By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Redevelopment of Shatabdi Hospital: अक्टूबर से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, शताब्दी अस्पताल का नया मुहूर्त!, मनपा का दावा अंतिम चरण में पहुंचा काम
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Redevelopment of Shatabdi Hospital: अक्टूबर से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, शताब्दी अस्पताल का नया मुहूर्त!, मनपा का दावा अंतिम चरण में पहुंचा काम

कल्याणमुंबईहेल्थ शिक्षा

Redevelopment of Shatabdi Hospital: अक्टूबर से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, शताब्दी अस्पताल का नया मुहूर्त!, मनपा का दावा अंतिम चरण में पहुंचा काम

Deepak dubey
Last updated: May 9, 2024 3:59 am
Deepak dubey
Published: May 9, 2024
Share
pandit madan mohan malviya shatabdi municipal general hospital govandi east mumbai hospitals mnlny1n46c 250
SHARE

मुंबई। महाविकास आघाड़ी(Mahavikas Aghadi)के कार्यकाल में मनपा गोवंडी स्थित जिस मदन मोहन मालवावीय शताब्दी अस्पताल(Madan Mohan Malvaiya Shatabdi Hospital)के पुनर्विकास का काम शुरू किया था, उसके काम में हो रही देरी के चलते अब नया मुहूर्त मिला है। बताया गया है कि अस्पताल के पुनर्विकास का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जिसके जून महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस अस्पताल में अक्टूबर से अत्याधुनिक सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि चेंबूर, गोवंडी, बैगनवाड़ी, मानखुर्द और शिवाजी नगर क्षेत्र के नागरिक इलाज के लिए गोवंडी में स्थित शताब्दी अस्पताल आते हैं। इन क्षेत्रों में रहनेवाले नागरिकों के लिए यह अस्पताल बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। दूसरी तरफ इस अस्पताल में अद्यतन और आधुनिक सुविधाओं की कमी के कारण यहां आनेवाले मरीजों को केईएम, सायन, नायर, राजावाड़ी और जेजे अस्पताल में रेफर किया जाता है। इस समस्या को देखते हुए महाविकास आघाड़ी के कार्यकाल में मुंबई गोवंडी के शताब्दी अस्पताल के साथ ही सभी उपनगरीय अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए इनके पुनर्विकास का फैसला लिया था। इसके तहत मनपा ने राजावाड़ी, कांदिवली शताब्दी, भगवती और गोवंडी शताब्दी समय अन्य अस्पतालों के पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही इन अस्पतालों में बेड़ों की संख्या बढ़ाए जाने के साथ ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

862 बेड का हो जाएगा शताब्दी अस्पताल

मनपा के गोवंडी स्थिति शताब्दी अस्पताल में मौजूदा समय में केवल 210 बेड है। हालांकि पुनर्विकास के बाद यहां बेड़ों की संख्या बढ़कर 862 हो जाएंगी। इसके साथ ही मनपा ने इस अस्पताल में अतिविशेष उपचार शुरू करने का भी फैसला लिया है। अस्पताल के पुनर्विकास पर करीब 356 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इमारत का काम पूरा होते ही जून से चिकित्सा उपकरण बिठाना शुरू कर दिया जाएगा।

ये होंगी सुविधाएं

मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुनर्विकसित इस अस्पताल में आधुनिक प्रयोगशाला, एक्स-रे, सोनोग्राफी आदि उपकरण के साथ ही मॉड्यूलर सर्जरी कक्ष बनाया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सुसज्जित रखा जाएगा।

साल 2019 में शुरू हुआ था काम

साल 2007 में मनपा ने गोवंडी शताब्दी अस्पताल का भी पुनर्विकास करने का निर्णय लिया। लेकिन असल में काम 2019 में शुरू हुआ। अस्पताल के दिसंबर 2022 में खुलने की उम्मीद थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब दो साल बाद काम पूरा हो रहा है और अक्टूबर 2024 में अस्पताल मरीजों की देखभाल के लिए तैयार हो जाएगा।

Mumbai police: मुंबई का पहला विशेष पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती, गृहमंत्री ने बनाई नई पोस्ट
Celebration of 298 birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar: राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा!, मनपा प्रशासन द्वारा मतदान को लेकर चलाए अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
राजस्थान का भरतपुर बना नया ‘जामताड़ा’, सायबर क्राइम के देशभर में 850 से ज्यादा मामले दर्ज
आदित्य ठाकरे का मनपा आयुक्त चहल को खरा पत्र, मनपा में असंवैधानिक मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से भ्रष्टाचार शुरू है, सड़क निर्माण कार्य मे हुए घोटाले के आरोपों का जवाब क्यों नहीं देता प्रशासन
TAGGED:govandi newsMaharashtra newsmumbai newsshatabdi hospital
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
3ad2642125c2ff49ff9d713a4a6ddfaa
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Ganpati festival: गणपती पर महंगाई की मार, महंगी मूर्ति महंगे पकवान का विघ्न बरकरार

Deepak dubey
Deepak dubey
August 29, 2023
Azad Maidan Protest Mumbai: आज़ाद मैदान में मनोज जरांगे का आंदोलन तेज़, आधी रात तक डटे रहे समर्थक, सरकार पर बढ़ा दबाव
Mumbai Central Train Block: मुंबई सेंट्रल की जगह अब दादर तक ही पहुंचेंगी ट्रेनें
कांग्रेस से जी हजुरी करके भी उद्धव ठाकरे को कुछ नहीं मिला भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये द्वारा तीखी आलोचना
Cyber crime: सोशल मीडिया पर जरा संभालकर , सायबर पुलिस की चेतावनी , पिछले दो महीनों में दर्ज हुए 9 मामले
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?