By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: AI and human relationships : इंसानी रिश्तों में एआई की एंट्री!, क्या टेक्नोलॉजी कर रहा इंसानों को कंट्रोल?
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » AI and human relationships : इंसानी रिश्तों में एआई की एंट्री!, क्या टेक्नोलॉजी कर रहा इंसानों को कंट्रोल?

क्राइममुंबई

AI and human relationships : इंसानी रिश्तों में एआई की एंट्री!, क्या टेक्नोलॉजी कर रहा इंसानों को कंट्रोल?

Deepak dubey
Last updated: April 17, 2026 3:26 pm
Deepak dubey
Published: April 17, 2026
Share
IMG 20260417 WA0013
SHARE

AI and human relationships : आज दुनिया जिस रफ्तार से डिजिटल होती जा रही है, उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

Advertisement
अब सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी (AI and human relationships) का हिस्सा बन चुका है। सुबह आंख खुलने से लेकर रात को सोने तक, हम किसी न किसी रूप में एआई से जुड़े रहते हैं, कभी जानकारी के लिए, कभी काम के लिए, तो कभी सिर्फ बातचीत के लिए।
ऑफिस का काम हो, प्यार का इजहार हो या रिश्तों का टूटना, हर जगह एआई की मौजूदगी महसूस की जा रही है। लोग अपनी गुड न्यूज से लेकर बैड न्यूज तक, यहां तक कि डिप्रेशन जैसी स्थितियों में भी परिवार या दोस्तों के बजाय एआई से सलाह लेने लगे हैं और सच कहें तो उसकी मीठी-मीठी और सलीकेदार भाषा लोगों को भा भी जाती है।
सुबह उठते ही लोग एआई से देश-दुनिया की खबरें पूछते हैं, दिनभर काम के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं और रात में मनोरंजन के लिए भी इन्हीं तकनीकों पर निर्भर रहते हैं। चैटजीपीटी जैसे प्लेटफॉर्म अब जानकारी, सलाह और संवाद का अहम जरिया बन चुके हैं। अब यह नई तकनीक लोगों की निजी जिंदगी में भी दस्तक देने लगी है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक महिला ने ओपनएआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि चैटबॉट ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड को गलत दिशा में धकेला, जिससे उसका व्यवहार स्टॉकिंग जैसा हो गया। यह मामला अब एआई की सीमाओं और उसकी जिम्मेदारी पर नए सवाल खड़े कर रहा है।

एआई अब करवा रहा लड़ाई!

बताया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता 2024 में खत्म हुआ था। इसके बाद युवक ने एआई मॉडल का इस्तेमाल शुरू किया। शुरुआत में वह ब्रेकअप को समझने के लिए एआई से बातचीत करने लगा, लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलने लगा। लगातार बातचीत के दौरान वह भ्रम की स्थिति में जाने लगा। महिला का आरोप है कि चैटबॉट ने उसकी इस मानसिक स्थिति को और भ्रमित कर दिया। यह भी कहा गया कि उसे ऐसा महसूस कराया गया कि कुछ ताकतवर लोग उस पर नजर रख रहे हैं। जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उसे एआई का इस्तेमाल छोड़कर किसी डॉक्टर की मदद लेने की सलाह दी, तब भी उसने एआई का सहारा नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं, कथित तौर पर चैटबॉट ने उसकी एक्स गर्लफ्रेंड को ‘मैनिपुलेटिव’ और ‘अनस्टेबल’ बताया, जिसे उसने सच मान लिया और वास्तविक जीवन में अपने व्यवहार को सही ठहराने लगा। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है, जब एआई चैटबॉट्स पर ऐसे गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी कुछ घटनाओं में यह सवाल उठ चुका है कि क्या एआई अनजाने में लोगों की गलत धारणाओं को बढ़ावा दे सकता है।

मशीन के कहने पर मां को मार डाला!

दरअसल, कुछ महीने पहले ही अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अपनी मां की हत्या कर खुदकुशी कर ली थी। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से चैटजीपीटी से बातचीत करता था। बातचीत के दौरान वह इस भ्रम में आ गया था कि उसकी मां उसे नुकसान पहुंचा रही है।

अब इन मामलों ने एआई की जवाबदेही, सुरक्षा और नैतिक सीमाओं पर गंभीर बहस छेड़ दी है, इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह नयी तकनीक हमारी जिंदगी को आसान बना रही है। लेकिन इसके साथ ही यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या हम टेक्नोलॉजी को कंट्रोल कर रहे हैं या धीरे-धीरे वो हमारे निजी रिश्तों को कंट्रोल और हमारे फैसलों को प्रभावित करने लग गई है…?

( आर्टिकल वरिष्ठ पत्रकार उमा सिंह द्वारा लिखित )

जोइंडिया की रोचक खबरें भी पढ़ें-

Doctors chase dogs : इलाज छोड़ कुत्ता भगाएंगे डॉक्टर! अस्पताल में अजीब फरमान, मचा हड़कंप -भाजपा सरकार के आदेशों की जमकर आलोचना

Ayesha khan : पीरियड्स के पेन में की थी ‘शरारत’! शूटिंग के समय रो पड़ी ये एक्ट्रेस

Badlapur political clash: बदलापुर में सियासी संघर्ष चरम पर, 23 जनवरी को फिर झड़पें; शिंदे गुट के नगरसेवक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा

Raj Thackeray Naveen Jindal controversy: “मुंबई में हिंदी बनाम मराठी विवाद गरमाया: भाजपा प्रवक्ता नवीन जिंदल बोले- राज ठाकरे जैसे गुंडों पर देशद्रोह का केस हो, भेजो जेल”
Ladali bahan Yojna : ‘लाडली बहन’ योजना के खिलाफ याचिका पर भड़के भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, कहा कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर
Covid center scam: पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
दीपावली पर आतिशबाजी व पटाखे धर्मविरुद्ध एवं पर्यावरण के लिए नुकसानदायक: ज्योति मुणोत
MURDER: आरपीएफ की लापरवाही यात्रियों पर आई, मानसिक रूप से बीमार जवान को हथियार थमाया, एएसआई सहित तीन यात्रियों ने जान गंवाई 
TAGGED:AIAIandHumansAIConcernsAIImpactChatbotDigitalLifeFutureOfAIhuman relationshipsHumanRelationshipsjoindiaMentalHealthmumbaiTechNewsTechnologyTechTrendsuma singh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240313 WA0002
कल्याणक्राइमदेश-दुनियानवीमुंबई

MURDER: स्कूल गेट पर छात्र को पीटकर हत्या ,दोस्त हुआ घायल

Deepak dubey
Deepak dubey
March 13, 2024
‘शरद पवार इंस्पायर फेलोशिप’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुप्रिया सुले ने जारी की 82 फेलोज की लिस्ट
Maharashtra Bike Taxi Policy: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा यू-टर्न! अब पेट्रोल बाइक टैक्सी को भी मिलेगी मंजूरी, नीति बदलने पर उठे सवाल
Mithun Chakraborty Pakistan warning: 140 करोड़ भारतीय पेशाब करें तो पाकिस्तान में सुनामी, ब्रह्मोस भी तैयार”: बिलावल भुट्टो को मिथुन चक्रवर्ती का तीखा जवाब
रॉनी रॉड्रिग्स को सपोर्ट करने पहुंची नायरा बनर्जी और दर्शन कुमार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?