सबसे अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसे “युवा नेतृत्व पर जनता की मुहर” के तौर पर देखा जा रहा है। इस जीत ने यह संदेश दिया कि वसई–विरार की राजनीति में अब नया नेतृत्व भी पूरी मजबूती से खड़ा है।

जीत के बाद सड़कों पर जश्न

VVMC चुनाव में जीत के ऐलान के बाद कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर के समर्थकों और BVA कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार जश्न मनाया। जीत रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह जश्न सिर्फ एक वार्ड की जीत नहीं, बल्कि बहुजन विकास अघाड़ी की सत्ता पर दोबारा मुहर का प्रतीक बन गया।

Kanhaiya Beta Manohar Bhoir fnl

VVMC में BVA की सत्ता फिर पक्की

115 सीटों वाली वसई–विरार नगर निगम में बहुजन विकास अघाड़ी ने 71 सीटें जीतकर/लीडिंग कर साफ बहुमत हासिल कर लिया है। इस नतीजे के साथ यह लगभग तय हो गया है कि इस साल भी वसई–विरार नगर निगम का मेयर हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघाड़ी से ही होगा।

विपक्ष हुआ बेहाल

चुनावी नतीजों ने विपक्ष की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बीजेपी को इस चुनाव में सिर्फ 43 सीटों से संतोष करना पड़ा।

शिंदे गुट की शिवसेना महज एक सीट पर बढ़त बना पाई।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) एक भी सीट पर प्रभाव नहीं छोड़ पाई।

कांग्रेस, एनसीपी (दोनों गुट) और अन्य पार्टियां पूरी तरह हाशिए पर चली गईं।

कन्हैया भोईर: भविष्य का बड़ा चेहरा?

इस पूरे चुनावी परिदृश्य में कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर सिर्फ एक विजयी उम्मीदवार नहीं, बल्कि BVA के उभरते चेहरे के तौर पर सामने आए हैं। उनकी जीत यह संकेत देती है कि बहुजन विकास अघाड़ी अब अनुभव के साथ-साथ युवा नेतृत्व को भी आगे बढ़ा रही है।

कुल मिलाकर, वसई–विरार के इस चुनाव में जहां हितेंद्र ठाकुर ने सत्ता पर अपनी पकड़ दोबारा साबित की, वहीं कन्हैया (बेटा) मनोहर भोईर इस जीत की सबसे मजबूत और चमकती कड़ी बनकर उभरे हैं।

ये मेरा टोल,ये मेरा टोल! , सरकारी महकमों के बिगड़े बोल, एमएमआरडीए और एमएसआरडीसी के बीच मुंबई के टोल का टेंशन
CRIME: मुंब्रा पुलिस यूपी के हथियार लेकर आए दो को किया गिरफ्तार
Full story dawood vs gawali: दूधवाले से डॉन बना गवली, जिससे डरता था अंडरवर्ल्ड डॉन !, अब समय से पहले ही जेल से होगा रिहा
Ghoomer movie re release: विश्व कप जीत की खुशी में फिर गूंजेगा ‘घूमर’ का जज़्बा — 7 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी दोबारा रिलीज
पाकिस्तान को भी पता है शिवसेना किसकी है -उद्धव ठाकरे
TAGGED:Bahujan Vikas AghadiBJP DefeatBVA MajorityBVA MayorBVA VictoryCivic Poll ResultsElection VerdictHitendra ThakurKanhaiya (Beta) Manohar BhoirLocal Body ElectionsMaharashtra PoliticsMunicipal Elections 2026Thakur BrandThakur FactorVasai Virar Civic ElectionsVasai Virar Municipal CorporationVasai Virar PoliticsVVMC Election ResultsWard No. 27Young Leader Kanhaiya Bhoir
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JN.1 Variant Becomes Dominant Strain In India INSACOG Warns of Unusual COVID 19 Symptoms
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

Corona variant JN.1: मुंबई में हाथ-पैर मार रहा है नया वैरिएंट, नई जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में मिले 19 संक्रमित

Deepak dubey
Deepak dubey
January 17, 2024
उद्धव ठाकरे 22 जनवरी को प्रभु रामचन्द्र का  दर्शन , लेकिन कहां?
राज्य के कई ब्लड बैंकों पर लग सकते है ताले, अस्पताल मे मंजूर ब्लड बैंक नहीं होने पर लाइसेंस होगा रद्द, केंद्रीय आरोग्य सेवा विभाग का निर्देश
मूसेवाला के कातिलों को पाकिस्तान में पनाह देने का प्लान!
Pulses became expensive in apmc: एपीएमसी में दाल हुई महंगी, कीमत में 2% से 3% की बढ़ोतरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?