By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: North Indian leader joins BJP: नवी मुंबई में भाजपा को जबरदस्त सियासी बढ़त उत्तर भारतीय नेता कमलेश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सामूहिक भाजपा प्रवेश
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » North Indian leader joins BJP: नवी मुंबई में भाजपा को जबरदस्त सियासी बढ़त उत्तर भारतीय नेता कमलेश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सामूहिक भाजपा प्रवेश

नवीमुंबईराजनीति

North Indian leader joins BJP: नवी मुंबई में भाजपा को जबरदस्त सियासी बढ़त उत्तर भारतीय नेता कमलेश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सामूहिक भाजपा प्रवेश

Deepak dubey
Last updated: January 3, 2026 4:00 pm
Deepak dubey
Published: January 3, 2026
Share
IMG 20260103 WA0008
SHARE

जो इंडिया /

Advertisement
नवी मुंबई। (North Indian leader joins BJP)
नवी मुंबई की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ी मजबूती मिली है। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक के मार्गदर्शन और भाजपा के पूर्व सांसद एवं प्रचार प्रमुख संजय नाईक के नेतृत्व में उत्तर भारतीय समाज से जुड़े प्रभावशाली नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस घटनाक्रम को आगामी नवी मुंबई महानगरपालिका चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक अहम राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक रविंद्र चव्हाण की गरिमामयी उपस्थिति में, प्रभावशाली नगरसेवक अमित मेडकर और राजेश शिंदे के सहयोग से शिवसेना से असंतुष्ट उत्तर भारतीय संघटक कमलेश वर्मा ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ 2 जनवरी 2025 को पावना स्थित व्हाइट हाउस कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से प्रवेश किया।
इसी कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संगठन के अध्यक्ष एवं उभाटा गुट के विभाग प्रमुख रामस्वरूप दाहिया भी अपने अनेक सहयोगियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। दोनों नेताओं के भाजपा प्रवेश से उत्तर भारतीय समाज में भाजपा की पकड़ और अधिक मजबूत होने की चर्चा तेज हो गई है।
भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में गिरधारी लाल गुप्ता, शफीक खान, रमेश वर्मा, राजन गुप्ता, उमेश तिवारी, विद्याधर तिवारी, रोशन शेख, सुनील खन्ना, अजय गुप्ता (वाशी), अभिजीत गगने, मिराज खान, रवी राठोड़, आशिफ शेख, सागर गुप्ता, राजेश वर्मा, सत्येंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रभाग क्रमांक 14 और 20 में परप्रांतीय एवं उत्तर भारतीय मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। इन क्षेत्रों में कमलेश वर्मा का मजबूत जनाधार और व्यापक जनसंपर्क रहा है। वे वर्ष 2000 और 2005 में उत्तर भारतीय समाज के समर्थन से चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार दूसरे स्थान पर रहकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर चुके हैं।
भाजपा नेतृत्व द्वारा किए गए विकास कार्यों, कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और नवी मुंबई में बुनियादी सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों के कारण उत्तर भारतीय समाज का भरोसा भाजपा पर और गहरा हुआ है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी समाजों को साथ लेकर विकास की राजनीति कर रही है।

MP Gopal Shetty honored with Sansad Ratna: संसद रत्न से सम्मानित हुए सांसद गोपाल शेट्टी
Festival: गुड़ी पड़वा के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य नववर्ष स्वागत यात्रा निकाली गई
Cycle tour from Ayodhya to Rameshwaram: अयोध्या से रामेश्वरम की साइकिल यात्रा पर निकला युवक पहुंचा वाशी राजीव गांधी कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने किया स्वागत
Navi Mumbai Journalists Welfare Association: ‘नहीं’ शब्द को शब्दकोश में रहने दो!, नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में महिला पत्रकारों का सम्मान 
कसारा लोकल में फर्जी  टीसी गिरफ्तार, भाजपा के युवा पदाधिकारी होने के पहचान पत्र का उपयोग
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

सवारी नकारने पर ऑटो और टैक्सी चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Deepak dubey
Deepak dubey
October 19, 2022
MUMBAI UNIVERSTY: परीक्षा मूल्यांकन में शामिल नहीं होने वाले कॉलेजों और प्रोफेसरों की अब करना पड़ेगा कार्रवाई का सामना
Durgesh Singh Tribute: स्व. दुर्गेश सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, सैकड़ों लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
पनवेल महानगरपालिका के चारों वार्डों में 1641 दुकानों को नोटिस जारी
Devendra Fadnavis Varsha bungalow: “अक्षय तृतीया पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का वर्षा बंगले में गृह प्रवेश, बेटी की सफलता की भी दी खुशखबरी”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?