By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Construction Site Death: निर्माणाधीन इमारत से गिरी सीमेंट की ईंट — जोगेश्वरी में 22 वर्षीय युवती संस्कृति की दर्दनाक मौत, स्थानीय नागरिकों में
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Construction Site Death: निर्माणाधीन इमारत से गिरी सीमेंट की ईंट — जोगेश्वरी में 22 वर्षीय युवती संस्कृति की दर्दनाक मौत, स्थानीय नागरिकों में

क्राइममीरा भायंदरमुंबई

Construction Site Death: निर्माणाधीन इमारत से गिरी सीमेंट की ईंट — जोगेश्वरी में 22 वर्षीय युवती संस्कृति की दर्दनाक मौत, स्थानीय नागरिकों में

Deepak dubey
Last updated: October 8, 2025 11:39 am
Deepak dubey
Published: October 8, 2025
Share
IMG 20251008 WA0013
SHARE

जो इंडिया/मुंबई: (Construction Site Death)

Advertisement

महानगर में तेज़ी से बढ़ते निर्माण कार्यों के बीच सुरक्षा की लापरवाही एक बार फिर लोगों की जान पर भारी पड़ गई। मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व के मजासवाड़ी इलाके में कल सुबह लगभग 9:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 22 वर्षीय युवती संस्कृति अनिल अमीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब संस्कृति रोज़ की तरह अपने काम पर जा रही थी, तभी अचानक पास की एक निर्माणाधीन ऊँची इमारत से सीमेंट की ईंट (ब्लॉक) गिर गई और सीधे उसके सिर पर आ लगी।

गंभीर चोट लगने के कारण युवती वहीं सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे रिक्शे से पास के अस्पताल पहुँचाया, लेकिन भारी रक्तस्राव और सिर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान संस्कृति अनिल अमीन (आयु 22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके पिता अनिल उमेश अमीन (56 वर्ष) ने इस संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि जिस निर्माणाधीन इमारत से ईंट गिरी, वहां सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गई थी। न तो इमारत के चारों ओर सुरक्षा नेट लगाया गया था, और न ही पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए कोई अस्थायी मार्ग बनाया गया था।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना के बाद निर्माण कंपनी और नगर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में कई इमारतों का निर्माण बिना उचित सुरक्षा व्यवस्था के चल रहा है, जिससे रोजाना वहां से गुजरने वाले नागरिकों की जान खतरे में है।

मेघवाड़ी पुलिस ने इस मामले में लापरवाही के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इमारत निर्माण से जुड़े ठेकेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “हम यह जांच कर रहे हैं कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के मानक क्यों नहीं अपनाए गए और इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।”

संस्कृति की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपायों का पालन अनिवार्य किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुखद घटना न हो।

शिवसेना को दस शिवसेना करना चाहती है भाजपा!
sanitary waste management Mumbai: सैनिटरी कचरा प्रबंधन: मनपा की पहल फिर सवालों के घेरे में
बीटा’ और ‘गामा’ जाएंगे अमेरिका!, अमेरिका में रहनेवाली भारतीय महिला ने लिया नेत्रहीन पिल्लों को गोद
Best fare: …तो बेस्ट बस का किराया हो जाएगा दुगना, मनपा के नजरंदाजगी के बाद बेस्ट कर रही है विचार.
Sex Scandal: मुंबई सैंट्रल रेलवे गेस्ट हाउस में हैरान कर देने वाला सेक्स स्कैंडल वीआईपी रेलवे गेस्ट हाउस में कॉन्ट्रैक्टर की शर्मनाक हरकत
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240812 WA0003
कल्याणनवीमुंबईमुंबईसिटी

बहती नदी से शव लेजाने को मजबूर आदिवासी परिवार, ग्रामीणों को वर्षो से है पुल का इंतजार

Deepak dubey
Deepak dubey
August 12, 2024
Maharashtra Ladli Behna Scheme: लाडकी बहन योजना से किसानों का फंड रुका, आत्महत्या पीड़ित परिवारों की मदद भी अटकी
Bhojpuri Kala Til : अभिनव तिवारी और गरिमा दीक्षित का गाना “काला तिल” हुआ रिलीज़ , मचा रहा है धमाल !!
Ajit Pawar milk adulteration news: दूध मिलावट पर अब चलेगा कानून का डंडा, मकोका के तहत होगी सख्त कार्रवाई
महाराष्ट्र की राजनीति में एक और ट्विस्ट, उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ शिंदे समूह में शामिल होंगे मिलिंद नार्वेकर?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?