By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Shiv Sena MNS joint manifesto: ठाकरे बंधुओं का बड़ा सियासी संदेश: शिवसेना–मनसे का संयुक्त घोषणापत्र आज, मुंबई के भविष्य की पेश होगी नई रूपरेखा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Shiv Sena MNS joint manifesto: ठाकरे बंधुओं का बड़ा सियासी संदेश: शिवसेना–मनसे का संयुक्त घोषणापत्र आज, मुंबई के भविष्य की पेश होगी नई रूपरेखा

मुंबईराजनीति

Shiv Sena MNS joint manifesto: ठाकरे बंधुओं का बड़ा सियासी संदेश: शिवसेना–मनसे का संयुक्त घोषणापत्र आज, मुंबई के भविष्य की पेश होगी नई रूपरेखा

Deepak dubey
Last updated: January 3, 2026 10:24 pm
Deepak dubey
Published: January 3, 2026
Share
0z461i 1766464643
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Shiv Sena MNS joint manifesto)

Advertisement

महाराष्ट्र की अस्मिता और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उज्ज्वल भविष्य को केंद्र में रखते हुए आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिलेगा। शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का संयुक्त घोषणापत्र आज जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे शिवसेना भवन में एक साथ पत्रकार परिषद को संबोधित करेंगे।
इस संयुक्त पत्रकार परिषद में मुंबईवासियों के सामने विकास का स्पष्ट वचननामा रखा जाएगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि आने वाले समय में “हमारी मुंबई” कैसी होगी, किस दिशा में आगे बढ़ेगी और आम नागरिकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे। इस घोषणापत्र को लेकर न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे महाराष्ट्र में भारी उत्सुकता देखी जा रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शिवसेना नेता एवं युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे ने मुंबई के विकास को लेकर एक प्रभावशाली और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत किया था। उसी रोडमैप की मजबूत नींव पर अब यह संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जा रहा है, जिसे ठाकरे बंधुओं की साझा सोच और राजनीतिक एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।
शिवसेना ने लंबे समय तक मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से शहर के बुनियादी और आधुनिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। पानी की निर्बाध आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, यातायात सुधार जैसे मूलभूत मुद्दों से लेकर मैदानों का विकास, उद्यान, वर्चुअल शिक्षा, कोस्टल रोड, मेट्रो परियोजनाएं और आधुनिक शहरी सुविधाएं—इन सभी क्षेत्रों में शिवसेना के कार्यकाल को विकास के मॉडल के रूप में देखा जाता है।
कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी शिवसेना के नेतृत्व में मनपा और राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की देश-विदेश में सराहना हुई। स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त प्रबंधन, नागरिकों को राहत और आर्थिक अनुशासन के साथ प्रशासन चलाने का उदाहरण पेश किया गया। इसी दौरान मुंबई महानगरपालिका के खजाने में हजारों करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिसे वैश्विक स्तर पर शहरी प्रशासन के अध्ययन का विषय माना गया।
अब इसी मजबूत आर्थिक और प्रशासनिक नींव पर मुंबई को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है। आज जारी होने वाला यह संयुक्त घोषणापत्र न सिर्फ विकास का दस्तावेज होगा, बल्कि यह ठाकरे बंधुओं की साझा राजनीतिक दृष्टि, मराठी अस्मिता और मुंबई के वैश्विक भविष्य का रोडमैप भी साबित होगा।

SIT investigation of Mithi river work welcomed: मीठी नदी कार्य की एसआईटी जांच का स्वागत, मनपा और एमएमआरडीए दोनों ही टारगेट पर
“Fairplay” Online Betting cases: ईडी ने ‘फेयरप्ले’ ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में 219.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
From paragliding to the exam centre: सड़क पर था जाम, दिमाग से लिया काम: पैराशूट से 20 मिनट में पहुंचा परीक्षा केंद्र पर छात्र
Kurla Bridge: कुर्ला का पुल: खतरे में यात्रियों की सुरक्षा, काम की रफ्तार सुस्त
Turbhe Flyover: फ्लाईओवर के काम में देरी?, वर्क ऑर्डर की अवधि समाप्त होने के करीब है, काम अभी तक नहीं हुआ शुरू
TAGGED:#mnschief raj thakreyMaharashtra newsmumbai newsShivsena bhavanshivsena uddhav thakre
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
02 08 2021 uddhav thakray 21887486 94532139
क्राइमकल्याणखेलठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईराजनीतिरोचकसिटी

गद्दारी, दगाबाजी और स्वार्थ का अर्थ हिंदुत्व नहीं!

Deepak dubey
Deepak dubey
September 11, 2022
Maharashtra heatwave 2025: अप्रैल की तपती लू से महाराष्ट्र बेहाल: 11 दिन में 34 लोग हीटवेव का शिकार स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह, मुंबई अब तक सुरक्षित
Financial Fraud: 130 बैंक खातों का जाल, 60 करोड़ का खेल: अशोक खरात के फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा खुलासा”
…वरना रहने लायक नहीं बचेगी मुंबई!
Emergency medical help: रेलवे स्टेशन पर घंटों तड़पती रही महिला, नहीं मिली इमरजेंसी मदद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?