By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Samruddhi Mahamarg Tunnel Inauguration: महाराष्ट्र को मिला अब तक का सबसे लंबा बोगदा, इगतपुरी से कसारा का सफर महज 8 मिनट में, समृद्धी महामार्ग का आखिरी चरण जनता को समर्पित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Samruddhi Mahamarg Tunnel Inauguration: महाराष्ट्र को मिला अब तक का सबसे लंबा बोगदा, इगतपुरी से कसारा का सफर महज 8 मिनट में, समृद्धी महामार्ग का आखिरी चरण जनता को समर्पित

मुंबईसिटी

Samruddhi Mahamarg Tunnel Inauguration: महाराष्ट्र को मिला अब तक का सबसे लंबा बोगदा, इगतपुरी से कसारा का सफर महज 8 मिनट में, समृद्धी महामार्ग का आखिरी चरण जनता को समर्पित

Deepak dubey
Last updated: June 5, 2025 12:06 pm
Deepak dubey
Published: June 5, 2025
Share
hq720
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर-मुंबई समृद्धी महामार्ग के अंतिम और सबसे जटिल हिस्से — इगतपुरी से आमणे (76 किमी) — का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार, तथा कई अन्य मंत्रीगण मंच पर उपस्थित थे।

Advertisement

इस टप्पे के खुलते ही इगतपुरी से कसारा तक का सफर अब केवल 8 मिनट में तय किया जा सकेगा। इस मार्ग का सबसे बड़ा आकर्षण है — 8 किलोमीटर लंबा सुरंग मार्ग (टनेल), जो नाशिक जिले के इगतपुरी से शुरू होता है और यह अब तक का महाराष्ट्र का सबसे लंबा रोड टनेल है।

🔍 बोगदे की मुख्य तकनीकी विशेषताएं:

लंबाई: 8 किमी । चौड़ाई: 17.5 मीटर । ऊँचाई: 9 मीटर

लेन: कुल 3 — जिसमें से प्रत्येक पर 100 किमी/घंटा की अधिकतम गति संभव

सुरक्षा:

हर 300 मीटर पर 26 क्रॉस-पैसेज बनाए गए हैं — आपातकालीन निकास के लिए

हर 90 मीटर पर फायर सेफ्टी उपकरण — जिसमें 60 डिग्री तापमान पर ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम सक्रिय हो जाता है

यह अत्याधुनिक तकनीक पहली बार भारत में डेनमार्क से आयात कर के उपयोग में लाई गई है

टनेल में कुल 572 अग्निशमन झोन बनाए गए हैं

हवा की निकासी:

100 डबल एक्सल रिवर्सेबल वेंटिलेशन फैन लगाए गए हैं, जो टनेल के अंदर की हवा को लगातार शुद्ध रखते हैं और धुएं को बाहर निकालते हैं

दीवारों पर विशेष रिफ्लेक्टिव कोटिंग — जिससे प्रकाश की अधिक दृश्यता सुनिश्चित होती है और ड्राइविंग अधिक सुरक्षित बनती है।

🚧 701 किलोमीटर का समृद्धी महामार्ग — अब पूरी तरह से चालू

इस महामार्ग के कुल 701 किमी लंबाई में पहले कई चरणों में टप्पे खोले गए थे:

11 दिसंबर 2022: नागपुर से शिर्डी (520 किमी)

26 मई 2023: शिर्डी से भरवीर (80 किमी)

4 मार्च 2024: भरवीर से इगतपुरी (25 किमी)

और अब, 5 जून 2025: इगतपुरी से आमणे (76 किमी) — अंतिम टप्पा भी यातायात के लिए खोल दिया गया है।

अब नागपूर से मुंबई तक का सफर केवल 7.5 से 8 घंटे में पूरा किया जा सकता है — जो पहले 16-18 घंटे तक लगता था। यह न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि परिवहन, पर्यटन, उद्योग, और निवेश के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा।

🛣️ समृद्धी महामार्ग से जुड़े प्रमुख लाभ:

ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी

दुर्घटनाओं की संभावना में भारी कमी

टोल और सुरक्षा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल

हर 5 किमी पर सहायता केंद्र

महिला ड्राइवरों और परिवारों के लिए विशेष सुविधा क्षेत्र

औद्योगिक व लॉजिस्टिक पार्कों को नई रफ्तार

 

🗣️ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वक्तव्य:

“समृद्धी महामार्ग ना केवल एक सड़क है, बल्कि यह महाराष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला इंजन है। आज हमने एक सपना पूरा किया है, जो हर नागरिक के विकास से जुड़ा है

Pamban Bridge inaugration 2025 : नई रफ्तार से दौड़ेगी आस्था की ट्रेन: देश का पहला वर्टिकल-लिफ्ट पंबन ब्रिज हुआ शुरू
भाजपा ठाणे जिला कार्यकारिणी मे दिवा के जिलाजित तिवारी नियुक्त
दबाव तंत्र वाली मिंधे सरकार जल्द गिरेगी, सुषमा अंधारे ने की भविष्यवाणी
घूमने ,सेल्फी लेने और बचाव देखने 15 हजार से अधिक इरशालवाड़ी पहुंचे, रायगड जिला प्रशासन हुआ सख्त
22 अक्टूबर से नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन फिर से होगा शुरू
TAGGED:igatpuri newsMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
513699f4 a636 455e b912 0a83fccbc70e 1668663141972
कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीति

12 identity cards can also be used for voting: वोटिंग कार्ड नहीं है तो नहीं, 12 आईडी का कर सकते हैं प्रयोग, मतदाता पहचान पत्र न होने पर भी कर सकते है मतदान- जिलाधिकारी संजय यादव

Deepak dubey
Deepak dubey
May 12, 2024
महिला से हैवानियत , गैंगरेप की वारदात, पति को बनाया बंधक
World Cancer Day : कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता और रोकथाम पर जोर
Maharashtra will get a new Director General of Police :महाराष्ट्र को मिलेगा नया पुलिस महानिदेशक!
Amphibious Landing – संयुक्त अभियानों की मिसाल, आईएनएस जलश्वा पर AMPHEX 25 का भव्य प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?