By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Eknath Shinde Jai Gujarat controversy: महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता पर बड़ा सियासी संग्राम: शिंदे के “जय गुजरात” नारे पर विपक्ष का हमला, उठी इस्तीफे की मांग
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Eknath Shinde Jai Gujarat controversy: महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता पर बड़ा सियासी संग्राम: शिंदे के “जय गुजरात” नारे पर विपक्ष का हमला, उठी इस्तीफे की मांग

मुंबईराजनीति

Eknath Shinde Jai Gujarat controversy: महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता पर बड़ा सियासी संग्राम: शिंदे के “जय गुजरात” नारे पर विपक्ष का हमला, उठी इस्तीफे की मांग

Deepak dubey
Last updated: July 5, 2025 2:27 am
Deepak dubey
Published: July 5, 2025
Share
hiv sena leader Eknath Shinde give jai Gujarat slogan
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में मराठी अस्मिता और स्वाभिमान का मुद्दा हमेशा से भावनात्मक और संवेदनशील रहा है। इसी बीच पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री और शाह सेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (State Deputy Chief Minister and Shah Sena chief Eknath Shinde

Advertisement
) के “जय गुजरात” नारे ने एक नया राजनीतिक तूफ़ान खड़ा कर दिया है। मराठी भाषा और महाराष्ट्र की अस्मिता के सवाल पर विपक्षी दलों ने शिंदे को घेरते हुए उनकी बर्खास्तगी तक की मांग कर दी है।

पुणे के कोंढवा बुद्रुक में शुक्रवार को जयराज स्पोर्ट्स व कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों हुआ। इस मौके पर मंच से भाषण देते हुए एकनाथ शिंदे ने अमित शाह की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि “आज का दिन गुजराती समाज के लिए ऐतिहासिक है। यहां किसी चीज की कोई कमी नहीं, क्योंकि आप सभी लक्ष्मीपुत्र हैं।” अपने भाषण के अंत में शिंदे ने “जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात” का नारा लगाया।

हालांकि, उनका यह नारा महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में भारी नाराजगी का कारण बन गया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और सांसद संजय राऊत ने इसे मराठी अस्मिता पर हमला बताते हुए कहा कि “शाह की डुप्लिकेट शिवसेना का असली चेहरा उजागर हो चुका है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अगर अमित शाह के सामने मराठी स्वाभिमान को कुचलकर ‘जय गुजरात’ का नारा लगाएंगे, तो उन्हें मंत्रिमंडल में रहने का कोई हक नहीं।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अब हमें शिंदे से मिलते समय ‘केम छो’ कहना पड़ेगा क्या? विनाशकाले विपरीत बुद्धि का इससे बड़ा उदाहरण नहीं मिल सकता।”

कांग्रेस नेता और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह गुजरात की वॉशिंग मशीन का असर है। महाराष्ट्र की माटी और मातृभाषा के प्रति उनका असली चेहरा सामने आ चुका है।”

मराठी-गुजराती संबंधों पर दिया सफाई भरा तर्क
विवाद के बीच शिंदे ने अपने बयान में सफाई दी कि “अमित शाह भले ही गुजराती हों, लेकिन महाराष्ट्र के दामाद हैं। उनके घर में गुजराती और मराठी दोनों भाषाएं खुशी-खुशी निवास करती हैं।”

मगर विपक्ष के हमलों से साफ है कि यह विवाद अभी और बढ़ सकता है। मराठी अस्मिता के सवाल पर आने वाले दिनों में यह मुद्दा विधानमंडल से लेकर सड़कों तक गूंजने की संभावना है।

Water cut: कल मिलेगा 10 प्रतिशत कम जल
रेमंड ने मुंबई में ‘द एड्रेस बाय जीएस, बांद्रा’ पहला प्रोजेक्ट लॉन्च किया, बांद्रा पूर्व में 2.74 एकड़ भूमि पर निर्माण के लिए संयुक्त निर्माण समझौता
जला डालेंगे झूठों,जुमलेबाजों के भ्रम की लंका, उद्धव ठाकरे की हुंकार
Coldplay Concert : बुक माय शो की ब्लैक मार्केटिंग, ब्लैक में बेचा जा रहा ‘कोल्डप्ले’ कंसर्ट के टिकट्स, बुक माय शो के सीईओ को मुंबई पुलिस का समन
मुंबई में पैराग्लाइडर, ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध; यह है कारण ..
TAGGED:amit shahEknath shindeMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Jitendra Awhad Facebook
मुंबईराजनीति

Maharashtra political controversy: ज्या गावाची बोरी, त्या गावाची बाबडी : आमदार जितेंद्र आव्हाड का जोरदार बयान

Deepak dubey
Deepak dubey
September 19, 2025
MUMBAI : फ्रांसीसी और भारतीय नौसेना ने दिखाया अपने युद्ध कौशल का जलवा
Businessman cheated worth crores:व्यवसायी के साथ करोड़ों की ठगी,जांच में जुटी एपीएमसी पुलिस
Devesh thakur : सीतामढी में बनेगा भव्य जानकी मन्दिर , विकास कार्य शुरू- देवेश ठाकुर
Road Accidents: सड़क हादसों पर नितिन गडकरी ने जताई गहरी चिंता,
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?