Joindia
मुंबईसिटी

Water crisis: मुंबई में पानी संकट गहराया, बीएमसी के जलाशयों में बचा है मात्र इतना पानी.

images 10

जो इंडिया / मुंबई

तेज़ गर्मी ( intense heat ) की मार से महानगर मुंबई मनपा ( mumbai bmc ) के लोग ( मुंबईकर ) पहले ही बेहाल थे, अब इस भीषण गर्मी ने जल संकट ( water crisis ) को भी बढ़ा दिया है। मुंबई मनपा ( BMC) को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में पानी का भंडार आधा रह गया है। मौजूदा जल स्तर 7,47,436 मिलियन लीटर तक सिमट गया है, जिससे पानी की कमी का खतरा मंडराने लगा है। मनपा ने नागरिकों से पानी बचाने की अपील की है।

Advertisement

गर्मी से बढ़ा जल संकट

मुंबई को अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, मोडक सागर, भातसा, तानसा, तुलसी और विहार जलाशयों से रोज़ाना 3,950 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति होती है। शहर की सालभर की जरूरत के लिए इन जलाशयों में 14.47 लाख मिलियन लीटर पानी होना चाहिए, लेकिन मौजूदा भंडार अगस्त के अंत तक ही पर्याप्त रहेगा।

आने वाले महीनों में और बढ़ेगी समस्या

मार्च, अप्रैल और मई की भीषण गर्मी में पानी के वाष्पीकरण, रिसाव और चोरी से जल स्तर और गिर सकता है। इस संकट को देखते हुए मुंबई मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।

23 फरवरी को जलाशयों में उपलब्ध जल भंडार (मिलियन लीटर में)

अपर वैतरणा – 1,63,299

मोडक सागर – 25,316

तानसा – 63,612

मध्य वैतरणा – 98,803

भातसा – 3,75,432

विहार – 16,438

तुलसी – 4,535

यदि बारिश समय पर नहीं हुई, तो मुंबई को जल कटौती का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें-

1)- Fake Paneer in Market: क्या आप नकली पनीर खा रहे हैं !, मंत्री ने बताया मिलावटखोरी का किस्सा, कहा बाजार में बिकने वाले पनीर शुद्ध नहीं.

2) –विश्व को पोलिओ का टीका देने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान तोड़ रहा है दम, फंड के आभाव में जर्जर हुई Haffkine की मशीनें, Polio vaccine सप्लाई बंद.

3) –Pig kidney transplant : चिकित्सा का चमत्कार, इंसान के शरीर में सूअर की किडनी,

Related posts

मानसून में खतरनाक इमारतों में रहने को लोग मजबूर महामुंबई में 10 हजार से ज्यादा इमारतें खतरनाक मुंबई के 188 जर्जर इमारतों में 2300 परिवारों को खतरा

Deepak dubey

Woman arrested for husband’s murder: पति की हत्या के आरोप में, पत्नी हुई गिरफ्तार, हत्या में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश में कोलसेवाड़ी पुलिस जुटी

Deepak dubey

Murder due to water logging in Dharavi: जल ने ली जान, धारावी में पानी के लिए खूनी जंग

Deepak dubey

Leave a Comment