By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: सुरक्षित भविष्य’ खतरे में पड़ने का डर, ईडी सरकार मनपा की जमा निधियों पर फिर से डाका, आरक्षित निधि 84 हजार करोड़ से घटकर 81 हजार करोड़
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » सुरक्षित भविष्य’ खतरे में पड़ने का डर, ईडी सरकार मनपा की जमा निधियों पर फिर से डाका, आरक्षित निधि 84 हजार करोड़ से घटकर 81 हजार करोड़

मुंबईराजनीति

सुरक्षित भविष्य’ खतरे में पड़ने का डर, ईडी सरकार मनपा की जमा निधियों पर फिर से डाका, आरक्षित निधि 84 हजार करोड़ से घटकर 81 हजार करोड़

Deepak dubey
Last updated: October 20, 2024 9:50 am
Deepak dubey
Published: October 20, 2024
Share
Mumbai BMC Labs new d
SHARE

मुंबई । ईडी सरकार(ED Government)के इशारों पर महापालिका का संचालन(Administration of Municipal Corporation)हो रहा है, और पिछले दो वर्षों में 92 हजार करोड़ से घटकर 84 हजार करोड़ तक आई महापालिका की जमा निधियों पर ईडी सरकार ने फिर से एक बार डाका डाल दिया है। अब ये जमा निधियां 81 हजार करोड़ पर आ गई हैं। चुनावों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए निधि को बड़ी चालाकी से हस्तांतरित करने के कारण जमा निधियों में कमी हो रही है। अगर यही स्थिति रही, तो महापालिका का ‘सुरक्षित भविष्य’ खतरे में पड़ने की आशंका पैदा हो गई है।

Advertisement

मुंबई में महापालिका के 2017 में चुने गए नगरसेवकों का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त होने के बाद से महापालिका का कामकाज राज्य में गद्दारी से बनी शिंदे-भाजपा सरकार के इशारे पर चल रहा है। लेकिन शिंदे सरकार द्वारा निधियों का बेसुमार इस्तेमाल करने के कारण ये जमा निधियां 92 हजार करोड़ से सीधे 84 हजार करोड़ पर आ गईं। खास बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में सरकार ने चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी परियोजनाओं की नींव रखी, जिससे फिर से निधियों पर हाथ डाला गया। इसी कारण से ये जमा निधियां तीन हजार करोड़ कम हो गई हैं। इस बीच, अगर महापालिका का आरक्षित निधि इसी तरह घटता रहा, तो महापालिका आर्थिक संकट में आकर, 150 साल की गौरवशाली परंपरा वाली महापालिका को राज्य सरकार और केंद्र सरकार से पैसे मांगने की नौबत आ सकती है। इसके अलावा, अगर जमा निधियां इसी तरह घटती रहीं, तो एक समय ऐसा भी आ सकता है जब मुंबई के विकास की बड़ी परियोजनाओं, कर्मचारियों के वेतन और अन्य देनदारियों के लिए महापालिका के पास पैसे बचेंगे भी या नहीं, इस पर सवाल उठने लगे हैं।

… महापालिका पर आर्थिक संकट
जमा निधि का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा महापालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, पीएफ और ग्रेच्युटी के लिए आरक्षित रखा गया है। अगर इन जमा निधियों का मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया गया, तो महापालिका आर्थिक संकट में आ सकती है और कर्मचारियों की देनदारियां चुकाना भी मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, इन जमा निधियों का इस्तेमाल महापालिका की अत्यावश्यक, बड़ी और महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए योजनाबद्ध है। इनमें कोस्टल रोड, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड, किफायती आवास और मलजल शोधन परियोजनाओं जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। लेकिन अगर ये निधियां बेतहाशा खर्च की गईं, तो ये परियोजनाएं भी संकट में पड़ सकती हैं।

शिवसेना के कार्यकाल में जमा निधियों में वृद्धि

20 साल पहले घाटे में चल रही मुंबई महापालिका शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सत्ता में आने के बाद बड़ी वृद्धि दर्ज करने लगी थी। शिवसेना के 25 साल के शासनकाल में महापालिका लाभ में आ गई और जमा निधियां बढ़कर 92 हजार करोड़ तक पहुंच गई थीं। लेकिन मिंधे सरकार के कार्यकाल में निधियां तेजी से घट रही हैं।

Juhu Beach coastal road controversy: जुहू बीच की रक्षा के लिए नागरिकों का मोर्चा, सरकार से टनल निर्माण की मांग तेज
Ghodbunder Road accident: घोड़बंदर रोड पर भीषण सड़क हादसा, कई वाहन आपस में टकराए सुबह के वक्त हुए हादसे से मचा हड़कंप, लंबा ट्रैफिक जाम
सिद्धिविनायक मंदिर की ओर से धारावी में 10 डायलिसिस बेड केंद्र, 250 रुपये में डायलिसिस
Mumbai: आर्थिक राजधानी के पॉश इलाके कफ परेड में अवैध होर्डिंग्स की भरमार, सीपीआरए अध्यक्ष पद्माकर नांदेकर ने लिखा पत्र
उत्पादन में कमी के आसार के चलते गैर-बासमती चावल पर लगा निर्यात शुल्क लगा
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250416 WA0002
इवेंटफिल्मी दुनियामुंबई

Hina Khan fashion show 2025: हिना खान बनीं हिम्मत की मिसाल: रैंप पर लड़खड़ाईं, फिर भी मुस्कराकर बढ़ीं आगे”

Deepak dubey
Deepak dubey
April 16, 2025
State government: सरकारी कार्यालयों में तीन लाख पद खाली, विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी आक्रामक, जल्द करेंगे आंदोलन
वर्ली में बगावत की आहट, शिवसेना (UBT) के AB फॉर्म बने सिरदर्द, उद्धव ठाकरे को संभालना पड़ा मोर्चा
YouTube क्रिएटर्स की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में आई तेजी, भारत की जीडीपी में दस हजार करोड़ का योगदान
Dr Babasaheb Ambedkar insult: गिरीश महाजन पर SC/ST एक्ट की तलवार, माधवी जाधव के समर्थन में प्रकाश अंबेडकर का ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?