By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: सहायक आयुक्त आदित्यनारायण मिश्र के सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » सहायक आयुक्त आदित्यनारायण मिश्र के सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन

कल्याणमुंबई

सहायक आयुक्त आदित्यनारायण मिश्र के सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन

Deepak dubey
Last updated: July 1, 2024 7:55 am
Deepak dubey
Published: July 1, 2024
Share
IMG 20240701 WA0009
SHARE

मुंबई। आदित्यनारायण मिश्र जी सहायक आयुक्त ( CGST) पश्चिम जोन मुंबई से 28 जून 2024 को 37 वर्ष 3 माह की प्रदीर्घ सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। रेलवे स्टेशन अधीक्षक श्री त्र्यंबक मिश्रा और माता श्रीमती द्रौपदी मिश्रा के घर 8 जून 1964 को जन्मे आदित्यनारायण मिश्रा बचपन से ही मेधावी छात्र थे। रुइया स्कूल विलेपार्ले से एस.एस.सी. करने के बाद रूपारेल कॉलेज माटुंगा से B.SC. और M.SC. प्रथम श्रेणी में करने के बाद अन्य नवयुवकों की तरह अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। सफलता भी मिली। 5 मार्च 1987 को आप मुंबई केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए। मुंबई बॉम्ब ब्लास्ट ( सन 1993 ) के बाद जांँच–पड़ताल के सिलसिले में चुनिंदा अधिकारियों की एक विशेष टीम महाराष्ट्र के समुद्री तट श्रीवर्धन भेजी गई थी। आदित्यनारायण मिश्रा जी भी उस विशेष टीम का हिस्सा थे। वहांँ भी उन्होंने सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहनके किया। प्रिवेंटिव विभाग में कार्य के दौरान आपने अनेक हाई प्रोफाइल Cases सफलतापूर्वक हल किए जिसके लिए आप विभाग द्वारा सम्मानित भी हुए। 21 वर्षों तक निरीक्षक के पद पर कार्य करने के बाद अक्तूबर 2008 में अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।

Advertisement

मृदु भाषी,विनम्रता और सहयोग की भावना से ओतप्रोत तथा प्रखर, तीक्ष्ण बुद्धि के स्वामी आदित्यनारायण मिश्रा विभागीय एसोशिएसन में सतत सक्रिय भूमिका निभाते रहे। पश्चिम जोन में रहने के बावजूद सभी ज़ोन के लोगों से अच्छे संबंध हमेशा बने रहे। सहयोगी स्वभाव के चलते सभी ज़ोन के लोगों को मार्गदर्शन भी करते रहे।
हिंदी साहित्य के अच्छे पाठक, कवि सम्मेलन के रसिक श्रोता,पुराने फिल्मी गीतों के शौकीन और मो. रफी साहब की आवाज के प्रेमी आदित्य जी अपने विभाग के कल्चरल संकाय में भी सतत सक्रिय रहे। अनेक वर्षों तक इसमें आप ट्रेजरर रहे। कल्चरल विभाग के ऑल इंडिया स्तर के अनेक कार्यक्रमों में सहभागी हुए और सफल भी रहे। 15 वर्षों तक अधीक्षक पद सुशोभित करने के बाद 15 जुलाई 2023 को फिर विभागीय पदोन्नति हुई और आप सहायक आयुक्त के पद पर पदासीन हुए। आपके विभागीय जीवन की तरह आपका पारिवारिक जीवन भी अत्यंत सफल रहा है। आपकी पत्नी नलिनी मिश्रा एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर,बड़ी बेटी आस्था मिश्रा Accenture में IT इंजीनियर के रूप में टीम लीडर पोस्ट पर कार्यरत हैं। सुपुत्र आशुतोष मिश्रा ने पिछले वर्ष ही CA की डिग्री प्राप्त की। 37 वर्षों की सफल प्रदीर्घ सेवा के पश्चात आदित्यनारायण मिश्रा सेवानिवृत हुए।
इस अवसर पर कमिश्नर अजय पांडे, ज्वाइंट कमिश्नर कौशल कुमार मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर बी.एस. लिंगवाल, शिशिर अग्निहोत्री, शंकर सुब्रमण्यम, उन्नी जी, सेवानिवृत्त प्रशासकीय अधिकारी BMC तथा महाराष्ट्र राज्य पाठयपुस्तक निर्मिति मंडल बालभारती हिंदी विषय समिति के अध्यक्ष श रामहित यादव, पाठयपुस्तक निर्मिति मंडल बालभारती हिंदी समिति सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पांडेय, मॉरीशस से डॉ. अविनाश तिवारी एवम् अन्य गणमान्य लोगों ने आपको सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दी हैं। आपके अभिन्न मित्र,कवि, अधीक्षक शशांक मिश्र ने आपके लिए अपने काव्यपाठ के माध्यम से आपके प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

रिसार्ट में नो सेफ्टी, सांसत में 20 लाख छात्रों की जान, न अग्निरोधक सुरक्षा, न एंबुलेंस
Action on rickshaws: नियम तोड़ने वाले 52,900 रिक्शों पर कार्रवाई !
Rashmi Shukla Phone Tapping Case: फोन टैपिंग मामले में IPS रश्मि शुक्ला को बड़ी राहत, नाना पटोले को झटका
Three cars hit the wall of Seawood NRI Complex:सीवूड एनआरआई कॉम्प्लेक्स की दीवार की चपेट मे आई तीन कार 
एचएसएनसी विश्वविद्यालय में SESTEC पर हुई संगोष्ठी
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230910 WA0007
कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

Major accident in Thane:ठाणे में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत

Deepak dubey
Deepak dubey
September 10, 2023
CRIME: बुकी अनिल जयसिंघानी दूसरे मामले में गिरफ्तार
Navi Mumbai Fire Accident: नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स में भीषण आग — चार लोगों की दर्दनाक मौत, दस गंभीर रूप से घायल, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
LOKSABHA ELECTION: लोकसभा चुनाव में शिंदे सरकार को दिव्यांगों की आई याद, शुरू हुआ सर्वेक्षण का काज, प्रदेश में दिव्यांगो का मिलेगा सटीक आंकड़ा
अत्याधुनिक ‘आई बाइक’ से अपराधियों पर नज़र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?