By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Aravalli Hills Controversy: आदित्य ठाकरे बने ‘अरावली बचाओ’ अभियान का हिस्सा, माइनिंग के खिलाफ सरकार पर साधा निशाना
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Aravalli Hills Controversy: आदित्य ठाकरे बने ‘अरावली बचाओ’ अभियान का हिस्सा, माइनिंग के खिलाफ सरकार पर साधा निशाना

देश-दुनियाराजनीति

Aravalli Hills Controversy: आदित्य ठाकरे बने ‘अरावली बचाओ’ अभियान का हिस्सा, माइनिंग के खिलाफ सरकार पर साधा निशाना

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 23, 2025 9:30 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 23, 2025
Share
Aaditya Thackeray Aravalli Mining
SHARE

Aravalli Hills Controversy: अरावली पर्वतमाला (Aravalli Hills) की सुरक्षा को लेकर देशभर में उठता आक्रोश अब राजनीतिक और सामाजिक चेतना का बड़ा मुद्दा बन चुका है। देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला को माइनिंग के नाम पर खत्म करने के कथित प्रस्ताव ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray)

Advertisement
ने केंद्र सरकार और पर्यावरण मंत्रालय पर तीखा हमला बोला है।

आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने सोशल मीडिया पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि देश के पर्यावरण मंत्री अरावली जैसी संवेदनशील और ऐतिहासिक पर्वत श्रृंखला को खत्म करने के प्रस्ताव का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब यह मामला सामने आया, तो सबसे पहले इस पर झूठ क्यों बोला गया? अगर यह अरावली पहाड़ियों का एक छोटा हिस्सा भी है, तो उसे माइनिंग के लिए खोलने की ज़रूरत आखिर क्यों पड़ी?

It’s shameful to see the Environment Minister of the Union Government defend the proposed destruction of the Aravalli Hills!

Firstly why lie about it at all after being exposed?
Then even if it’s a fraction of the Aravalli Hills, why open it up for Mining?

Why is the bjp so…

— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) December 23, 2025

उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार देश की इकोलॉजी के हर हिस्से को खत्म करने पर आमादा है। जिस तरह सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया जा रहा है, उसी तरह अब प्राकृतिक संसाधनों पर भी हमला किया जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने चेतावनी दी कि आज अगर अरावली को माइनिंग के हवाले किया गया, तो कल पश्चिमी घाट और फिर हिमालय भी इसी राह पर धकेल दिए जाएंगे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि अरावली पर्वतमाला न केवल पर्यावरणीय संतुलन के लिए बेहद जरूरी है, बल्कि यह उत्तर भारत में रेगिस्तान के फैलाव को रोकने, जलस्तर बनाए रखने और जैव-विविधता की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। इसके बावजूद सरकार की नीतियां विकास के नाम पर विनाश को बढ़ावा दे रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह देखना प्रेरणादायक है कि राजस्थान के लोग एकजुट होकर अरावली को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। जनता का यह संघर्ष बताता है कि देश की प्रकृति को बचाने की जिम्मेदारी अब सरकार से ज्यादा नागरिकों के कंधों पर आ गई है।

आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह तात्कालिक मुनाफे और कॉरपोरेट हितों के बजाय आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के बारे में सोचे। सरकार को प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार से ऐसी संवेदनशीलता की उम्मीद करना मुश्किल है—ऐसा तंज भी उन्होंने कसा।

आखिरी में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अरावली को बचाने की यह लड़ाई सिर्फ एक पहाड़ी श्रृंखला की नहीं, बल्कि भारत की पर्यावरणीय आत्मा को बचाने की लड़ाई है। #AravaliBachao

bollywood: बॉलीवूड मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय से करोड़ों की ठगी ,फिल्म निर्माता संजय शाह गिरफ्तार
माँ के दो दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया
रऊफ टाइगर मेमन के कहने पर सजाई गई याकूब की कब्र
Sunil Tatkare: सुनिल तटकरे ने किया दावा, ग्रामीण महाराष्ट्र में NCP का स्ट्राइक रेट सबसे मजबूत
Sharad Pawar, Manoj Jarange Patil meeting: शरद पवार और मनोज जरांगे पाटील की मुलाक़ात आज
TAGGED:aditya thackerayAravalli Mining ProtestEnvironmental ConservationSave AravalliShivsen (UBT)
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
hq720
आध्यात्मदेश-दुनियाराजनीति

Preparation for Maha Kumbh in 2025: महाकुंभ 2025 को स्वच्छ कुंभ बनाएगी योगी सरकार महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर मेला प्रशासन की ओर से की गईं व्यापक तैयारियां

Deepak dubey
Deepak dubey
October 16, 2024
देश की सुरक्षा परियोजनाओं की जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को देने का आरोप; डॉ प्रदीप कुरुलकर की जमानत अर्जी खारिज
मुंबई के पश्चिम उपनगरों में सर्वाधिक गड्ढे
Ranibagh Zoo: 11 साल से सन्नाटा: रानीबाग में कब गूंजेगी सिंह की दहाड़?
ईडी सरकार मे सिर्फ बिल्डरों और ठेकेदारों का विकास करने वाली सरकार है – आदित्य ठाकरे 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?