Joindia
क्राइमदेश-दुनियामुंबई

महिला से हैवानियत , गैंगरेप की वारदात, पति को बनाया बंधक

images 1
पति को बंधक बनाकर महिला से हैवानियत करने की घटना सामने आई है। झारखंड निवासी महिला शनिवार रात ससुराल में हुई मामूली विवाद से नाराज होकर मायके जा रही थी। बताया जा रहा है कि छह लोगों ने महिला के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की  गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रही है। वहीं, महिला के पति की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि ससुराल वालों से झगड़ा होने पर महिला शनिवार को  पैदल ही मायके निकल गई।हालांकि, ससुराल वालों ने बहु को मानने के लिए आधे रास्ते आए। लेकिन वह नहीं मानी।इसके बाद  ससुराल वालों ने उसके पति को उसके साथ भेज दिया, ताकि वह सुरक्षित मायके पहुंच जाए।रात होने के कारण युवक के साथ में बहनोई भी गया।इसी बीच रात करीब आठ बजे जब तीनों भलुआही गांव पहुंचे तो छह लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने महिला के पति और बहनोई की जमकर पिटाई कर बंधक बना लिया। महिला के मुताबिक आरोपियों ने  उनका मोबाइल फ़ोन छीन लिया और करीब करीब चार घंटे तक सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
गांववालो ने आरोपियों की जमकर पिटाई की
इस घटना के बाद आरोपियों ने महिला व उसके पति को अपनी बाइक पर बिठाकर दूसरी जगह लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जा रही एक एक बोलेरो को  देखकर जोर शोर से चिल्लाने लगी। इसी दौरान आरोपी  बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने से जमीन पर गिर पड़ा। महिला की ओर से शोर मचाने पर स्थानीय गांववाले मौके पर पहुंच गए। महिला ने उन्हें पूरी आपबीती बताई। इसके बाद बाइक सवार आरोपियों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, अन्य आरोपी मौका देखकर फरार हो गए।
पीड़िता के पति थाने में की शिकायत
पुलिस के मुताबिक पीड़िता महिला का पति शनिवार की रात शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पड़ोस के गांव में रहनेवाले दो आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही घटना में इस्तेमाल बाइक को जब्त  कर लिया गया। गगांववालों ने महिला को उसके चाचा के घर भेज दिया है।मामले की जांच को लेकर पुलिस टीम बनाकर छापेमारी अभियान चला रही है

Related posts

हैंडलूम विरासत को सम्मानित कर रहा है ‘देश के धागे’ कैम्पेन द्वारा टाटा-टी प्रीमियम:Tata-Tea Premium Desh Ke Dhaage campaign

Deepak dubey

CRIME: स्पेशल 26 के एसीबी चढ़े पुलिस के हत्थे, 35 लाख रुपए लूटकर हुए थे फरार

Deepak dubey

संकट में मुंबई का मैनेजमेंट गुरु, वर्क फॉर्म होम से कम हुए डब्बे वाले, 5 हजार डब्बे वालों में से बचे केवल डेढ़ हजार

Deepak dubey

Leave a Comment