By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MURDER: प्रॉपर्टी के लिए भाई बना कसाई ,सूप में जहर देकर दो बहनों की हत्या
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MURDER: प्रॉपर्टी के लिए भाई बना कसाई ,सूप में जहर देकर दो बहनों की हत्या

कल्याणक्राइमनवीमुंबईमुंबई

MURDER: प्रॉपर्टी के लिए भाई बना कसाई ,सूप में जहर देकर दो बहनों की हत्या

Deepak dubey
Last updated: November 2, 2023 12:23 am
Deepak dubey
Published: October 29, 2023
Share
Murder title
SHARE

आरोपी भाई के मोबाइल में सर्च बार से खुला हत्या का राज

Advertisement

नवी मुंबई। वन विभाग(Forest department)मे तैनात पिता के मृत्यु के बाद नौकरी पाने ओर प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए दो बहनों को सूप मे जहर देकर(MURDER) हत्या किए जाने का मामला रायगड के रेवदंडा मे सामने आया है। विशेष की आरोपी भाई ने पहले मोबाइल पर जहर की जानकारी सर्च कर अपने रिश्तेदार के यहा ले गया।वही जाने के बाद सूप मे जहर देकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गणेश मोहिते के खिलाफ अपने दो बहनों की हत्या करने के मामला दर्ज किया है। आरोपी गणेश मोहिते के पालघर वन विभाग मे क्लर्क के तौर पर कार्यरत थे। पिता की मृत्यु के बाद वह क्लर्क के रूप में उनके उत्तराधिकारी बनने की कोशिश मे था इधर पिता की मृत्यु के बाद उसकी दो अविवाहित बहनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था, जिससे गणेश नाराज था । यही कारण है कि उसने उन्हें हमेशा के लिए अलग करने का फैसला किया। फिल्म ‘दृश्यम’ देखने के बाद उससे आइडिया लेकर उसने बहनों की हत्या की साजिश रची। प्लान के अनुसार गणेश 15 अक्टूबर को अपने परिवार को एक नवरात्रि कार्यक्रम में ले गया । वह जानता था कि अगर उसने पालघर में ही बहनों की हत्या कर दी तो उस पर शक किया जाएगा। इसीलिए वह रायगड के रेवदंडा अपने रिश्तेदार के यहा गया। वही अपनी बहनों के लिए सूप बनाया और उसमें जहर मिलाकर उन्हें पिला दिया। उसी समय उसने अपनी माँ को पानी लाने के लिये अंदर भेज दिया। इसके बाद वह नवरात्रि कार्यक्रम में जाने के बहाने भाग गया थोड़ी देर बाद उसकी बहनों का फोन आया, उन्होंने गणेश को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन वह नवरात्रि के लिए बाहर होने का बहाना बनाकर बहुत देर से घर लौटा। इसके बाद वह दोनों को सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन 17 अक्टूबर को उनकी एक बहन की मौत हो गई। दूसरी बहन स्नेहा की हालत खराब होने पर उसे कामोठे के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। 20 अक्टूबर को उनकी भी मृत्यु हो गई, जिससे परिवार तबाह हो गया। गणेश ने यह कहानी अपनी मां के दिमाग में बैठा दी और आरोप लगाया कि जिस रिश्तेदार से संपत्ति को लेकर विवाद था, उसी ने दोनों बहनों को पानी में जहर दे दिया है।

पुलिस ने खोल दी पोल

रेवदंडा पुलिस ने एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जब रिश्तेदार से दोनों की मौत के संबंध में पूछताछ की तो उसने साफ कर दिया कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है उन्होंने कहा कि उन्होंने घर के बाहर सीसीटीवी भी लगाया है पुलिस ने जब इसकी फुटेज चेक की तो साफ हुआ कि पानी में कुछ भी नहीं मिलाया गया है। इसके बाद पुलिस को कुछ गड़बड़ का संदेह हुआ पुलिस ने गणेश का फोन लेकर चेक किया। तब मोबाइल मे जहर के बारे में 53 बार नेट पर सर्च किया गया था। पुलिस ने पाया कि जहर, मीठा जहर, कम गंध वाला जहर और जहर खाने के बाद मरने में कितना समय लगा, इस पर खोज की गई। पुलिस ने आरोपी गणेश को हिरासत मे लिया। बताया कि गणेश के पिता वन विभाग में अधिकारी थे। एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके यहां काम करने को लेकर परिवार में विवाद हो गया। आरोपी गणेश अपनी बहनों की वजह से परेशान था, उसे अपनी सारी सैलरी उन पर खर्च करनी पड़ती थी। उसे डर था कि वह अपने पिता की संपत्ति पर भी दावा करेगी। अब मामले मे पुलिस ने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है

Shivsena(UBT) : गद्दारों को राजनीति में दिखाने का समय आ गया है, उद्धव ठाकरे

Rajawadi hospital work will be completed in two years: सुपर स्पेशलिटी होने की राह पर राजावाड़ी अस्पताल दो सालों में पूरा होगा अस्पताल का काम
Question on the quality of Prasad of Siddhivinayak temple: सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे के बच्चे मिलने का मामला, एफडीए करेगी जांच
Pollution increased in Mumbai: मुंबई में बढ़ा प्रदूषण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों के स्वाशन नलिका पर असर!, कुछ इलाकों में प्रदूषण के पीएम 2.5 में 70 प्रतिशत से अधिक वृद्धि
Mission 12th: आज से परीक्षा शुरू, 15 लाख छात्र होंगे शामिल
दशहरा सम्मेलन: महाराष्ट्र की अस्मिता का गौरव, शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, शनिवार को उद्धव ठाकरे शिवतीर्थ पर फूकेंगे विधानसभा का बिगुल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai crimenavi mumbai newsnavi mumbai police
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 4
देश-दुनियामुंबईरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

बेस्ट’ का टीबी फार्मूला विश्व को भाया

vinu
vinu
October 25, 2022
Vadh 2 trailer release: संजय मिश्रा–नीना गुप्ता स्टारर ‘वध 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने खींचा ध्यान
आयुष कोमकर हत्याकांड के आरोपी परिवार की महिलाएं चुनावी मैदान में, NCP की चुनावी रणनीति पर उठ रहे सवाल
BJP will agitate: ठाणे में भाजपा मुख्यमंत्री आवास के बाहर करेगी आंदोलन, कल्याण, डोंबिवली के बाद ठाणे-दिवा-भाजपा संघर्ष
Panvel baby found in basket: 📰 नवजात को छोड़ गई मां! पनवेल में बास्केट में मिला दो दिन का बच्चा, साथ में मिली भावुक चिट्ठी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?