By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: तंगहाली से गुजर रहे कांबली, उद्योगपति ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ; एक लाख की नौकरी का ऑफर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » तंगहाली से गुजर रहे कांबली, उद्योगपति ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ; एक लाख की नौकरी का ऑफर

इवेंटकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

तंगहाली से गुजर रहे कांबली, उद्योगपति ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ; एक लाख की नौकरी का ऑफर

Deepak dubey
Last updated: August 19, 2022 8:00 am
Deepak dubey
Published: August 19, 2022
Share
93622248
SHARE

 

मुंबई ।पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पास काम नहीं है और उनके पास पैसे नहीं हैं. इस वक्त उनका एकमात्र सहारा बीसीसीआई से मिलने वाला पेंशन है, जो ज्यादा नहीं है. ऐसे में उनके लिए इस 50 साल की उम्र में अपना परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. 2019 में उन्होंने टी-20 मुंबई लीग में कोचिंग का आखिरी असाइनमेंट पूरा किया था. ऐसे में संदीप थोरात नाम के मुंबई के एक उद्योगपति ने मदद का हाथ बढ़ाया है.

Advertisement

उद्योगपति संदीप थोरात ने विनोद कांबली को एक लाख रुपए हर महीने की सैलरी पर नौकरी का एक ऑफर दिया है. उन्हें मुंबई के सहयाद्री इंडस्ट्रियल ग्रुप की फाइनांस कंपनी में जॉब का ऑफर है. 2019 के कोचिंग असाइनमेंट के बाद से कोरोना काल में विनोद कांबली के पास कोई काम नहीं था. ऐसे में इस नए जॉब के ऑफर को विनोद कांबली स्वीकर करते हैं या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.

जॉब ऑफर करते वक्त, संदीप थोरात ने बयां किया दर्द
उद्योगपति संदीप थोरात ने नौकरी का ऑफर देते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र में एक से बढ़ कर एक अच्छे लोग हैं. लेकिन उनको ऐसे हालात का सामना क्यों करना पड़ता है? विनोद कांबली ने भारतीय क्रिकेट को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है. आज उनको ऐसे हालात का सामना करना पड़ रहा है कि वे अपने परिवार का खर्चा नहीं जुटा पा रहे हैं. ये हम सबकी नाकामयाबी है.’

पहले भी कांबली नौकरी कर चुके, इन मुश्किलों से जॉब्स छूटे
इससे पहले भी विनोद कांबली नौकरी कर चुके हैं. वे नवी मुंबई के नेरुल में सचिन तेंदुलकर मिडलसेक्स ग्लोबल अकादमी में युवा क्रिकेटरों को गाइड किया करते थे. लेकिन नेरुल जाकर क्रिकेट सिखाने में उन्हें अपने घर से काफी दूर का सफर तय करना पड़ता था. इसलिए उन्होंने वहां जाना बंद कर दिया. उन्होंने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था, ‘ मैं सुबह 5 बजे उठ जाया करता था. टैक्सी पकड़ कर डी.वाई.पाटील स्टेडियम जाता था. काफी समस्याएं सामने आती थीं. इसके बाद मैंने शाम को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट की कोचिंग शुरू की.’

BCCI के पेंशन से परिवार का गुजारा, यही इकलौता सहारा
आगे विनोद कांबली ने कहा, ‘मैं रिटायर्ड क्रिकेटर हूं. पूरी तरह से बीसीसीआई के पेंशन पर निर्भर हूं. बोर्ड से मिलने वाला पेंशन ही मेरे जीने का एकमात्र सहारा है. इसके लिए मैं बोर्ड का आभारी हूं. इसी वजह से किसी तरह मेरे परिवार का गुजारा हो पा रहा है.’

‘सचिन को सब पता है, अब मांगने को क्या रखा है’
जब कांबली से यह पूछा गया कि उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर को उनके हालात के बारे में पता है क्या? इस पर कांबली ने कहा, ‘सचिन को सब मालूम है. उससे मुझे कोई अपेक्षा नहीं. उसने मुझे तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी में काम दिया था. इसकी मुझे खुशी है. वो एक अच्छा दोस्त है. वो हमेशा मेरे पीछे खड़ा रहा है.

Maharashtra Heavy Rain Alert: क्या आप जानते हैं मुंबई महाराष्ट्र में बाढ़ आने का कारण? इसका कनेक्शन बंगाल की खाड़ी से है।
High Court takes tough line on live-in relationships: ‘साथ रहना शादी नहीं’, राजेश खन्ना केस में बड़ा फैसला
Talathi suicide news: “व्हाट्सएप स्टेटस लिखकर तलाठी ने की आत्महत्या, पत्नी पर गंभीर आरोप”
दिल का दौरा पड़ने से जा रही फिटनेस फ्रीकों की जान, कोविड महामारी के बाद बढ़ी दिल की बीमारी, लगातार सामने आ रहे हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले, विशेषज्ञों ने बताया इसके पीछे की वजह
OMG नसबंदी के बावजूद 10 महिलाएं हुई प्रेग्नेंट
TAGGED:maharashtra.mumbai latest newsnavi mumbai latest newssachin tendulkarthane latest newsUdayog pati Sandip thoratVinod kamble
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
114648105 1
राजनीति

Two big developments in Bihar: बिहार में दो बड़े घटनाक्रम: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा RJD में शामिल, क्रिकेटर ईशान किशन के पिता थामेंगे ‘नीतीश’ का हाथ

Deepak dubey
Deepak dubey
October 27, 2024
बीमा कर्मियों ने लगाया असंवेदनशीलता का आरोप,27 जुलाई से दो दिवसीय हड़ताल, 58 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल
JNU में लगे ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ के नारे, फिर सीधे सुनाई ‘ब्राह्मण गाथा’…
Water supply Closed: बुधवार को नवी मुंबई में पानी सप्लाई रहेगा बंद
Baban Gite murder case: बीड जेल में हिंसा: 9 महीने से फरार बबन गीते के समर्थकों ने वाल्मिक कराड को पीटा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?