By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Recruitment exam scam: नवी मुंबई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: TCS iON पर्यवेक्षक पर केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Recruitment exam scam: नवी मुंबई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: TCS iON पर्यवेक्षक पर केस दर्ज

क्राइमनवीमुंबई

Recruitment exam scam: नवी मुंबई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी: TCS iON पर्यवेक्षक पर केस दर्ज

Deepak dubey
Last updated: July 18, 2025 8:43 pm
Deepak dubey
Published: July 18, 2025
Share
tcs hiring 154338640 3x4 1
SHARE

जो इंडिया / कोल्हापुर/नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) की हाल ही में आयोजित ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों का बड़ा मामला सामने आया है। इस परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी TCS iON के एक पर्यवेक्षक पर परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को जवाब बताते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप है। घटना के बाद एजेंसी ने स्वयं कोल्हापुर के शिरोली MIDC पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को दिए जवाब

यह घटना 16 जुलाई को कोल्हापुर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर हुई। बताया जा रहा है कि परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के दौरान TCS iON की टीम ने पाया कि वहाँ ड्यूटी पर मौजूद एक पर्यवेक्षक अभ्यर्थी को सीधे प्रश्नों के उत्तर बता रहा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

घटना सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। न केवल पर्यवेक्षक को हटाया गया बल्कि उस अभ्यर्थी का भी पेपर तुरंत रद्द कर दिया गया।

TCS iON ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

TCS iON की तरफ़ से शिरोली MIDC पुलिस थाने में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर संबंधित पर्यवेक्षक और अभ्यर्थी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी उठा चुका है सवाल

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले साल तालाठी भर्ती परीक्षा के दौरान भी TCS iON के कर्मचारियों और अधिकारियों पर पेपर लीक और हेरफेर के आरोप लगे थे। तब भी मामले की जांच के लिए सरकार को विशेष जांच दल (SIT) बनाना पड़ा था। अब एक बार फिर नवी मुंबई की इस परीक्षा में अनियमितताएँ सामने आने से इस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

इस पूरे विवाद पर नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि एजेंसी को पूरी परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के निर्देश दिए गए थे। किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी ने खुद मामला दर्ज कराया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।

परीक्षार्थियों में नाराज़गी

इस घटना के बाद परीक्षा देने वाले हज़ारों अभ्यर्थियों में नाराज़गी फैल गई है। कई उम्मीदवारों ने मांग की है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को सज़ा दी जाए।

Vidhansabha election: नवरात्रि के बाद विधानसभा चुनाव की बजेगी घंटी!, चुनाव आयोग हेलीकोप्टर, एम्बुलेंस होगी पैनी होगी नजर, अवैध रूप पैसे लाने पर लगेगी रोक
Sadguru Shri Dayal Ji Maharaj: कुंभ त्रासदी और पोटोमैक एयर आपदा: एक बार फिर सदगुरू श्री दयाल की दिव्य भविष्यवाणी की गूंज
Aditya Thackeray cycle track: सायकल ट्रैक को पहले बनाने में 6.5 करोड़ रुपये अब उखाड़ने में 25 करोड़ रुपये, कुल 31.5 करोड़ रुपये होगा खर्च, किसके जेब से गया? गजब की फिजूल खर्ची
Murder due to water logging in Dharavi: जल ने ली जान, धारावी में पानी के लिए खूनी जंग
sushant singh rajput death mystery: दिशा और सुशांत की मौत को लेकर आदित्य ठाकरे की करे जांच , मुंबई  हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230322 WA0013
कल्याणक्राइमठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

Religious conversion : धर्मांतरण करने वालों के हमले का शिकार युवक को फर्जी केस में फंसाया, लगाया मोबाइल चोरी का झूठा आरोप, एक घर में चल रहा था धर्मांतरण

Deepak dubey
Deepak dubey
March 22, 2023
प्रदूषण के खिलाफ एकजुट हुई जनता, खुलकर सांस लेने दो, नहीं तो ‘नोटा’ को देंगे वोट, बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जताया रोष
Taloja MIDC property tax: तलोजा एमआईडीसी के उद्योगों पर दोहरा कर दबाव: ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर बड़ा सवाल
Adani Group shares rise: हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने के बाद अडानी समूह के शेयरों में 7% तक की तेजी
संजय राउत शाम 7 बजे तक जेल से बाहर आएंगे, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत पर रोक की ED की मांग ठुकराई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?