By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Thalassemia disease: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ब्लड बैंक नहीं दे रहे मुफ्त ब्लड
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Thalassemia disease: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ब्लड बैंक नहीं दे रहे मुफ्त ब्लड

कल्याणठाणेदेश-दुनियामुंबई

Thalassemia disease: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ब्लड बैंक नहीं दे रहे मुफ्त ब्लड

Deepak dubey
Last updated: February 16, 2024 7:01 am
Deepak dubey
Published: February 16, 2024
Share
1680071346
SHARE

मुंबई। हिंदुस्थान के सभी ब्लड बैंक थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को मुफ्त रक्त आपूर्ति प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि कई ब्लड बैंक थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों को मुफ्त खून उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस संबंध में केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग को पत्र भेजा है, जिसमें इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी का ब्योरा मांगते हुए इसे तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि थैलेसीमिया एक रक्त संबंधी बीमारी है। कई बच्चे इस बीमारी के शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीज को अक्सर खून की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आम लोग इस बीमारी का इलाज नहीं करा सकते हैं, क्योंकि इसका इलाज बहुत ही खर्चीला होता है। इसलिए केंद्र सरकार ने देश के सभी सरकारी और निजी ब्लड बैंकों को इन मरीजों को मुफ्त रक्त और रक्त घटक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस बीमारी का समय पर पता लगाने के साथ ही रोगियों की विशेष देखभाल करना और इलाज का वित्तीय बोझ जैसी कई समस्याएं हैं। हालांकि थैलेसीमिया के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों और डॉक्टरों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। यह रोकथाम, स्क्रीनिंग, समय पर सिनाख्त और प्रबंधन के लिए व्यापक रणनीतियों पर केंद्रित है। इसके बावजूद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास कई शिकायतें आई हैं कि कई ब्लड बैंक थैलेसीमिया रोगियों से शुल्क ले रहे हैं या समय पर रक्त और रक्त घटकों की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं।

परिपत्र जारी करने की सिफारिश

मध्य प्रदेश में एक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के परिवार को इलाज के दौरान रक्त आधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक मात्रा में खून की थैलियां लाने के लिए कहा गया था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने केंद्र सरकार से कहा है कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक परिपत्र जारी किया जाए। इसमें सभी अस्पतालों में मुफ्त रक्त आधान उपचार प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य व परिवार मंत्रालय के आदेश का पालन करने की सिफारिश के संबंध में एक परिपत्र जारी किया जाए।

यह भी दिया है निर्देश

आयोग ने देश के सभी अस्पतालों और ब्लड बैंकों को थैलेसीमिया के इलाज की जरूरत वाले बच्चों को उचित सुविधाएं प्रदान करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर एक रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को cp.neper@nic पर भेजने का निर्देश दिया है।

Two-Day Ultimatum in Prabhadevi: पुल परियोजना के बीच 83 परिवारों पर बेदखली का संकट, पुनर्वास व्यवस्था पर उठे तीखे सवाल
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को समय पर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा –  मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे
Lapse in women safety: गार्ड की एक चूंक से लुट गई महिला की आबरू, आरपीएफ जवान हुआ निलंबित
वसई-विरार में सीरियल रेपिस्टों का आतंक!
Uddhav Thackeray and Raj Thackeray update : महाराष्ट्र के लिए नई शुरुआत: उद्धव-राज ठाकरे एकजुट होने को तैयार
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Election 2024 maharashtra 9659a2
कल्याणठाणेमीरा भायंदरमुंबईराजनीति

उत्तर मुंबई में सबसे ज्यादा वोटर, उत्तर पूर्व मुंबई में सबसे ज्यादा संवेदनशील

Deepak dubey
Deepak dubey
May 19, 2024
Maharashtra Heavy Rain Alert: अतिवृष्टि की चेतावनी: प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
Raj Thackeray : गणेशोत्सव में दंगे कराने की साजिश? राज ठाकरे बोले- हिंदू-मुस्लिम सतर्क रहें
शराबी पति से परेशान पत्नी ने उतारा मौत के घाट, पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार
Navi Mumbai bus affected: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए नवी मुंबई की बस सेवा प्रभावित; 250 से अधिक एनएमएमटी बसें तैनात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?