By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Asha Bhosle…और फिर आशा ताई ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा!
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Asha Bhosle…और फिर आशा ताई ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा!

फिल्मी दुनियामुंबई

Asha Bhosle…और फिर आशा ताई ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा!

Deepak dubey
Last updated: April 17, 2026 10:41 pm
Deepak dubey
Published: April 17, 2026
Share
asha bhosle lata mangeshkar 1280 720
SHARE

Asha Bhosle 

दिवंगत गायिका आशा भोसले की कहानी सिर्फ एक गायिका की नहीं, बल्कि संघर्ष, दर्द और जीत की कहानी है। महज 16 साल की उम्र, जब ज्यादातर लड़कियां सपने देख रही होती हैं, उस उम्र में आशा ताई ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल दी। उन्होंने अपनी ही बड़ी बहन Lata Mangeshkar

Advertisement
के सचिव से भागकर शादी कर ली। एक ऐसा रिश्ता, जो उम्र में उनसे दोगुना था और किस्मत में सिर्फ और सिर्फ दर्द लिखकर लाया था। हालांकि, उनकी यह शादी शुरू तो प्यार से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे वह दर्द में बदल गई। इस शादी में उन्हें केवल अपमान, तकलीफ और अत्याचार ही मिला और फिर एक दिन, आशा ताई ने हिम्मत दिखाई। दो छोटे बच्चों का हाथ थामे, तीसरे को कोख में लिए, वह उस रिश्ते से बाहर निकल आईं। लेकिन बाहर की दुनिया भी उनके लिए आसान नहीं थी। वह अपने ही घर लौटीं, मगर वहाँ भी उन्हें खुले दिल से अपनाया नहीं गया। अब उनके सामने सिर्फ एक ही रास्ता था और वाह उनका काम। उनकी गायकी। जीने के लिए, बच्चों को पालने के लिए, उन्होंने हर वो गाना गाया जिसे बड़े-बड़े गायक ठुकरा दिया करते थे। उस दौर में फिल्मों में हीरो-हीरोइन खुद नहीं गाते थे। उनके लिए आवाज बनते थे प्लेबैक सिंगर। लेकिन बड़े गीत सिर्फ बड़े नामों को मिलते थे और आशा ताई को मिलते थे ‘बचे हुए’ गाने, बी-ग्रेड फिल्मों के गाने, कैबरे नंबर, आज के दौर के जिन्हें आइटम सांग्स कहा जाता है, या खलनायक की प्रेमिका के हिस्से वाले गीत।
1948 से 1957 तक उन्होंने सबसे ज्यादा गाने तो गाए, लेकिन ये गाने उन्हें ना तो कोई पहचान दिला पाए और ना ही कोई खास नाम दे पाए। इतनी मेहनत के बाद भी उन्हें खास पहचान नहीं मिल पायी। लेकिन कहते हैं ना कि किस्मत हर मेहनत का साथ कभी ना कभी जरूर देती है. आशा ताई के साथ भी वही हुआ।

फिर आए संगीतकार O. P. Nayyar…
फिल्म नया दौर (1957) और पहली बार आशा भोसले बनीं नायिका की आवाज

यह सिर्फ एक मौका नहीं था, यह उनकी जिंदगी का मोड़ था। यां यूं कहें उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट. उनकी मुलाकात हुई एक युवा, अलग सोच वाले संगीतकार R. D. बर्मन से. दोनों की जोड़ी ने मानों संगीत की दुनिया ही बदलकर रख दी। हालांकि, यहां भी आशा ताई की राह आसान नहीं थी। जब 1966 में ‘तीसरी मंजिल’ का गाना ‘आजा आजा’ उनके सामने आया, तो उन्होंने खुद कहा, ‘मैं ये नहीं गा पाऊँगी।’ तब बर्मन साहब ने उनसे कहा, ‘मैं धुन बदल देता हूँ…’ और फिर क्या था आशा जी ने भी हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को बदला।
10 दिनों तक दिन-रात लगातार रियाज किया और जब गाया, तो वही गाना दशक का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया। इतना ही नहीं, जो रिश्ता संगीत से शुरू हुआ था, वह 1980 में शादी में बदल गया। जब 1994 में बर्मन चले गए तो यह उनकी जिंदगी में एक और गहरा खालीपन छोड़ गया। लेकिन अब आशा भोसले रुकने वालों में से नहीं थीं। फिल्म ‘उमराव जान’ की गजलों ने यह साबित कर दिया कि आशा सिर्फ एक पॉप सिंगर नहीं बल्कि हर रंग की आवाज है। उम्र भले ही बढ़ती गई लेकिन गानों के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। 62 साल की उम्र में उन्होंने A. R. Rahman के साथ फिल्म ‘रंगीला’ के लिए अपनी आवाज दी और 79 की उम्र में एक सफल गायिका के रूप में नई शुरुआत की। जरा सोचिए, जिस लड़की को 16 साल की उम्र में घर से ठुकरा दिया गया था, जिसे ‘बचे हुए गाने’ मिलते थे, वही एक दिन संगीत की दुनिया की अमर आवाज बन गई। और देखते ही देखते उनकी डिमांड भी बढ़ती चली गये…!

Insult to constitution will not be tolerated: बीड, परभणी की घटनाएं गंभीर; सरकार विस्तृत चर्चा के लिए तैयार, “संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
RAILWAY: मंत्रालय ने गुड्स के निरीक्षण के लिए तृतीय पक्ष (Third Party) निरीक्षण (TPI) एजेंसियों को किया नियुक्त
Byculla firing incident: भायखला में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: बाइक सवार हमलावरों ने गैंगस्टर के बेटे को बनाया निशाना, इलाके में दहशत
Letter to maharashtra CM: थैंक्यू मिस्टर शिंदे’, पत्र में झलकी शिवसैनिकों की भावना
MUMBAI : कर्मचारियों से पैसे लेकर देश में हाईवे बनाए जाएंगे   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान
TAGGED:AshaBhosleBollywoodMusicBollywoodSingersIndianMusicLegendInspiringJourneyLataMangeshkarLifeJourneyMotivationalStoryPlaybackSingerRealLifeStorySingerLifeStoryStruggleStoryStruggleToSuccessSuccessStoryWomenEmpowerment
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20251017 WA0039
नवीमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Medicover Trauma Centre: मेडिकवर हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अब आपात स्थिति में नहीं जाएगी कोई जान व्यर्थ

Deepak dubey
Deepak dubey
October 17, 2025
गोरेगांव में तेंदुए के हमले से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, अलर्ट हुआ फारेस्ट विभाग
फर्जी कॉल सेंटर से योगी आदित्यनाथ को मिली थी धमकी
11वीं में मिशन एडमिशन, तीसरी विशेष प्रवेश सूची हुई घोषित, 13004 छात्रों को कॉलेजों में मिला दाखिला,5,000 छात्र रह गए वंचित
interpol save a man: इंटरनेट पर मौत का मार्ग, मौत के रास्ते पर पहुंचने से पहले इंटरपोल की पड़ी नजर, मुंबई पुलिस ने बचाई युवक की जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?