By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Dr Sudhakar Mishra poetry book launch: भायंदर में साहित्यिक आयोजन: डॉ. सुधाकर मिश्र के काव्य संग्रहों का भव्य लोकार्पण, संवेदना और राष्ट्रबोध पर केंद्रित रही चर्चा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Dr Sudhakar Mishra poetry book launch: भायंदर में साहित्यिक आयोजन: डॉ. सुधाकर मिश्र के काव्य संग्रहों का भव्य लोकार्पण, संवेदना और राष्ट्रबोध पर केंद्रित रही चर्चा

इवेंटकाव्य-कथामीरा भायंदर

Dr Sudhakar Mishra poetry book launch: भायंदर में साहित्यिक आयोजन: डॉ. सुधाकर मिश्र के काव्य संग्रहों का भव्य लोकार्पण, संवेदना और राष्ट्रबोध पर केंद्रित रही चर्चा

Deepak dubey
Last updated: December 21, 2025 10:20 am
Deepak dubey
Published: December 21, 2025
Share
IMG 20251221 WA0016
SHARE

जो इंडिया  / भायंदर। (Dr Sudhakar Mishra poetry book launch)
डॉ   महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ. सुधाकर मिश्र के दो काव्य संग्रहों ‘अटल गीत तथा अन्य रचनाएं’

Advertisement
और ‘अज्ञेय के गीत’ का भव्य लोकार्पण एवं परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया। इस साहित्यिक आयोजन में हिंदी कविता, राष्ट्रप्रेम, मानवीय मूल्यों और समकालीन सामाजिक सरोकारों पर गहन विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. सुधाकर मिश्र की कविताएं संवेदना और मूल्यपरकता की सशक्त मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि मिश्र जी की रचनाधर्मिता राष्ट्रप्रेम और मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत है तथा उनकी लेखनी समाज के सामान्य जन की पीड़ा, संघर्ष और भावनाओं को सशक्त शब्द देती है। वे शास्त्रीय दृष्टांतों को वर्तमान संदर्भ में प्रस्तुत कर समाज की विसंगतियों को उजागर करते हैं और उनके समाधान की दिशा में सोचने को प्रेरित करते हैं।
मुख्य वक्तव्य के दौरान डॉ. सुधाकर मिश्र ने कहा कि कविता की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब वह पाठकों तक पहुंचे, उनसे संवाद स्थापित करे और विषय को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करे। उन्होंने कहा कि कवि की रचना की शोभा समाज से होती है और कविता की शोभा उसे समझने वाले पाठकों से। इस अवसर पर उन्होंने अपने संग्रह की चर्चित कविता ‘हम हिन्दू हैं’ का पाठ किया, जिसके माध्यम से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, विचारधारा और एक सच्चे हिंदू के जीवन मूल्यों का प्रभावी चित्रण किया।

IMG 20251221 WA0012
Dr Sudhakar Mishra poetry book launch,

कार्यक्रम की प्रस्ताविकी रखते हुए महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे ने कहा कि सुधाकर मिश्र जैसे शब्द-साधकों की साहित्यिक साधना को समाज के बीच सम्मानित करने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन दर्शन, नीति आधारित राजनीति, संवेदनशील काव्य चेतना के साथ-साथ नारी, प्रकृति, मूल्यबोध और काव्य चिंतन को कविता का विषय बनाकर डॉ. मिश्र ने उल्लेखनीय कार्य किया है।
डॉ. दुबे ने यह भी कहा कि ‘अज्ञेय के गीत’ का संकलन कवि की स्पष्टवादी रचनाधर्मिता का प्रतीक है, जिसमें अज्ञेय के गीतात्मक आग्रह पर उनके ही गीतों के माध्यम से विचारपूर्ण प्रत्युत्तर प्रस्तुत किया गया है।
काव्य संग्रहों पर विचार व्यक्त करते हुए एम.डी. कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल, वरिष्ठ भाषाविद डॉ. वीरेंद्र मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार रेणु शर्मा एवं डॉ. माधुरी सिंह ने दोनों पुस्तकों की साहित्यिक विशेषताओं, भाषा-शैली और भावात्मक गहराई पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सुधाकर मिश्र की कविताओं में देशप्रेम, सामाजिक चेतना और एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देता है।
इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक मुन्ना सिंह, स्नेहा पांडेय सहित स्थानीय साहित्यकारों, प्राध्यापकों और विद्वत समाज की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अजीत कुमार राय ने किया।
समग्र रूप से यह आयोजन हिंदी साहित्य के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता, विचारशीलता और रचनात्मक ऊर्जा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

Traffic in Mumbai: मुंबई में ट्रैफिक जाम का संकट बढ़ा, पैदल चलना हो सकता है बेहतर विकल्प
A new promise for railway safety: हर कोच और इंजन में लगेंगे हाईटेक सीसीटीवी, मारपीट और अपराध पर लगेगा लगाम?
Railway motorman CCTV monitoring: मोटरमैन की निगरानी के लिए रेलवे ने लगाए 150 सीसीटीवी कैमरे; 25 लोकल ट्रेनों में केबिन में निगरानी शुरू, यूनियनों ने जताया विरोध
Shiv Sena Dussehra Rally: शिव तीर्थ पर फिर गूंजेगी शिवसेना की दहाड़, दशहरा सम्मेलन के लिए मुंबई मनपा से हरी झंडी
Ganesh Naik CIDCO meeting: वनमंत्री गणेश नाईक का बड़ा कदम: सिडको के घरों की कीमतें घटाने के लिए बैठक, आम जनता को मिलने वाली है राहत
TAGGED:bhyender newsdr. Sudhakar mishraMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
14 04 2019 woman atrocity 19131713 102230871
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईशिक्षा

पति और जेठ ने महिला को बनाए हवस का शिकार आरोपी पति गिरफ्तार,जेठ की है तलाश

Deepak dubey
Deepak dubey
December 14, 2022
4 Years of Pushpa The Rise: ‘पुष्पा: द राइज़’ के 4 साल, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का पुष्पराज का क्रेज आज भी फैंस के बीच बरकरार
Taniya Chatterjee and Yuzvendra Chahal Controvercy: ‘गंदी बात’ एक्ट्रेस को युजवेंद्र ने भेजे ‘नॉटी मैसेज’!
रणवीर सिंह और आदित्य धर ने एक मेगा-सहयोग के लिए मिलाया हाथ, जियो स्टूडियो और बी 62 स्टूडियो करेगा फिल्म को प्रोड्यूस
Indian AI Model : India लॉन्च करेगा पावरफुल AI ऐप, 18693GPUs का जबरदस्त कंप्यूटिंग पवार, डीपसीक और चैटजीपीटी (ChatGPT) से 9 गुना ज्यादा ताकतवर,
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?