By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Sitare Zameen Par ‘सितारे जमीन पर’ के असर की गूंज सुप्रीम कोर्ट तक, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को होस्ट करने का आदेश
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Sitare Zameen Par ‘सितारे जमीन पर’ के असर की गूंज सुप्रीम कोर्ट तक, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को होस्ट करने का आदेश

फिल्मी दुनिया

Sitare Zameen Par ‘सितारे जमीन पर’ के असर की गूंज सुप्रीम कोर्ट तक, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को होस्ट करने का आदेश

JoIndia Online Correspondent
Last updated: November 30, 2025 4:20 am
JoIndia Online Correspondent
Published: November 30, 2025
Share
Samay Raina
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समय रैना और चार अन्य क्रिएटर्स को निर्देश दिया है कि वे हर महीने कम से कम 2 बार अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म या पब्लिक इवेंट्स में डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को शामिल करें। कोर्ट का यह आदेश उस विवादित वीडियो के बाद सामने आया है जिसमें कुछ कॉमेडियंस की ओर से डिस्लेक्सिक लोगों का मज़ाक उड़ाए जाने का आरोप लगा था। अदालत ने टिप्पणी की कि डिजिटल माध्यमों का प्रभाव लोगों पर काफी होता है, इसलिए इन्फ्लुएंसर्स का फर्ज बनता है कि वे सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा दें और डिस्लेक्सिक लोगों को सहायक काम करें।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आज लाखों लोगों तक पहुँच रखते हैं और ऐसे में जिम्मेदार कंटेंट बनाना जरूरी है। कोर्ट ने माना कि डिस्लेक्सिया और अन्य न्यूरोलॉजिकल स्थितियों को लेकर समाज में अभी भी जागरूकता की बड़ी कमी है।

अदालत ने यह भी कहा कि यह कदम सिर्फ दंडात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए उठाया गया है।

फिल्म के संदेश को अदालत ने भी माना प्रभावी

20 जून 2025 को रिलीज हुई आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को देशभर में काफी पंसद किया गया था. साथ ही भावनात्मक और सामाजिक मैसेज के लिए इस फिल्म की सराहना हुई थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि फिल्म ने डिस्लेक्सिया पर देशव्यापी चर्चा को फिर जगा दिया है, और यही चर्चा समाज में बदलाव को आगे बढ़ा सकती है।

आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। फिल्म में 10 नए कलाकारों— आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, समय देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर—को भी पेश किया गया है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी शंकर–एहसान–लॉय ने संभाली है, जबकि गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य

कोर्ट के अनुसार समय रैना और अन्य क्रिएटर्स को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को मंच देकर उनकी कहानियाँ, संघर्ष और अनुभव साझा करने का मौका देना होगा। अदालत का मानना है कि इस पहल से न केवल डिस्लेक्सिया के प्रति समझ बढ़ेगी, बल्कि स्पाइनल मस्क्युलर एट्रॉफी जैसे दुर्लभ रोगों को लेकर भी फंड और सहायता जुटाने में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में एथिकल और जिम्मेदार व्यवहार की दिशा में बड़ा कदम है।

‘तारे जमीन पर’ की तरह, ‘सितारे जमीन पर’ भी समाजिक मुद्दों को मुख्यधारा में लाने में सफल रही है। अदालत का यह आदेश इस बात का प्रमाण है कि सिनेमा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विचारों और व्यवहार में परिवर्तन का माध्यम भी बन सकता है।

26/11 जैसी हमले की धमकी के बाद सहार के होटल को मिला बम की धमकी , 5 करोड़ रुपये की डिमांड
Actor died of drug overdose : अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की घर मे मिली लाश , ओवरडोज से मौत होने का संदेह
Virat Kohli Social Media Controversy: ये हैं जर्मन मॉडल, जिसे इंडिया पसंद है और विराट को ये ‘पसंद’ हैं…!
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाजिर हुए राउत, आरोपों से किया इंकार
डाबर ने लांच किया ‘डाबर वैदिक ग्रीन टी डिटॉक्स कॉफी
TAGGED:Aamir Khanbollywoodentertainment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Sharad Pawar
मुंबईराजनीति

सत्ताधारियों ने बदला पैंतरा पुलिस वाहनों से प्रत्याशियों तक पहुंचा रहे पैसा शरद पवार का गंभीर आरोप

Deepak dubey
Deepak dubey
November 4, 2024
Medical education crisis India: 🏥 महाराष्ट्र के मेडिकल कॉलेजों की बिगड़ती हालत पर NMC सख्त, 40% संस्थान मानकों से नीचे — सरकार को नोटिस
Woman blackmailing scandal:मुंबई में अश्लील वीडियो से ढाई करोड़ की ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना से टूटकर सीए ने निगला ज़हर, सुसाइड नोट में किए दो आरोपियों के नाम उजागर
वर्षावास के अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं का विशेष आमंत्रण
Two lovers committed suicide: घर वाले प्रेम विवाह में बने रोड़ा , नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पहाड़ी से कूदकर दम तोड़ा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?