By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Uttar Bharatiya Sangathan: उत्तर भारतीय संगठन की बड़ी बैठक में लिया गया सख्त राजनीतिक फैसला, सम्मान और हक की लड़ाई का किया ऐलान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Uttar Bharatiya Sangathan: उत्तर भारतीय संगठन की बड़ी बैठक में लिया गया सख्त राजनीतिक फैसला, सम्मान और हक की लड़ाई का किया ऐलान

नवीमुंबईराजनीति

Uttar Bharatiya Sangathan: उत्तर भारतीय संगठन की बड़ी बैठक में लिया गया सख्त राजनीतिक फैसला, सम्मान और हक की लड़ाई का किया ऐलान

Deepak dubey
Last updated: December 30, 2025 12:14 am
Deepak dubey
Published: December 30, 2025
Share
IMG 20251229 WA0012 1
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई। (Uttar Bharatiya Sangathan)

Advertisement

उत्तर भारतीय संगठन (Uttar Bharatiya Sangathan) नवी मुंबई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक आज एपीएमसी मसाला मार्केट (APMC Spice Market) में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की भविष्य की रणनीति, आगामी चुनावों में भूमिका और राजनीतिक दलों के प्रति रुख को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि नवी मुंबई में रहने वाले प्रत्येक प्रभाग के उत्तर भारतीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्पष्ट रूप से जागरूक किया जाएगा कि जहां भी उत्तर भारतीय समाज से जुड़े उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे, वहां संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके समर्थन में खड़ा रहेगा। ऐसे उम्मीदवारों के पक्ष में रैली, जनसभा, जनसंपर्क अभियान तथा मतदान के दिन हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि अब उन्हीं राजनीतिक दलों और नेताओं को प्राथमिकता और समर्थन दिया जाएगा, जो उत्तर भारतीय समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, अन्याय के समय आवाज उठाते हैं और समाज को सम्मान देने की भावना रखते हैं। केवल चुनाव के समय वोट मांगने और बाद में समाज को नजरअंदाज करने वाली राजनीति को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में कड़ा और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा गया कि जो लोग समय-समय पर बिना किसी ठोस कारण उत्तर भारतीय समाज को प्रताड़ित करते हैं, अपमानजनक या दबंगई की भाषा का प्रयोग करते हैं, ऐसे व्यक्तियों और दलों की किसी भी प्रकार से मदद संगठन का कोई भी सदस्य नहीं करेगा। संगठन ने यह भी तय किया कि जहां सम्मान नहीं मिलेगा, वहां से दूरी बनाए रखी जाएगी और ऐसी राजनीतिक पार्टियों से परहेज किया जाएगा।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि वर्तमान समय में उत्तर भारतीय समाज को राजनीतिक दलों द्वारा उचित महत्व नहीं दिया जा रहा है। चुनाव के दौरान उत्तर भारतीयों के वोट को निर्णायक माना जाता है, लेकिन जब टिकट वितरण की बात आती है, तो समाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है। संगठन ने इसे उत्तर भारतीय समाज के साथ अन्याय करार दिया।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक श्री रामस्वरूप दाहिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तर भारतीय समाज अपने सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट होकर सोच-समझकर निर्णय ले। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर भविष्य में सही दिशा तय की जा सकती है।
वहीं संगठन के कार्याध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारतीय संगठन, नवी मुंबई के सभी प्रभागों को मिलाकर करीब 1500 से अधिक सक्रिय सदस्य लगातार समाजहित में कार्य कर रहे हैं। संगठन आगे भी सामाजिक, राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़ा रहेगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुटता बनाए रखने, संगठित होकर कार्य करने और आने वाले समय में उत्तर भारतीय समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। संगठन ने स्पष्ट किया कि अब सम्मान और अधिकार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत
CRIME: अनैसर्गिक दुष्कर्म की कोशिश मे रेती एयर होस्टेस का गला ,हिरासत में चौथे दिन आरोपी ने लगाई फांसी 
Heat stroke animals: गर्मी से तंग… अनारकली डिस्को नहीं पानी में चली, 58 साल की हो चुकी है अनारकली
MLA Narendra Mehta’s son’s car accident:विधायक नरेंद्र मेहता के बेटे की कार का सी लिंक पर भीषण दुर्घटना 
सिडको से 18000 फाइलें गायब!
TAGGED:Maharashtra newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
download
देश-दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

शिंदे सरकार ने खोया भरोसा, आदित्य ठाकरे का शिंदे पर हल्ला बोल

vinu
vinu
October 29, 2022
Pawan Tiwari author of Tyagmurti Hidimba: ‘ द्रौपदी के कारण महाभारत हुआ, पर हिडिम्बा के कारण जीता गया’:हरीश पाठक ‘उपेक्षित व वंचित पात्रों को सामने लाना ही मेरा धर्म है:पवन तिवारी
‘मनसे’ गठबंधन कर भाजपा ने उत्तर भारतीयों के जख्मों पर नमक छिड़का है- वर्षा गायकवाड, उत्तर भारतीय समाज मिलकर इस चुनाव में देंगे जवाब
Charitable hospitals scam : महाराष्ट्र में धर्मार्थ अस्पतालों का खुला खेल, गरीबों के हक पर हर साल 13.5 हजार करोड़ का डाका, सरकारी छूट के बदले मुफ्त इलाज का वादा, लेकिन हकीकत में ‘व्हीआईपी’ का इलाज और गरीब बाहर
मुंबई में लगातार लग रही आग, मर रहे हैं लोग!, सरकार क्या कर रही है? क्या हमें सब कुछ बताना होगा?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?