By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: शिंदे – फडणवीस सरकार, गुजरात के एजेंट! :नाना पटोले
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » शिंदे – फडणवीस सरकार, गुजरात के एजेंट! :नाना पटोले

राजनीतिकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

शिंदे – फडणवीस सरकार, गुजरात के एजेंट! :नाना पटोले

Deepak dubey
Last updated: October 28, 2022 4:07 pm
Deepak dubey
Published: October 28, 2022
Share
Nana Patole
SHARE

मुंबई।महाराष्ट्र के उद्योगों और महत्वपूर्ण संस्थानों को एक तय योजना के तहत गुजरात ले जाया जा रहा है , ताकि मुंबई और महाराष्ट्र का महत्व कम हो जाए । केंद्र की मोदी सरकार पिछले 8 साल से इसी लक्ष्य के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार पर यह निशाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा है। उन्होंने कहा है कि राज्य में महाविकास आघाडी की सत्ता बदलने के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार गुजरात की एजेंट बन गई है। इसके तहत अब महाराष्ट्र से उद्योगों को गुजरात भेजा जा रहा है। पटोले ने तंज कसते हुए कहा है कि एक दिन यह सरकार देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई को भी गुजरात के हवाले कर देगी। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से यह साफ़ हो गया है कि शिंदे – फडणवीस महाराष्ट्र की जगह गुजरात के हितों की रक्षा कर अपने राज्य के साथ गद्दारी कर रही है। पटोले ने राज्य सरकार से इसे तुरंत रोकने की मांग की है।

Advertisement

इस संदर्भ में आगे बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र देश का नंबर एक राज्य है। महाराष्ट्र में देश के सबसे बड़े उद्योग है। प्रधानमंत्री मोदी को चिंता है कि आर्थिक विकास की दौड़ में गुजरात, महाराष्ट्र से पीछे है। यही कारण है कि जब से वे प्रधानमंत्री बने, उन्होंने महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं और संस्थानों को गुजरात में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। वहीं दुर्भाग्य की बात यह है कि पिछली फडणवीस और वर्तमान की शिंदे – फडणवीस (ईडी) सरकार महाराष्ट्र के हितों की उपेक्षा कर मोदी के गुजरात को ज्यादा महत्व दे रही है। फडणवीस सरकार के दौरान भी मुंबई से इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर , पालघर में प्रस्तावित मरीन एकेडमी के अलावा मुंबई में डायमंड बोर्स जैसे कई अहम प्रोजेक्ट गुजरात शिफ्ट कर दिए गए थे ।

नाना पटोले ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल में गुजरात में परियोजनाओं को जाने से रोक दिया गया था। यही कारण है कि पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्य में महाविकास आघाडी सरकार को गिराने और गुजरात की धुन पर नाचने वाली सरकार को लाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया है। शिंदे – फडणवीस सरकार के दौरान वेदांता- फॉक्सकॉन का 2 लाख करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट गुजरात गया। बल्क ड्रग पार्क परियोजना भी राज्य से बाहर चली गई। वहीं अब 22 हजार करोड़ रुपए का टाटा एयरबस प्रोजेक्ट भी गुजरात चला गया है । राज्य में सरकार बदलने के बाद से तीन महीने के अंदर तीन बड़े प्रोजेक्ट राज्य से बाहर चले गए हैं। कुछ दिनों पहले राज्य के उद्योग मंत्री ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि टाटा एयरबस परियोजना राज्य में आएगी। अब वह बेशर्मी से कह रहे हैं कि पिछली सरकार के कारण परियोजना को राज्य से बाहर ले जाया गया है। पटोले ने पूछा है कि उदय सामंत महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री हैं या गुजरात के।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा सवाल राज्य की जनता के मन में खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता में आई शिंदे – फडणवीस सरकार गुजरात की एजेंट बन गई है और महाराष्ट्र से उद्योगों को गुजरात भेज रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन यह सरकार मुंबई को भी गुजरात के हवाले कर देगी ।

मुंज्या में शरवरी का बैटमैन वर्सेस सुपरमैन कनेक्शन!
फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में नवनीत राणा को झटका कोर्ट ने खारिज की अर्जी
किराए की  वीला मे डर्टी फिल्म का कारोबार, एडलट मूवी शूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,13 गिरफ्तार
सोमैया के बेटे को महज 16 महीने में ‘पीएचडी’, प्रोफेसर भी हैरान
नाबालिग लड़की से सात लोगों ने किया गैंग रेप , चार गिरफ्तार
TAGGED:#bjp leader devendra fadnavis#CMeknathshindeMaharashtra newsmumbai bjpmumbai congressmumbai newsmumbai shivsenanana patole
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
861577 autorickshaws 082319
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

आटो चालकों का ‘टच मी नॉट’ अभियान, महिलाओ से छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए कदम

Deepak dubey
Deepak dubey
September 9, 2023
अवैध चर्च में नाबालिग से दुष्कर्म,50 वर्षीय फादर गिरफ्तार
सांप्रदायिकता का खतरनाक ‘खेला’, राजनीतिक मजबूरी क्यों ?: विश्वनाथ सचदेव
Hina Khan fashion show 2025: हिना खान बनीं हिम्मत की मिसाल: रैंप पर लड़खड़ाईं, फिर भी मुस्कराकर बढ़ीं आगे”
CRIME: मुंबई पुलिस का नासिक मे ऑपरेशन ड्रग माफिया,300 करोड़ का एमडी ड्रग्स जब्त,12 गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?