By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Raigad workers bonus: रायगढ़ जिले में जय भारतीय जनरल कामगार संघ का बड़ा विजय : शेल इंडिया के मजदूरों को मिला 1 लाख 20 हजार रुपये का दिवाली बोनस
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Raigad workers bonus: रायगढ़ जिले में जय भारतीय जनरल कामगार संघ का बड़ा विजय : शेल इंडिया के मजदूरों को मिला 1 लाख 20 हजार रुपये का दिवाली बोनस

नवीमुंबईसिटी

Raigad workers bonus: रायगढ़ जिले में जय भारतीय जनरल कामगार संघ का बड़ा विजय : शेल इंडिया के मजदूरों को मिला 1 लाख 20 हजार रुपये का दिवाली बोनस

Deepak dubey
Last updated: October 16, 2025 9:03 am
Deepak dubey
Published: October 16, 2025
Share
IMG 20251016 WA0021
SHARE

जो इंडिया / पनवेल: (Raigad workers bonus)

दीपावली जैसे देश के सबसे बड़े और खुशियों के त्योहार पर जहां मजदूर अपने परिश्रम का फल बोनस के रूप में पाते हैं, वहीं रायगढ़ जिले में इस वर्ष जय भारतीय जनरल कामगार संघ ने मजदूरों के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। तळोजा औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेल इंडिया मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड  (Shell India Markets Private Limited located in Taloja Industrial Area)

Advertisement
के मजदूरों को संघ के प्रयासों से इस साल 1 लाख 20 हजार रुपये का बोनस प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि के पीछे आमदार प्रशांत ठाकूर और आमदार महेश (MLA Prashant Thakur and MLA Mahesh) बालदी का मार्गदर्शन तथा संघ के अध्यक्ष जितेंद्र घरत का मजबूत नेतृत्व रहा। लंबे संवाद, बैठकों और सकारात्मक चर्चाओं के बाद कंपनी प्रबंधन और कामगार संघ के बीच समझौता हुआ। इस समझौते के अनुसार, अगले वर्ष मजदूरों को 1 लाख 25 हजार रुपये, जबकि उसके अगले वर्ष 1 लाख 30 हजार रुपये का बोनस देने पर सहमती बनी है।

कंपनी की ओर से अधिकारी शशांक शेखर और गुलशन चौधरी, तथा संघ की ओर से अध्यक्ष जितेंद्र घरत और कामगार प्रतिनिधियों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

गौरतलब है कि जबसे इस कंपनी के अधिकांश मजदूरों ने जय भारतीय जनरल कामगार संघ का नेतृत्व स्वीकार किया है, तबसे मजदूरों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि और सुविधाओं में सुधार हुआ है। इस वर्ष मिले रिकॉर्ड बोनस से मजदूरों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

आज संघ के पदाधिकारियों और कामगार प्रतिनिधियों ने संघ के सलाहकार और लोकप्रिय आमदार प्रशांत ठाकूर से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर रामदास गोंधळी, सुनील पाटील, यासिम शेख, अनिल पावशे, जयराम जाधव, सुनील हरिश्चंद्रकर आदि उपस्थित थे।

संघ के अध्यक्ष जितेंद्र घरत ने कहा, “कामगारों के हक के लिए हमारी संघटना हमेशा तत्पर रहती है। इस वर्ष भी कई दौर की चर्चा के बाद मजदूरों को योग्य बोनस दिलाने में हम सफल हुए हैं। कंपनी और मजदूरों का रिश्ता मजबूत होना जरूरी है, क्योंकि इससे दोनों का ही हित होता है।”

उन्होंने आगे कहा कि जय भारतीय जनरल कामगार संघ हमेशा कामगारों के अधिकार और सम्मान के लिए लडती रही है और आगे भी यही जिम्मेदारी निभाती रहेगी।

संपत्ति कर के रूप में 716.97 करोड़ रुपये जमा, पिछले वर्ष की तुलना में 83.66 करोड़ रुपये अधिक वसूली 
Ayodhya shriram mandir pran pratishtha : श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के पृष्ठभूमि देशभर में ‘श्रीरामनाम संकीर्तन अभियान’!
Diabetes and high blood pressure: देश के 10 करोड़ डायबिटीज, 25 करोड़ हैं हाइपर टेंशन के शिकार
Sadguru Shri Dayal Ji Maharaj: कुंभ त्रासदी और पोटोमैक एयर आपदा: एक बार फिर सदगुरू श्री दयाल की दिव्य भविष्यवाणी की गूंज
Crime: ड्रग्स ,फर्जीवाड़े से जुड़े आरोपी को बचाने के लिए होटल मे मीटिंग, डीसीपी के जांच मे पकडा गया अधिकारी,आरटीआई से सच्चाई आई सामने
TAGGED:Maharashtra newsnavi mumbai newspanvel newsPrashant thakur
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
WhatsApp Image 2023 12 25 at 8.35.35 PM
क्राइम

chunabhatti firing: चूनाभट्टी फायरिंग चार शूटर गिरफ्तार, घटना में एक की हुई थी मौत

Deepak dubey
Deepak dubey
December 25, 2023
BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव की घोषणा के बाद तेज हुई उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे गठबंधन की हलचल, जल्द होगा बड़ा ऐलान
Mumbai pune express highway: मुंबई-पुणे है अनुशासनहीन हाईवे!, नियम तोड़ने पर 41 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई परिवहन विभाग को 7 करोड़ 22 लाख की कमाई
जान भी चली जाए तो परवाह नहीं, महाराष्ट्र तानाशाहों के हाथ नहीं जाने दूंगा !, उद्धव ठाकरे का जन्म संकल्प
घूमने ,सेल्फी लेने और बचाव देखने 15 हजार से अधिक इरशालवाड़ी पहुंचे, रायगड जिला प्रशासन हुआ सख्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?