By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Kundmala bridge collapse Pune: सरकारी लापरवाही से उजड़ गई चार जिंदगियां: पुणे के कुंडमला पुल हादसे में सरकार ने मानी गलती, कार्रवाई की तैयारी में जुटा प्रशासन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Kundmala bridge collapse Pune: सरकारी लापरवाही से उजड़ गई चार जिंदगियां: पुणे के कुंडमला पुल हादसे में सरकार ने मानी गलती, कार्रवाई की तैयारी में जुटा प्रशासन

कल्याणमुंबईसिटी

Kundmala bridge collapse Pune: सरकारी लापरवाही से उजड़ गई चार जिंदगियां: पुणे के कुंडमला पुल हादसे में सरकार ने मानी गलती, कार्रवाई की तैयारी में जुटा प्रशासन

Deepak dubey
Last updated: July 2, 2025 4:24 am
Deepak dubey
Published: July 2, 2025
Share
202506163429112
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: पुणे जिले में इंद्रायणी नदी (Indrayani River in Pune district) पर स्थित कुंडमला पुल  (Kundamalla Bridge) हादसे को लेकर राज्य सरकार ने आखिरकार सदन में यह स्वीकार किया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार पर्यटकों की जान चली गई। विधान परिषद में विपक्ष के तीखे सवालों के बीच सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने माना कि पुल की जर्जर हालत की जानकारी होते हुए भी इसके पुनर्निर्माण में अनावश्यक देरी की गई, जो अंततः हादसे का कारण बनी।

उल्लेखनीय है कि यह हादसा 15 जून को हुआ था जब भारी बारिश के चलते पुल का लोहे का हिस्सा अचानक टूट गया और कई पर्यटक उसमें गिर पड़े। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। कुछ लोगों के बह जाने की भी आशंका जताई गई थी। ग्राम पंचायत ने पहले ही इस पुल को ‘खतरनाक’ घोषित किया था और वहां चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया था।

मंत्री भोसले ने जानकारी दी कि पुल को गिराकर नया पुल बनाने के लिए आठ करोड़ रुपए पहले ही मंजूर किए जा चुके थे, लेकिन स्थानीय मांगों और योजनाओं में फेरबदल की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई। गांव वालों की ओर से दोनों ओर फुटपाथ की मांग की गई थी, जिससे प्रक्रिया लंबी हो गई।

अब राज्य सरकार ने सचिव स्तर की त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसे 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार की जमकर घेराबंदी की। शिवसेना विधायक सुनील शिंदे, सचिन अहिर, प्रवीण दरेकर और भाई जगताप ने दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने स्पष्ट रूप से कहा कि पहले संबंधित अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या (आईपीसी धारा 304) के तहत मामला दर्ज किया जाए और बाद में जांच हो।

अनिल परब ने कहा कि जैसे किसी हत्या के मामले में सबसे पहले केस दर्ज किया जाता है, वैसे ही इस मामले में भी बिना समय गंवाए FIR होनी चाहिए।

IAS officers transferred: विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का चल रहा दौर सात आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Petition to ban Sanatan Sanstha: सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में खारिज
नए साल 2026 में मुंबईकरों को मिली बड़ी राहत, 31 दिसंबर की रात घर लौटना हुआ आसान, 4 विशेष ट्रेनें चलेंगी
Ramlila staging started in Wadala: वडाला मे रामलीला मंचन का शुभारंभ 
FIR lodged against school principal: फीस ना भरपाने पर छात्र को कक्षा व परीक्षा में जाने पर रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन व प्रिन्सिपल पर FIR दर्ज
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newspune news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Vada Pav 2
कल्याणबिजनेसमुंबई

वड़ा पाव का घटा ताव, चुनाव आयोग ने 10 रुपए कीमत की कम, 25 की जगह अब 15 रुपए निर्धारित किया गया मूल्य

Deepak dubey
Deepak dubey
April 28, 2024
Farmers are not getting benefit: किसानों की निकल रही ताकत ,आमदनी पर भारी लागत, ईडी सरकार नहीं कर रही कोई जुगत, प्याज की फसल पर 12 से 13 हजार हो रहा खर्च, किसानों के हाथ में आ रहा केवल 2.49 रुपए
Tirupati : वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं.
Operation Indrav : भारत की मजबूत विदेश नीति का जिंदा उदाहरण”
BJP Internal Conflict: आंसुओं में डूबी निष्ठा, दुश्मनों की एंट्री ने बीजेपी विधायक के आंखों में आए आंसू, कार्यकर्ताओं का टूटा मन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?