ज्योति दुबे-
special correspondent – joindia
मुंबई के 112 साल पुराने सायन पुल (Sion Bridge) को बंद हुए छह साल का लंबा वक्त गुजर चुका है। 1 अगस्त 2020 से बंद पड़े इस पुल को लेकर अब मुंबई मनपा ने दावा किया है कि इसे 30 सितंबर 2026 तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि पुल के पुनर्निर्माण की निर्धारित समयसीमा फरवरी 2027 रखी गई है।
मनपा के इस दावे के बाद मुंबईकरों के बीच यह अच्छी खबर है क्योंकि रोजाना होने वाली ट्रैफिक की परेशानी और समय की बर्बादी से राहत मिल सकेगी।
mumbai-infra-update-sion-railway-over-bridge-reconstruction
Sion Bridge – डेडलाइन से पहले काम पूरा करने का दावा
सायन पुल बंद होने के बाद से पूर्वी और मध्य मुंबई के हजारों वाहन चालकों को रोजाना वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है। वाहन चालकों का अतिरिक्त समय और ईंधन दोनों खर्च हो रहे हैं।
अब मनपा ने फरवरी 2027 की तय समयसीमा से करीब पांच महीने पहले यानी 30 सितंबर 2026 तक पुल खोलने का दावा किया है।

Sion Bridge – रेलवे और मनपा के बीच बेहतर समन्वय से जल्द हुआ काम
सायन पुल के पुनर्निर्माण का काम मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। पुल का जो हिस्सा रेलवे की सीमा में आता है, उसका काम रेलवे के जिम्मे है, जबकि पुल के पहुंच मार्ग और संबंधित हिस्सों की जिम्मेदारी मनपा के पुल विभाग के पास है।
जिम्मेदारियां अलग-अलग एजेंसियों को सौंपे जाने के बावजूद काम की धीमी गति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब मुंबईकरों का कहना है कि एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के चलते जल्दी काम पूरा हुआ है। https://x.com/MCGMConstPermit/status/966675368424955904

Sion Bridge – मुख्य पुल का काम अभी जारी
रेलवे की ओर से नया पैदल पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन मुख्य सायन पुल पर अभी भी कई महत्वपूर्ण काम बाकी हैं। इनमें गर्डर, क्रैश बैरियर और कंक्रीट से जुड़े कार्य शामिल हैं। मनपा का दावा है कि शेष काम तेजी से पूरा किया जा रहा है और निर्धारित समयसीमा से पहले मुख्य पुल को वाहनों के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

मुंबईकर परेशान, चाहते हैं जल्दी पूरा हो काम
सायन पुल बंद होने के कारण लंबे समय से परेशान मुंबईकर अब मनपा के नए दावे पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि पुल को जल्दबाजी में न खोलें।
मुंबईकरों की मांग है कि पुल का काम जल्द से जल्द पूरा कर इसे सुरक्षित तरीके से यातायात के लिए खोला जाए, ताकि रोजाना होने वाली ट्रैफिक की परेशानी और समय की बर्बादी से राहत मिल सके।
इसे भी पढ़ें-



