Joindia
देश-दुनियामुंबईसिटी

दीपावली पर 40 जगहों पर लगी आग, तीन दिनों में हुईं 85 घटनाएं

3ebea2d9 b977 43f2 b5b7 66f1d80c71b51666681630 1666683535

दिवाली के मौके पर उत्साह के बीच मुंबई (Mumbai) शहर में बीते तीन दिनों में आग लगने की करीब 85 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें पटाखों के चलते शहर में 40 जगहों पर आग लगने की जानकारी सामने आई है। गनीमत यह रही की इन हादसों में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Advertisement

कोरोना संकट का खतरा कम गया है। ऐसे में करीब दो साल बाद मुंबईकरों ने पटाखों की अतिशबाजी किया। मुंबईकरों के आतिशबाजियों के बीच शहर में आग की कई घटनाएं सामने आईं। शनिवार को आग की 17 घटनाएं सामने आईं, जिसमें दो आग पटाखों से लगी हैं। इसी तरह रविवार को आग लगने की 27 घटनाएं हुईं। इनमें से आग की सात घटनाएं पटाखों के कारण लगीं। दिवाली के दिन यानी सोमवार को आग लगने की कुल 41 घटनाएं सामने आईं।

जिसमें 28 आग पटाखों के कारण लगी थी। दिवाली के दौरान हर साल लक्ष्मी पूजन के दिन सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं दर्ज की जाती हैं। इस साल भी सोमवार को लक्ष्मी पूजन के दिन सबसे ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रमुख हेमंत परब ने बताया कि हालांकि पिछले तीन दिनों में आग लगने की अधिक घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

बीते साल दिवाली में लगी थी 159 जगहों पर आग
बीते साल दिवाली के दौरान आग लगने की कुल 159 घटनाएं हुई थीं। इनमें से 41 जगहों पर आग पटाखों के कारण लगी थी। पिछले साल लक्ष्मी पूजा के दिन आग लगने की 65 घटनाएं हुई थीं, जिनमें से 50 प्रतिशत यानि 33 आग पटाखों से लगी थी। इस बीच दिवाली के उत्साह के बावजूद मनपा के फायर ब्रिगेड की तरफ से मुंबईवासियों से अपील की गई है कि वे त्योहार मनाते समय सावधानी बरतें।

Related posts

Firing in Jaipur-Mumbai Express, RPF ASI and 3 passengers killed:जयपुर – मुंबई एक्सप्रेस में गोलीबारी, आरपीएफ के एएसआई और 3 यात्रियों की मौत

Deepak dubey

Extension of the Harbour Railway Line: हार्बर रेलवे लाइन विस्तार के लिए निजी जमीन अधिग्रहण करेगी रेलवे

Deepak dubey

Elevated metro kalyan to taloja: कल्याण- तलोजा के बीच मेट्रो से होगा सफर, 1521 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

Deepak dubey

Leave a Comment