By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Manikarnika Ghat issue: मणिकर्णिका घाट मामले में कांग्रेस सक्रिय, शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे हर्षवर्धन सपकाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Manikarnika Ghat issue: मणिकर्णिका घाट मामले में कांग्रेस सक्रिय, शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे हर्षवर्धन सपकाल

राजनीति

Manikarnika Ghat issue: मणिकर्णिका घाट मामले में कांग्रेस सक्रिय, शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे हर्षवर्धन सपकाल

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 22, 2026 2:11 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: January 22, 2026
Share
Harshwardhan Sapkal
SHARE

काशी की पवित्र धरती पर स्थित मणिकर्णिका घाट को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस

Advertisement
ने आरोप लगाया है कि मोदी–योगी डबल इंजन सरकार ने ‘डेवलपमेंट’ की आड़ में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित पवित्र मणिकर्णिका घाट को बुलडोजर से नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस का दावा है कि इस कार्रवाई में घाट पर स्थापित अहिल्यादेवी होल्कर की मूर्ति और शिवलिंग को भी तोड़ दिया गया, जो सीधे तौर पर हिंदू आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर हमला है।

इस गंभीर मामले की जमीनी हकीकत जानने और विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल शुक्रवार को वाराणसी जाएंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता अतुल लोंढे, कांग्रेस OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल भिंगे, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और धनगर समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल मणिकर्णिका घाट का दौरा कर भाजपा की ‘बुलडोजर सरकार’ द्वारा की गई तोड़फोड़ का निरीक्षण करेगा।

कांग्रेस का कहना है कि मणिकर्णिका घाट हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और ऐतिहासिक घाट है, जहां सदियों से परंपराएं निभाई जाती रही हैं। लेकिन विकास के नाम पर इस घाट को जिस तरह नुकसान पहुंचाया गया है, वह आस्था और इतिहास दोनों के साथ खिलवाड़ है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल में काशी क्षेत्र में सैकड़ों मंदिर तोड़े जा चुके हैं, और अब मणिकर्णिका घाट, वहां मौजूद देवी-देवताओं की मूर्तियों और छोटे-छोटे मंदिरों को नुकसान पहुंचाकर अहिल्याबाई होल्कर के ऐतिहासिक कार्यों का अपमान किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि यह सिर्फ एक घाट को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं है, बल्कि यह अहिल्याबाई होल्कर की विरासत, धनगर समाज और पूरे हिंदू समाज की आस्था का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार संस्कृति, परंपरा और इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। वाराणसी दौरे के बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी और इस कथित तोड़फोड़ के खिलाफ आंदोलन तेज करने के संकेत भी दिए हैं।

BJP Navi Mumbai Manifesto: नवी मुंबई मनपा चुनाव 2026: भाजपा ने विकास का रोडमैप किया पेश, 30 साल का विजन डॉक्युमेंट जारी
संजय राउत शाम 7 बजे तक जेल से बाहर आएंगे, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत पर रोक की ED की मांग ठुकराई
Welcome to Forest Minister Ganesh Naik: वन मंत्री गणेश नाईक के स्वागत में नवी मुंबई रैली, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पहार किया अर्पित
गणेशोत्सव पर सिडको ने जारी किया 4158 सस्ते घरों की लॉटरी
Raj Thackeray Naveen Jindal controversy: “मुंबई में हिंदी बनाम मराठी विवाद गरमाया: भाजपा प्रवक्ता नवीन जिंदल बोले- राज ठाकरे जैसे गुंडों पर देशद्रोह का केस हो, भेजो जेल”
TAGGED:BJP Governmentbulldozer controversycongressCongress delegationCongress Pradesh PresidentCongress reactioncultural heritage issueFriday visitHarshwardhan SapkalHindu faithhistorical ghatinspection visitKashi newsManikarnika GhatManikarnika Ghat issueModi Yogi governmentpartypolitical news Indiapolitical visitUttar pradeshUttar Pradesh politicsVaranasiVaranasi visit
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Seawoods min
नवीमुंबईशिक्षा

Orchid International School Seawood: एक हजार फीस के लिए पांच वर्षीय बच्चे को को निजी स्कूल ने बनाया बंधक, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

Deepak dubey
Deepak dubey
January 31, 2025
Mahajyoti Book Distribution Scheme: शिक्षा की ज्योति जला रही महाज्योति, जेईई, नीट और एमएचटी-सीईटी के हजारों छात्रों में पुस्तकों का वितरण
Alia bhatt: निजी तस्वीरें लीक होने से परेशान हुईं आलिया
Illegal dumping proving fatal for pets too:पालतू जानवरों  के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा अवैध डंपिंग
PUNE:मोबाइल चलाने से मना करने पर मां की हत्या, सुसाइड दिखाने के लिए नस काटकर पंखे से लटकाया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?