Joindia
इवेंटकल्याणकाव्य-कथाठाणेदिल्लीदेश-दुनियामुंबईसिटी

Celebration of 298 birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar: राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

IMG 20230528 WA0001

मुंबई। देशभर में काशी विश्वनाथ(Kashi Vishwanath) सहित कई ठिकानों पर मंदिरों(temples)के निर्माण कराने वाली राजमाता अहिल्याबाई होलकर(Rajmata Ahilyabai Holkar)की 298वीं जयंती पर राष्ट्रीय समाज पार्टी ने आगामी 31 मई 2023 को दिल्ली के लोधी रोड पर सत्य साई सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। (Celebration of 298 birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar) कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी नेता पंकजा गोपीनाथ मुंडे करेंगी। इस मौके पर आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Advertisement

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव जानकर ने बताया कि राजमाता पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर भारतीय इतिहास की महानतम रानियों में से एक थीं। उन्हें एक आदर्श शासक के रूप में पहचाना जाता है। बहुत कम उम्र में विधवा हो जाने के बाद उन्होंने मालवा राज्य पर 28 साल तक अपने दम पर शासन किया। उन्होंने उज्जैन के काशी विश्वनाथ, मरकर्णिका घाट, अहिल्या घाट, वाराणसी, अहिल्या घाट, महाकालेश्वर बद्रीनाथ केदारनाथ रामेश्वर श्री सोमनाथ सहित कई हिंदू मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारा घाटों और तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार कराने के साथ-साथ तीर्थयात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का निर्माण कराया। उन्होंने लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए देश भर में कई झीलों का निर्माण किया।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Related posts

CCL bhojpuri Team: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भोजपुरी स्टार धुरंधरों की टीम हुई तैयार, सोनू सूद, रविकिशन, निरहुआ सहित चंबल बाय रवि यादव आएंगे नजर !

dinu

महाराष्ट्र की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट जारी: राज्य की विकास 12.1 फीसदी रहने का अंदाज, देश के जीडीपी में महाराष्ट्र का योगदान 14.2 फीसदी हुआ

cradmin

MUMBAI: सुपरस्टार रवि किशन के भाई का निधन

Deepak dubey

Leave a Comment