By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: CCTV in schools Maharashtra: राज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » CCTV in schools Maharashtra: राज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

मुंबईशिक्षा

CCTV in schools Maharashtra: राज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Deepak dubey
Last updated: March 24, 2025 4:36 am
Deepak dubey
Published: March 21, 2025
Share
राज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Security camera for prevent terrorism, crime, kidnap and bullyराज्य के केवल 50% सरकारी स्कूलों में ही लगे हैं सीसीटीवी कैमरे: शिक्षा मंत्री ने माना, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
SHARE

जो इंडिया / मुंबई : राज्य के स्कूलों (State schools) में छात्रों की सुरक्षा (CCTV in schools Maharashtra) को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। महाराष्ट्र विधान परिषद में स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे (Education Minister Dada Bhuse) ने यह स्वीकार किया कि राज्य के केवल 50 हजार सरकारी स्कूलों में ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि राज्य में कुल 1,08,082 स्कूल संचालित हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य सरकार की ओर से घोषित सुरक्षा उपायों के बावजूद आधे से अधिक स्कूल अभी भी सीसीटीवी कैमरों से वंचित हैं।

Contents
    • महायुति सरकार पर लापरवाही का आरोप
  • ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति चिंता जनक
  • शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब
  • छात्र सुरक्षा को लेकर अन्य कदम भी
  • उच्च न्यायालय के आदेश पर बनी समिति की सिफारिशें
Advertisement
महायुति सरकार पर लापरवाही का आरोप

विधान परिषद में सदस्य किरण सरनाईक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से मुद्दा उठाया कि राज्य में पिछले कुछ समय में स्कूल परिसरों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और लैंगिक अत्याचार के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त 2024 को सरकार द्वारा जारी शासनादेश में सभी सरकारी एवं अनुदानित निजी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया था। आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि किसी स्कूल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति चिंता जनक

सदस्य निरंजन डावखरे ने ध्यान दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अनुदानित और गैर-अनुदानित स्कूलों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जैसे जिला परिषद स्कूलों को DPDC फंड से अनुदान दिया जाता है, वैसे ही निजी स्कूलों को भी फंड या कम से कम सब्सिडी उपलब्ध कराई जाए।

एक अन्य सदस्य ने चिंता जताई कि कई स्कूलों में हाउसकीपिंग और अन्य स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किए जाते हैं, और उन्हीं के द्वारा छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में संबंधित स्कूल प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया जाए और उन पर आपराधिक कार्रवाई की जाए।

शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब

शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सरकारी स्कूलों में DPDC समेत विभिन्न फंड का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन निजी अनुदानित स्कूलों में इसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रबंधन की है। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगवाने का खर्च बहुत अधिक नहीं है — चार कैमरों पर ₹30,000 से ₹40,000, आठ कैमरों पर ₹50,000 से ₹60,000, और 16 कैमरों पर ₹80,000 से ₹90,000 का खर्च आता है।

छात्र सुरक्षा को लेकर अन्य कदम भी

मंत्री भूसे ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सरकार ने कैरेक्टर वेरिफिकेशन, महिला कर्मियों की नियुक्ति, शिकायत बॉक्स, सखी सावित्री समिति, छात्रों की सुरक्षा समिति जैसे उपाय योजना में शामिल किए हैं। साथ ही, सीसीटीवी पर सब्सिडी देने पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार कर रही है।

उच्च न्यायालय के आदेश पर बनी समिति की सिफारिशें

मंत्री ने यह भी बताया कि मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसने छात्रों की सुरक्षा को लेकर कई अहम सिफारिशें की हैं, जिनमें शामिल हैं:

स्कूल परिसरों में अनिवार्य सीसीटीवी कैमरे

स्कूल से बस तक सुरक्षा की जिम्मेदारी

बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता

1098 हेल्पलाइन का प्रचार

छात्राओं के शौचालयों के पास महिला कर्मियों की नियुक्ति

मुफ्त सैनिटरी पैड की उपलब्धता

हर स्कूल में काउंसलर शिक्षक की नियुक्ति

सरकार ने आश्वासन दिया है कि इन सिफारिशों को शीघ्र ही प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

 

Read joindia.co.in stories:-

  1. –Kalyug : पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में दाग लगती पत्नियां!

2)- Nitin Gadkari caste politics statement: नेता जातिवादी, जनता नहीं : नितिन गडकरी का बड़ा बयान

 

HINDU JANJAGRITI SAMITI: गौरी लंकेश प्रकरण के मुख्य अधिवक्ता कृष्णमूर्ती पर गोलीबारी !, आक्रमण के पीछे ‘पीएफआइ’ अथवा नक्सलवादी, इसका पता लगाएं ! – हिन्दू जनजागृति समिति
Rajawadi hospital work will be completed in two years: सुपर स्पेशलिटी होने की राह पर राजावाड़ी अस्पताल दो सालों में पूरा होगा अस्पताल का काम
Police medical checkup became easier: पुलिसवालों की मुश्किलें होंगी आसान, निजी अस्पतालों में भी होगी मेडिकल जांच
BMC: प्रदूषण रोकने के लिए मनपा की गाइडलाइन में ये हैं मुख्य बातें
Vijay Hazare Trophy: कर्नाटका ने विजय हजारे ट्रॉफी जीती; फाइनल में करुण नायर रहे नाकाम
TAGGED:education newsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
02 05 2022 murder in bahadurgarh 22679187
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CRIME: पिता ने बेटे की गला रेतकर की हत्या

Deepak dubey
Deepak dubey
February 16, 2023
Link Aadhaar with Voter ID: वोटर आईडी और आधार कार्ड लिंक करने का चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
BMC half marathon: खूब दौड़ी मुंबई….डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर के खिलाफ अभियान 
Vande Bharat Accident: अधूरे ट्रैक पर दौड़ी वंदे भारत, खुली रेलवे की पोल
रात को वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा, सुबह बस में शव मिला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?