Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईरोचकसिटी

वडाला से नाबालिग का अपहरण , कलंबोली में बलात्कार

rape logo

 

मुंबई । वडाला में रहने वाली एक नाबालिग का अपहरण कर नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में लाकर बलात्कार किया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,323, 363 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।इसके अलावा पोक्सो कानून के 4,8 और 6 के तहत भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।आगे की जांच के लिए माटुंगा पुलिस को ट्रांसफर किया गया है।इस बीच पीड़िता को डॉक्टरों के निरीक्षण में रखा गया है। पीड़िता का इलाज शुरू है. सेंट्रल मुंबई के वडाला इलाके से पीड़िता को पहले किडनैप किया गया।इसके बाद कलंबोली इलाके में लाकर मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे में उसका रेप किया गया है। आरोपी का नाम विशाल वीरकर है।पीड़िता 5 सितंबर को कॉलेज के लिए निकली थी. वडाला के पास राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संस्था के पास आरोपी ने पीड़िता का अपहरण कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को वहां बोलेरो कार में जबर्दस्ती बैठाया और पुणे एक्सप्रेस-वे की तरफ गाड़ी बढ़ा दी।एक्सप्रेस-वे के रास्ते पर ही कलंबोली के पास एक अनजान ठिकाने पर उसने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता की शिकायत के आधार पर कलंबोली पुलिस थाने में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।इसके बाद यह मामला माटुंगा पुलिस को सौंप दिया गया है।माटुंगा पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया है।वहां डॉक्टरों द्वारा उसका चेकअप और इलाज शुरू है।पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Navi Mumbai promotion scam: नवी मुंबई महापालिका में पदोन्नति घोटाला, व्हाट्सअप चाट से हुई डील, 14 जूनियर इंजीनियरों से करोड़ों की वसूली, एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर जांच कराने की उठी मांग

Deepak dubey

Covid center scam: पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

Deepak dubey

बिना पाठ्य सामग्री के मनपा स्कूल के छात्र पढ़ाई करने को मजबूर !, 50 हजार छात्रों को है इंतजार

Deepak dubey

Leave a Comment