ज्योति दुबे, मुंबई : जोइंडिया टीम- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक तनाव पैदा करने की आशंका जताते हुए हिंदू और मुस्लिम समुदाय से सतर्क रहने की अपील की है। ठाणे में मनसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि त्योहारों के दौरान कुछ लोग जानबूझकर विवाद और तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे में न आने और शांति बनाए रखने की जरूरत है।
- Raj thackarey- गणेशोत्सव में धार्मिक विवाद से बचने की अपील
- शिवाजी महाराज, डॉ. आंबेडकर और महात्मा फुले के साथ PM की तस्वीर पर सवाल -Raj thackarey
- गणेशोत्सव में DJ और डॉल्बी पर भी निशाना – Raj thackarey
- GDP बढ़ने के दावे पर राज ठाकरे का सवाल -Raj thackarey
- भारत को अपने हिसाब से तय करना चाहिए विकास का मॉडल – Raj thackarey
Raj thackarey- गणेशोत्सव में धार्मिक विवाद से बचने की अपील
राज ठाकरे ने कहा कि गणेशोत्सव शुरू हो चुका है और यह महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग त्योहार के माहौल का फायदा उठाकर धार्मिक विवाद खड़ा करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से सतर्क रहने तथा किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।

शिवाजी महाराज, डॉ. आंबेडकर और महात्मा फुले के साथ PM की तस्वीर पर सवाल -Raj thackarey
राज ठाकरे ने सरकारी कार्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसी महान हस्तियों की बराबरी में किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर सरकारी कार्यालयों में लगाई जा सकती है, लेकिन इन महान विभूतियों के साथ उनकी तस्वीर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
गणेशोत्सव में DJ और डॉल्बी पर भी निशाना – Raj thackarey
गणेशोत्सव के दौरान तेज आवाज में बजने वाले डीजे और डॉल्बी को लेकर भी राज ठाकरे ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कानठलियां बैठा देने वाला डीजे महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। त्योहारों को पारंपरिक तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि गणेशोत्सव जैसे पवित्र त्योहार में डीजे और डॉल्बी की जरूरत ही क्या है?
GDP बढ़ने के दावे पर राज ठाकरे का सवाल -Raj thackarey
राज ठाकरे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GDP बढ़ने के दावे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल GDP बढ़ने की बात करने से देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति स्पष्ट नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि कई विदेशी कंपनियों ने भारत में अपना कामकाज बंद किया है और कई उद्योगपति देश छोड़कर विदेश चले गए हैं।
राज ठाकरे ने सवाल किया कि यदि देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है तो लोगों को सोना खरीदने से क्यों रोका जाता है? उन्होंने सरकार से GDP के आंकड़ों के साथ-साथ आम आदमी की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की मांग की।
भारत को अपने हिसाब से तय करना चाहिए विकास का मॉडल – Raj thackarey
राज ठाकरे ने ऑस्ट्रेलिया, हॉलैंड, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देशों के विकास मॉडल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन देशों ने अपनी परिस्थितियों के अनुसार विकास किया है। भारत को भी दूसरे देशों की नकल करने के बजाय अपनी सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास का रास्ता तय करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि GDP बढ़ने का दावा अपनी जगह है, लेकिन इससे आम आदमी की समस्याएं अपने आप खत्म नहीं होतीं। महंगाई, रोजगार और रोजमर्रा की परेशानियों पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।
जोइंडिया पर इसे भी पढ़ें –
1 Sion Bridge: 6 साल बाद 30 सितंबर को खुलेगा सायन पुल, नए सिरे से बनकर तैयार !



