By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Ambedkarite Maha Morcha: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान पर मुंबई में उबाल, CST पर गरजा अंबेडकरवादी महामोर्चा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Ambedkarite Maha Morcha: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान पर मुंबई में उबाल, CST पर गरजा अंबेडकरवादी महामोर्चा

मुंबईराजनीति

Ambedkarite Maha Morcha: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान पर मुंबई में उबाल, CST पर गरजा अंबेडकरवादी महामोर्चा

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 4, 2026 9:43 am
JoIndia Online Correspondent
Published: January 4, 2026
Share
Ambedkarite Maha Morcha
SHARE

जोइंडिया /मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के कथित अपमान के विरोध में जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)

Advertisement
परिसर में वंचित बहुजन अघाड़ी, भारतीय बौद्ध महासभा और समता सैनिक दल के संयुक्त आह्वान पर आयोजित अंबेडकरवादी जनता महामोर्चा में हजारों संविधान प्रेमी सड़कों पर उतरे। पूरा CST परिसर “मनुवाद मुर्दाबाद” और “संविधान ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

इस महामोर्चा का आयोजन मध्य प्रदेश में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर (Dr Babasaheb Ambedkar) को लेकर दिए गए अपमानजनक बयानों के विरोध में किया गया। आयोजकों ने साफ कहा कि बाबासाहेब और संविधान पर हमला सिर्फ एक समुदाय पर नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महामोर्चा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र मणिपुर जैसा नहीं होने देगा। यहां संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की परंपरा है। मनुवादी सोच और नफरत की राजनीति को राज्य में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और मनुवादी ताकतें लगातार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करती रही हैं और समाज को बांटने का काम कर रही हैं।

Ambedkarite Maha Morchaq

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि समाज में ज़हर घोलने वाले RSS और मनुवादी संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वालों पर पुलिस और सरकार तुरंत सख्त कार्रवाई करे।

महामोर्चा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ अंबेडकरवादियों की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की है। शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार को अब और सहन नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान BJP पर भी तीखा हमला बोला गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने देश में लोकतंत्र का मज़ाक बना दिया है। यह लड़ाई किसी एक जाति या वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे देश, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई है।

Ambedkarite Maha Morcha a

महामोर्चा के अंत में मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की खुलकर निंदा की गई और मांग की गई कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और भारतीय संविधान को बदनाम करने वाले देशद्रोही मानसिकता के लोगों के खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस विशाल मार्च में सागर गवई सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संविधान प्रेमी नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने साफ संदेश दिया कि बाबासाहेब के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

J.J hospital for pollution related diseases: प्रदूषण से संबंधित बीमारियों के लिए जे. जे अस्पताल मे  स्वतंत्र कक्ष 
CIDCO land scam: सिडको में 5000 करोड़ का कथित जमीन घोटाला: रोहित पवार ने स्वतंत्र जांच की माँग तेज की
Mandalay Metro Project: मेट्रो 2बी डीएन नगर से मंडाले मेट्रो परियोजना की निर्माण लागत में 248 करोड़ रुपये की वृद्धि
NAVI MUMBAI: एपीएमसी (APMC) मार्केट को अन्य जगह पर ले जाने की बन रही योजना, 40 साल पहले यहां शुरू हुआ था कारोबार
Aditya Thackeray reprimanded the Shinde government: ठेकेदारों के बैंक खातों का हो रहा सौंदर्यीकरण, आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार को फटकारा
TAGGED:Ambedkar insult protestAmbedkarite Maha MorchaBJP criticismConstitution ZindabadCST protest Mumbaidr. Babasaheb ambedkarManuwad Murdabad slogansmumbaiRSS protestSamta Sainik Dalvanchit bahujan aghadi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
1667902067 supreme court
कल्याणठाणेदिल्लीदेश-दुनियामुंबईसिटी

MUMBAI: सरकार को “सुप्रीम” फटकार! जांच एजेंसियों के कार्यालयों में

Deepak dubey
Deepak dubey
February 24, 2023
दिवा में मुफ्त बूस्टर डोज कैंप का आयोजन
Corruption in vashi mortuary: नवी मुंबई के वाशी रुग्णालय में अमानवीय कृत्य: शव को कपड़े से लपेटने के लिए परिजनों से मांगे 2000 रुपये, सीसीटीवी में हुआ खुलासा
गोरेगांव में तेंदुए के हमले से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, अलर्ट हुआ फारेस्ट विभाग
खसरे का जायजा लेने मुंबई पहुंची केंद्रीय स्वास्थ दल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?