By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: मानसून से पहले फडणवीस सरकार को दी Aaditya Thackeray ने चेतावनी, लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » मानसून से पहले फडणवीस सरकार को दी Aaditya Thackeray ने चेतावनी, लिखा पत्र

मुंबईसिटी

मानसून से पहले फडणवीस सरकार को दी Aaditya Thackeray ने चेतावनी, लिखा पत्र

JoIndia Online Correspondent
Last updated: May 8, 2026 11:27 am
JoIndia Online Correspondent
Published: May 8, 2026
Share
Aaditya Thackeray
SHARE

Aaditya Thackeray ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुंबई की जर्जर इमारतों और पुनर्विकास (Mumbai Building Redevelopment) के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis को एक कड़ा पत्र लिखा। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में सेस और नॉन-सेस इमारतों में रहने वाले लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में है, लेकिन सरकार अब तक सिर्फ बैठकों और घोषणाओं तक सीमित है।

Advertisement

आदित्य ठाकरे ने अपने पत्र में लिखा कि महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान पुराने और जर्जर भवनों के पुनर्विकास को तेज करने के लिए कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किए गए थे, ताकि वर्षों से अटकी परियोजनाओं को गति मिल सके। लेकिन सरकार बदलने के बाद इन फैसलों पर कानूनी और प्रशासनिक अड़चनें खड़ी हो गईं, जिसके कारण हजारों इमारतों का पुनर्विकास अधर में लटक गया है।

 

आज मुख्यमंत्री मा. श्री. देवेंद्र फडणवीस ह्यांना सेस व नॉन सेस इमारतींच्या पुनर्विकास आणि भाडेकरूंच्या समस्यांबाबत पत्र देऊन, ह्या इमारतींच्या दुरुस्ती व डागडुजीसाठी मुख्यमंत्री विशेष अधिकारातून येत्या पावसाळ्यापूर्वी तातडीने निधी उपलब्ध करण्याविषयी, आठवण करून दिली. pic.twitter.com/l7llNxPNKV

— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) May 7, 2026

 

उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल मानसून आते ही मुंबई में इमारत गिरने की घटनाएं सामने आती हैं, कई परिवार बेघर हो जाते हैं और कई लोगों की जान तक चली जाती है, लेकिन सरकार स्थायी समाधान निकालने के बजाय सिर्फ हादसों के बाद संवेदनाएं व्यक्त करती है। ठाकरे ने कहा कि मुंबई के भाड़ेदार और पुराने मकानों में रहने वाले नागरिक आज भी असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर हैं।

पत्र में आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आगामी मानसून से पहले मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार कोष से तुरंत फंड जारी किया जाए, ताकि जर्जर इमारतों की मरम्मत और आवश्यक रखरखाव का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन इमारतों का पुनर्विकास कोर्ट केस या प्रशासनिक प्रक्रियाओं में फंसा हुआ है, उनके लिए अलग से विशेष नीति बनाई जाए।

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट ने इसे मुंबईकरों की सुरक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले मानसून में हालात और भयावह हो सकते हैं। आदित्य ठाकरे ने अपने पत्र के जरिए यह साफ संकेत दिया है कि विपक्ष अब मुंबई की जर्जर इमारतों और पुनर्विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

hostel girls harassment: छात्रावास में नाबालिग लड़कियों के लैंगिक शोषण से हड़कंप, सीसीटीवी कैमरे से निजता का हनन, जिला बाल विकास अधिकारी निलंबित, बाल सुधार गृह की मान्यता रद्द
फुले, अंबेडकर ने भीख मांग कर स्कूल चलाया, मंत्री चंद्रकांत पाटील का विवादित बयान
Vashi APMC overloading issue: ओवरलोड ट्रकों से बढ़ा खतरा, वाशी एपीएमसी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
Kharghar Shiv Mahapuran Katha: खारघर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन: धर्म, संस्कार और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश
MUMBAI : एकनाथ खडसे का बढ़ा टेंशन, 400 करोड़ के घोटाले में पत्नी का नाम!
TAGGED:Aaditya ThackerayAaditya Thackeray letterBuilding Collapse MumbaiCess Buildings Mumbaidevendra fadnavisMaharashtra Breaking NewsMaharashtra PoliticsmumbaiMumbai Civic IssuesMumbai Housing CrisisMumbai Monsoonmumbai newsMumbai Rain AlertMumbai Tenants IssueNon Cess BuildingsRedevelopment CrisisShiv Sena UBTuddhav thackeray
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ujjwal nikam varsha gaikwad d
कल्याणमुंबईराजनीति

वर्षा गायकवाड ने मशहूर वकील उज्जवल निकम को हराया, बोलीं-संसद में बुलंद करूंगी मुंबईकरों की आवाज…

Deepak dubey
Deepak dubey
June 5, 2024
किरीट के आरोप झूठे- अनिल परब
Elevated road construction: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से नरीमन पॉइंट तक तीन साल में सीधी प्रवास ,चिरले एलिवेटेड रोड निर्माण हेतु निविदा
Aditya Thackeray cycle track: सायकल ट्रैक को पहले बनाने में 6.5 करोड़ रुपये अब उखाड़ने में 25 करोड़ रुपये, कुल 31.5 करोड़ रुपये होगा खर्च, किसके जेब से गया? गजब की फिजूल खर्ची
Sachin Pote political controversy: कांग्रेस में रहते संगठन मजबूत नहीं कर पाए, अब पार्टी छोड़ने के बाद दे रहे ज्ञान, सचिन पोटे के बयान पर राजनीतिक हलकों में सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?