By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: HUID कोड बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की बिक्री पर रोक, आज 1अप्रैल से नियम लागू
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » HUID कोड बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की बिक्री पर रोक, आज 1अप्रैल से नियम लागू

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

HUID कोड बिना हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की बिक्री पर रोक, आज 1अप्रैल से नियम लागू

Deepak dubey
Last updated: April 1, 2023 1:03 pm
Deepak dubey
Published: April 1, 2023
Share
107132973 1665543511436 gettyimages 1178142194 chaudhury notitle191025 np1pb scaled
SHARE

मुंबई। कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया 1 अप्रैल यानी की शनिवार आज से 6 डिजिट वाले हॉलमार्क आभूषण बिकेंगे। अब आभूषण पर हॉलमार्क का डिजिट एक ही होगा। इससे दुकानदारों और ग्राहकों के बीच में पारदर्शिता होगी।

Advertisement

हमारे देश में सोना खरीदना महिलाओं की पहली पसंद होती है। शादी विवाह का सीजन हो या पर्व त्योहार हो सोने के आभूषण खरीदने का प्रचलन है। ऐसे में देश के सोना खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। आज यानी 1 अप्रैल से देश के तमाम सर्राफा कारोबारी के द्वारा बेचने वाले आभूषण पर हॉलमार्क का डिजिट एक ही होगा।ग्राहकों को सबसे पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि केंद्र की सरकार ने सोना और उससे बने ज्वेलरी खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव किया है। 1 अप्रैल से बिना हॉलमार्क की यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले सोने या कलाकृतियों को सुनार नहीं बेच सकेंगे। मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के बीच 4 डिजिट 6 डिजिट हॉल मार्किंग को लेकर जो भ्रांतियां थी, उसको दूर करने को लेकर यह फैसला लिया है। अब पूरे देश मे 6 डिजिट का सोना या आभूषण बिकेगा।

इस फैसले को लेकर सर्राफा कारोबारियों में थोड़ी सी नाराजगी देखने को मिली। एक ज्वेलर्स का कहना है कि उन सर्राफा कारोबारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो पहले भी शुद्ध बेच रहे थे और अब भी बेचेंगे। परेशानी सिर्फ यही है कि हॉलमार्क कराकर डीड कराना होगा। सरकार के इस फैसले को अन्य एक सर्राफा कारोबारी ने स्वागत करते हुए कहा कि जो लोग पैसा बचाने के चक्कर में किसी भी दुकानदार से आभूषण की खरीदारी करते हैं, उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है.”खरीदारी करते समय 6 अंकों का एचयूआईडी नंबर देख कर के ही खरीदारी करें। इससे ग्राहकों को बेनिफिट भी होगा। जरूरत पड़ने पर बेचने के समय में किसी प्रकार का कोई झंझट दुकानदार और ग्राहकों के बीच में नहीं होगा । इस बात पर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है कि उसके कॉपी मार्केट में नहीं आए. जिससे कि ग्राहकों को परेशानी के साथ-साथ कारोबारियों को भी परेशानी ना हो।

कैट बिहार अध्यक्ष अशोक सोनार ने कहा कि ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है कि एचयूआईडी आभूषण बिकेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले भी हॉलमार्क आभूषण का प्रचलन काफी बढ़ा था। लोग हॉलमार्क आभूषण खरीदना पसंद कर रहे थे। लेकिन इस फैसले से पहले सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखना चाहिए था।हॉलमार्क तो पहले से बिक रही हैं। यही है कि एचयूआईडी के तहत बेचना होगा। सभी जिला में हॉलमार्किंग सेंटर नहीं है जिस कारण से कारोबारियों पर इसका असर पड़ेगा। जो लोग छोटे मझोले कारोबारी हैं उनको एचयूआईडी कराने के लिए बाहर जाना पड़ेगा। इस दौरान उनके रास्ते में जो रिस्क आएगा, उसकी जवाबदेही किसकी होगी।

घोड़बंदर रोड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा बता दें कि सरकार के इस फैसले से ग्राहकों को काफी फायदा होगा क्योंकि हॉलमार्क यूनिक आईडेंटिफिकेशन डिजिट एचयूआईडी से ग्राहकों को धोखाधड़ी खत्म हो जाएगी। ग्राहकों को खरीदारी के समय मन मे ये चलता था कि आभूषण गलत तो नहीं ले रहे हैं, इसका भी समाधान हो जाएगा। हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी खरीदने से ग्राहकों को फायदा होगा कि एचयूआईडी के जरिए जो भी आप आभूषण खरीदारी करेंगे उसकी पूरी कुंडली खंगाली जा सकती है। 6 डिजिट वाले आभूषण की खरीदारी से ग्राहकों और दुकानदारों के भी पारदर्शिता बनी रहेगी।

Mumbai: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी होगी फुल, यहां बनेंगे चार्जर पॉइंट्स
NAVI MUMBAI: मनपा ने शुरू किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अभियान
Mumbai: मनपा की एफडी पर ‘इनकी’ नजर, पीएम मोदी के भाषण पर बोले आदित्य ठाकरे
क्या संभाजी भिड़े को दिए महापुरुषों का अपमान करने का लाइसेंस :नाना पटोले
Maharashtra Mourns the Loss of Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, एक युग का अंत, एक यादगार जीवन
TAGGED:kaitMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Harshwardhan Sapkal Buldhana 1
देश-दुनियाराजनीति

Buldhana Viral Video: बुलढाणा में डेढ़ घंटे में बोगस वोटिंग के कई मामले आए सामने, प्रशासन पर चुनावी दबाव

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
December 2, 2025
Double Decker Bus: नवी मुंबई मे होगा डबल डेकर का सफर
Thane top dead spot: ठाणे के 25 ब्लैक स्पॉट, जहां जरा सी लापरवाही पर हो जाती है मौत!
Suicide attempt: पढ़ाई के तनाव में छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, उलटे दिशा में एक्टिवा चलाकर कार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
DonaldTrump: भारत-चीन पर विवादित टिप्पणी से गरमाई वैश्विक राजनीति, ट्रंप के बयान ने बढ़ाया कूटनीतिक तनाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?