Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

मनपा चुनाव ईश्वर और न्यायालय पर निर्भर

download 2 2
राज्य में महानगर पालिका के चुनाव को लेकर अभी भ्रम कायम है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल दीपावली के अवसर पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत मे कहा कि मनपा का चुनाव कब होगा यह ईश्वर और न्यायपालिका पर निर्भर है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र व्यवस्था में प्रशासन ज्यादा समय तक संस्थान चलाएं, यह ठीक नहीं है। स्थानिक स्वराज्य संस्था के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्थान है। चुनाव के संदर्भ में उसे निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महानगर पालिका चुनाव का विषय राज्य सरकार के पास प्रलंबित नहीं है। न्यायालय ने जैसे थे परिस्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है। मनपा चुनाव का विषय न्यायालय और आयोग के पास है। इसलिए महानगर पालिका चुनाव कब होगा यह ईश्वर और न्यायालय पर निर्भर है।
सभी नेताओं से मेरे अच्छे संबंध
सभी राजनीतिक नेताओं के साथ मेरा संबंध है। सबसे बातचीत होती है।  उद्धव ठाकरे को मैंने अब तक दीपावली की शुभेच्छा नहीं दी है। लेकिन जरूर दूंगा।
पिछले कई दिनों में राज्य में राजनीतिक क्षेत्र में कटुता बढ़ी है। यह बात फडणवीस ने भी स्वीकार करते हुए कहा कि राजनीति में कटुता नहीं होनी चाहिए। यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। कटुता है तो भी धीरे-धीरे कम करना चाहिए।

Related posts

MUMBAI: गणतंत्र दिवस पर मुंबई में हवाई हमले की साजिश,अलर्ट मोड पर पुलिस

Deepak dubey

बाबा सिद्दीकी की हत्या से फिर दहल उठी मुंबई, मलाड में एमएनएस कार्यकर्ता की हत्या

Deepak dubey

Obesity: मोटापा..छू मंतर, जानिए शख्स ने कैसे घटाया 96 किलो वजन

dinu

Leave a Comment