Joindia
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईसिटी

Bhojpuri: वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया होली धमाका ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’

IMG 20230209 WA0045

मुंबई। होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है। ये दोनों ही चाजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं। इसीलिये होली आने से पहले ही मार्केट में भोजपुरी गानों की बाढ़ सी आ जाती है। वैसे एक बात तो है भोजपुरी गानों (bhojpuri sings) के बिना होली(holi songs) के त्योहार में रौनक सी नहीं लगती है। आपका त्योहार फीका ना हो, इसलिये वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी और सुपरस्टार अक्षरा सिंह (akshara singh) का एक धमाकेदार होली सॉंग लेकर आये हैं। जिसमें उड़ेगा गुलाल, मचेगा धमाल जब होगा सुपरस्टार अक्षरा सिंह का क़माल। इस गाने के बोल हैं ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ ( jija ji dur se god lagi)
गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज में गया है। वही इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं।

Advertisement

जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ सांग में अक्षरा सिंह अपने जीजा के साथ होली मानती आई नजर

गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के पावन त्योहार में मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही है और कहती है कि छुए देम तs मोहे तू लगावे के नु चहबा…जानातानि जीजा कंट्रोल में ना रहबा…तू धर्मेंदर हम अनामिका, जीजा तोहे रंग लागी तीखा तीखा, हे दादा…डाली के रंगवा ऊहिं रे अंगवा, मनवा करबा थोर… तोहरा मन में बाटे चोर… तs धड़के जियरा मोर, लागी दूरे से हम गोड़…रहे न दीं…।
‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ गाने में अक्षरा सिंह का चर परिचित अंदाज देखने को मिल रहा है जिसमें वे होली का मजा लेते हुए नजर आ रही है। इस गाने ने होली अपने से पहले ही होली के रंगों में सराबोर होने को मजबूर कर दिया है। वही इसमें अक्षरा के गज़ब के डांस मूव्स के उनकी हर एक अदा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दे रहे हैं।
अक्षरा सिंह के ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा प्रजेंट किया गया है। वही इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स अजय बच्चन ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है। वही इसका निर्देशन व कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। गाने के कैमरामैन रवि पंडित और पंकज सोनी हैं। इसको एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) ने किया है।

Related posts

ICC WORLD CUP: मुंबई विश्व कप 2023: गलतियों के लिए कोई माफी नहीं! भारत-बांग्लादेश मैच से पहले रोहित शर्मा के खिलाफ पुणे पुलिस की कार्रवाई

Deepak dubey

Uddhav Thackeray attacks Fadnavis: चाणक्‍य और कुटनीति को खलबते में कूटकर पिसेंगे!, उद्धव ठाकरे का फड़णवीस पर हमला

Deepak dubey

मुंबईकरों के पानी का टेंशन हुआ दूर!, झीलों में 78.40 फीसदी पर पहुंचा जल भंडारण, मनपा ने पानी कटौती कर दी खत्म

Deepak dubey

Leave a Comment