By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Maharashtra Congress: चुनाव टालने पर कांग्रेस का हमला: ‘EC 8 दिन तक सोया था क्या?’- हर्षवर्धन सपकाल का आरोप, कहा– आयोग चला रहा है भ्रष्ट धंधा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Maharashtra Congress: चुनाव टालने पर कांग्रेस का हमला: ‘EC 8 दिन तक सोया था क्या?’- हर्षवर्धन सपकाल का आरोप, कहा– आयोग चला रहा है भ्रष्ट धंधा

देश-दुनियाराजनीति

Maharashtra Congress: चुनाव टालने पर कांग्रेस का हमला: ‘EC 8 दिन तक सोया था क्या?’- हर्षवर्धन सपकाल का आरोप, कहा– आयोग चला रहा है भ्रष्ट धंधा

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 1, 2025 6:29 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 1, 2025
Share
Harshwardhan Sapkal
SHARE

महाराष्ट्र में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव टालने के फैसले पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (Maharashtra Congress:) हर्षवर्धन सपकाल ने तीखा हमला बोलते चुनाव आयोग को खूब खरी खोटी सुनाई. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब 30 नवंबर के बाद पूरे आठ दिन बीत गए, तो चुनाव आयोग अब अचानक कोर्ट के आदेश का हवाला देकर प्रक्रिया क्यों रोक रहा है? सपकाल ने आरोप लगाया कि 246 नगर पालिकाओं और 42 नगर पंचायतों में एक ही दिन मतदान हो रहा है, फिर भी 20 नगर पालिकाओं और कुछ वार्डों में चुनाव टालना हैरान करने वाला है और इससे आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।

Advertisement

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”mr” dir=”ltr”>मतदानाला २४ तास असताना निवडणुका स्थगित करणे अनाकलनीय; कोर्टाच्या निकालानंतर ८ दिवस आयोग झोपला होता काय? 3 डिसेंबरचा निकालही पुढे ढकला. <a href=”https://t.co/qigiKF0fem”>pic.twitter.com/qigiKF0fem</a></p>&mdash; Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) <a href=”https://twitter.com/INCHarshsapkal/status/1995450362619216316?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 1, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराना है, लेकिन हाल के वर्षों में आयोग अपने ही नियमों का पालन करने में विफल रहा है। लगभग दस साल बाद हो रहे इन लोकल बॉडी चुनावों में शुरुआत से ही भ्रम और अव्यवस्था दिखाई दी—एप्लीकेशन प्रक्रिया को कठिन बनाना, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, मतदाताओं के नाम दो-दो और तीन-तीन बार दिखना, और आरक्षण से जुड़े कोर्ट आदेश के चलते कई नगर पंचायतों का भविष्य अनिश्चित होना। उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव टालकर नया कार्यक्रम घोषित करना कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ अन्याय है। साथ ही उन्होंने मांग की कि 3 दिसंबर के नतीजों का असर टाले गए चुनावों पर पड़ सकता है, इसलिए नतीजे 20 दिसंबर के मतदान के बाद ही घोषित किए जाएं।

नेशनल हेराल्ड मामले पर भी सपकाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। दिल्ली पुलिस द्वारा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस (Congress) नेताओं के खिलाफ दर्ज FIR को उन्होंने राजनीतिक साज़िश बताया। सपकाल के मुताबिक सरकार विपक्ष को दबाने और गांधी परिवार को बदनाम करने के उद्देश्य से एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जबकि वर्षों की जांच के बावजूद इस मामले में कुछ साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का त्याग और योगदान देश के इतिहास में दर्ज है, और उन पर इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करती है।

इसके साथ ही सपकाल ने सवाल उठाया कि जब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ दावा करती है, तो करोड़ों के ज़मीन घोटाले में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल (Murlidhar Mohol) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? उनका कहना था कि सत्ता पक्ष से जुड़े मामलों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, जबकि निशाना सिर्फ़ विपक्ष को बनाया जा रहा है।

High-security registration plate: महाराष्ट्र में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य! 30 अप्रैल तक नहीं लगाई तो भरना होगा 1,000 रुपये जुर्माना
Neena Gupta Trolled for Outfit: नीना गुप्ता के 66वें जन्मदिन पर फैशन का बोल्ड अंदाज़ बना बहस का मुद्दा, सोशल मीडिया पर तारीफें भी मिलीं और तगड़ी आलोचना भी
Socking news: बत्ती गुल, अंधेरे में टार्च की रोशनी में हुआ ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत
अभिनेता ,मॉडल सहित दर्जनों लोगों पर रेप केस मे फंसाने वाली  महिला ने किया आत्महत्या, तीन पन्नों के सुसाइड नोट बरामद 
Kharghar Shiv Mahapuran Katha: खारघर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन: धर्म, संस्कार और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश
TAGGED:congressElection commissionHarshwardhan Sapkalmaharashtra.mumbaimumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 38
Uncategorizedमुंबईसिटी

KEM में पैसे भरो निजी अस्पताल जैसी सुविधा लो

dinu
dinu
April 21, 2022
Mumbai Municipal Corporation budget: ₹7410 करोड़ की वृद्धि, मुंबईकरों पर बढ़ेगा टैक्स
Religion change: जाकिर नाईक का जहरीला कलमा, नादान युवकों के लिए बना जहरीला, मुंब्रा का आरोपी नाईक का कलमा से करता था ब्रेन वॉश, गिरफ्तार आरोपियों के बयान में खुलासा
Suicide attempt: पढ़ाई के तनाव में छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, उलटे दिशा में एक्टिवा चलाकर कार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Ray road bridge: उद्घाटन में देरी से जनता परेशान!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?