By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Harshwardhan Sapkal On Satara Drugs: सातारा में ड्रग फैक्ट्री से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, सपकाल ने शिंदे–फडणवीस कनेक्शन पर उठाए सवाल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Harshwardhan Sapkal On Satara Drugs: सातारा में ड्रग फैक्ट्री से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, सपकाल ने शिंदे–फडणवीस कनेक्शन पर उठाए सवाल

देश-दुनियाराजनीति

Harshwardhan Sapkal On Satara Drugs: सातारा में ड्रग फैक्ट्री से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, सपकाल ने शिंदे–फडणवीस कनेक्शन पर उठाए सवाल

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 17, 2025 9:46 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 17, 2025
Share
Harshwardhan Sapkal
SHARE

Harshwardhan Sapkal On Satara Drugs: सातारा जिले के सावली गांव में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद भी फडणवीस सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से कथित संबंधों के कारण इस सनसनीखेज मामले को पूरी तरह से दबाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

बुधवार को टिलक भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि इतना बड़ा ड्रग्स कारखाना स्थानीय पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था, फिर भी सातारा पुलिस ने आंखें मूंदे रखीं। खास बात यह थी कि कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच ने की। सावली गांव के पास ही शिंदे का पैतृक गांव दरे स्थित है और उनके भाई प्रकाश शिंदे का नाम इस इस अवैध धंधे से जोड़े जा रहे हैं। मैं सरकार से सवाल करना चाहता हूँ कि क्या सत्ता के रिश्तों के कारण असली मास्टरमाइंड पर हाथ डालने से बचा जा रहा है?

उन्होंने कहा कि सातारा के पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। वही अधिकारी मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आंतरवाली सराटी में महिलाओं पर लाठीचार्ज के लिए भी चर्चा में रहे थे। सपकाळ ने सीधे सवाल किया—ड्रग्स माफिया और सत्ता के बीच सांठगांठ है या नहीं? मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जवाब देना होगा।

फडणवीस गजनी असल्यानेच ड्रग्स चे प्रकरण विसरत चालले आहेत. pic.twitter.com/ho34p7shGO

— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) December 17, 2025

ड्रग्स केस से ध्यान हटाने की साजिश?

सपकाल ने आरोप लगाया कि इस मामले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए चुनाव आयोग के जरिए महानगरपालिका चुनाव आनन-फानन में घोषित कर दिए गए। मतदाता सूची अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है, जबकि 23 दिसंबर से नामांकन शुरू हो रहा है। जब मतदाता सूची ही नहीं, तो उम्मीदवार नामांकन कैसे भरेंगे? उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम जल्दबाजी में घोषित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मज़ाक उड़ाया गया है।

मंत्री माणिकराव कोकाटे पर भी सवाल

महायुति सरकार के मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के फैसले के बाद वे ‘नॉट रिचेबल’ हो गए हैं। सपकाळ ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें बचाने में लगी है। कांग्रेस नेताओं के मामलों में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई होती है, लेकिन सत्ताधारी मंत्री के लिए अलग नियम—यह दोहरा मापदंड नहीं तो और क्या?

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर पूछे गए सवाल पर सपकाळ ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस को गर्व है और उस समय पार्टी सरकार के साथ मजबूती से खड़ी थी। चव्हाण ने वही कहा जो पहले अंतरराष्ट्रीय मीडिया और संबंधित कंपनियां भी कह चुकी हैं।

कांग्रेस से जी हजुरी करके भी उद्धव ठाकरे को कुछ नहीं मिला भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये द्वारा तीखी आलोचना
IRCTC में नौकरी के लिए 600 रुपये में सर्टिफिकेट
Corona and Influenza crisis on eight states: डरा रहा कोरोना, दुश्वार हुआ जीना, महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों पर संकट, हिंदुस्थान में कल मिले 1300 मामले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क
Life in danger due to rain: मुंबई में हर साल 22 मिमी ज्यादा बरस रहा है पानी
MUMBAI: मुंबई मनपा के विकास कार्य ठप , फॉलोअप के लिए प्रशासन के पास नहीं विशेष तंत्र
TAGGED:congressdevendra fadnavisEknath shindeHarshwardhan Sapkalmaharashtra.mumbai crime branchsataraSatara Drugs
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230404 WA0004
क्राइमदेश-दुनियापालघर

एक किलोमीटर तक दौड़ाकर रिश्वतखोर को पकड़ा एसीबी ने

Neha Singh
Neha Singh
April 4, 2023
मोबाइल पर लगातार चल रहा अंगूठा, बन रहा मर्ज का कारण
सामने साफ दिखाई दे रही नाकामी, तभी राज्य में मोदी-शाह की सभाओं का सपाटा, अंबादास दानवे का जोरदार हमला  
Joindia think: देश में हर घंटे चार बलात्कार, राजनीतिक नफे-नुकसान से हटकर सोचना होगा – विश्वनाथ सचदेव
ठेकेदार की लापरवाही से बढ़ते हादसे, मनपा अधिकारी सोए कुम्भकरण की नींद, जनता परेशान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?