By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Coastal road project: कोस्टल रोड की सुंदरता पर खर्च होगा एक हजार करोड़, मरीन ड्राइव से सुंदर कोस्टल सी फेस को बनाने की योजना
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Coastal road project: कोस्टल रोड की सुंदरता पर खर्च होगा एक हजार करोड़, मरीन ड्राइव से सुंदर कोस्टल सी फेस को बनाने की योजना

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Coastal road project: कोस्टल रोड की सुंदरता पर खर्च होगा एक हजार करोड़, मरीन ड्राइव से सुंदर कोस्टल सी फेस को बनाने की योजना

Deepak dubey
Last updated: April 10, 2023 5:58 pm
Deepak dubey
Published: April 10, 2023
Share
SHARE

मुंबई। मनपा की महत्वपूर्ण परियोजना कोस्टल रोड प्रोजेक्ट (Coastal Road Project)के निर्माण कार्य की रफ्तार तेज गति से हो रहा है।

Advertisement

इस परियोजना(Project) की साज सज्जा के लिए भी मनपा अब विशेष प्लान बना रही है। इस परियोजना को सुंदर, आकर्षक बनाने के लिए मनपा ने विशेष बजट का प्रावधान किया है। मनपा अधिकारियों(municipal officials)के अनुसार इस परियोजना के कुल लागत का 10 प्रतिशत निधि (10 percent fund) इसके साज साज और इसे आकर्षक बनाने के लिए खर्च किया जाएगा। यहां अंडर ग्राउंड पार्किंग, खेल मैदान, गार्डन, साइकिलिंग, लाइब्रेरी, शौचालय , सी फेस पदचारी मार्ग आदि बनाया जाएगा। लेकिन इन सभी सुविधाओं को बेहतरीन आकर्षक, टिकाऊ और इंटरनेशन स्टैंडर्ड का बनाने के लिए मनपा लगभग एक हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।

मनोरंजन से भरा होगा दो तिहाई रिकलेमेशन क्षेत्र

बतादें इस परियोजना के तहत अरब सागर में भरनी कर 111 हेक्टेयर (274 एकड़) भूमि अतिरिक्त तैयार की गई है।जो बगल में महालक्ष्मी रेसकोर्स से काफी बड़ी है। मनपा अधिकारियों के अनुसार यहां लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र में सड़क, इंटीग्रेटेड इंटरचेंज, पुल और रैंप का निर्माण किया जाएगा। बाकी के लगभग 70 हेक्टेयर या शेष दो-तिहाई भखण्ड को विभिन्न प्रकार के मनोरंजक क्षेत्रों के लिए निर्धारित किया गया। हैं। इसमें अन्य चीजों के अलावा, बाइक लेन, जॉगिंग ट्रैक,ओपन थिएटर, वॉकवे, जैविक संसाधन को समर्पित एक पार्क और एक तितली उद्यान शामिल हैं। मनपा के अनुसार इस योजना में एक सेंट्रलाइज पब्लिक प्लाजा, एक ट्री एवेन्यू और बच्चों के खेलने का क्षेत्र भी शामिल है।

कब पूरी होगी परियोजना

इस परियोजना के तहत साज सज्जा का निर्माण कार्य 2025 के अंत तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। जब कि अधिकारियों के अनुसार इन भूनिर्माण परियोजनाओं को पूरा करने के लिए स्थानीय प्राधिकरण को अतिरिक्त 18 महीने की आवश्यकता होगी। सड़क निर्माण का कार्य मई 2024 तक समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद साज सज्जा और सुन्दरीकरण के लिए नियुक्त कम्पनी काम करना शुरू कर देगी और ठेकेदारों को निर्माण कार्य मे लगे मशीनों एवं अस्थायी संरचनाओं को हटाना होगा।

https://joindia.co.in/news/municipal-schools-will-have-cctv-cameras/

प्रियदर्शनी से वर्ली तक समुद्र किनारे ट्रैक

कोस्टल रोड परियोजना के मुख्य इंजीनियर एम स्वामी ने कहा कि डिजाइन की तैयारी, टेंडर फ्लोटिंग और टेंडर अवार्ड के लिए आठ महीने की समय सीमा तय की गई है। इस बीच यहां निर्माण काम खत्म होते ही कंस्ट्रक्शन के लिए लगी मशीन हटाई जाएंगी। रिक्त भूखंड पर सुन्दरीकरण और अन्याय सुविधाएं बनाने का काम शुरू होगा। समुद्र किनारे बैठने की जगह के साथ 60 फुट चौड़ा का पैदल मार्ग, जैसा अब मरीन ड्राइव में बना है। इसके लिए लगभग 7 किमी सी फेस मिलेगा। 70 हेक्टर अतिरिक्त जगह भी मिलेगी। यह ट्रैक सुरंग के निकास (प्रियदर्शिनी पार्क के बगल में) से वर्ली सी लिंक तक होगा। इसका एक तिहाई हिस्सा ही मरीन ड्राइव में है।

मुंबईकरों के लिए शिवसेना ( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सौगात

मनपा मुंबई की महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड परियोजना को दिसंबर 2018 में शिवसेना( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शुरू की गई थी। उनकी संकल्पना को अब मनपा साकार करने की तरफ आगे बढ रही है। यह 12,721 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर तक कुल 10.58 किमी लंबी इस परियोजना के तहत 2.07 किमी लंबी सुरंग बनाई जा रही है। इस सड़क परियोजना से करीब 70 प्रतिशत समय की बचत होगी। वहीं ईंधन, समय और प्रदूषण में बचत होगी। उद्धव ठाकरे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिये मुंबईकरों को बेहतर यातायात के लिए सौगात देना की योजना बनाई थी। उदध्व ठाकरे के अनुसार यहां नो-टोल रोड योजना होगी। मुंबईकर इसका बिना किसी अड़चन के लाभ ले सकेंगे।

BMC: सर्वे में हुई 200 से अधिक जर्जर इमारतों की पहचान, पिछले साल कुर्ला में गिरी थी इमारत

Payal Ghosh new movie 2025: ‘शक: द डाउट’ में अंधी महिला की भूमिका निभाएंगी पायल घोष, कृष्णा अभिषेक के साथ फिर बनी जोड़ी
Religion change: जाकिर नाईक का जहरीला कलमा, नादान युवकों के लिए बना जहरीला, मुंब्रा का आरोपी नाईक का कलमा से करता था ब्रेन वॉश, गिरफ्तार आरोपियों के बयान में खुलासा
August 15, 2022
Passengers are troubled by the arbitrariness of auto drivers: कुर्ला स्टेशन पर बेस्ट बस सेवा ठप, ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान
MUMBAI: मुंबई की आबोहवा में पुराने वाहन फैला रहे जहर
TAGGED:Coastal road projectMaharashtra newsMaharashtra news mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240810 WA0004
आध्यात्मकाव्य-कथामुंबई

समर्थ रामदास स्वामी की भूमिका निभाना आसान नहीं, बोले रघुवीर के एक्टर विक्रम

Deepak dubey
Deepak dubey
August 10, 2024
स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक भवन के लोकार्पण की मांग को लेकर प्रदीप वाघमारे करेंगे आमरण अनशन
NAVI MUMBAI: मतिमंद नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार
उंगलियों पर सुविधा: अर्बन सेक्टर-सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर मैपिंग में मुंबई ने मारी बाजी
CRIME: दिल दहाला देने वाली घटना, पत्नी का गला घोंट ,बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?