By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Heat stroke animals: गर्मी से तंग… अनारकली डिस्को नहीं पानी में चली, 58 साल की हो चुकी है अनारकली
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Heat stroke animals: गर्मी से तंग… अनारकली डिस्को नहीं पानी में चली, 58 साल की हो चुकी है अनारकली

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Heat stroke animals: गर्मी से तंग… अनारकली डिस्को नहीं पानी में चली, 58 साल की हो चुकी है अनारकली

Deepak dubey
Last updated: May 18, 2023 6:54 am
Deepak dubey
Published: May 16, 2023
Share
elephant guardian 3c992d78 3ea3 11e7 8704 a81eba362f7d
SHARE
Advertisement

मुंबई। महानगर मुंबई में भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई बॉटनिकल गार्डन और प्राणी संग्रहालय (Veermata Jijabai Botanical Garden and Zoological Museum(रानीबाग) में जानवरों पर गर्मी का असर देखने को मिल रहा है (Heat stroke animals)। चिलचिलाती धूप और तपिश के बीच रानीबाग में जानवरों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। खासकर एकमात्र हाथी अनारकली का, दिन में उसकी इच्छा के अनुसार कई बार नहलाया जाता है। कभी कभी तो अनारकली दिन में तीन-तीन बार बगल में बने तालाब में नहाने के लिए खुद ही कूद जाती है। महावत भी उसकी इच्छा को देखते हुए बाल्टी से पानी भरकर उसको नहलाता हैं। पानी मे छपकोरियां मरते हुए हाथी का दृश्य देखने के लिए पर्यटक भी बड़ी संख्या में जमा होकर आनंद लेते हैं।

Advertisement

elephjant

रानीबाग प्राणी संग्रहालय के निदेशक संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस हाथी के प्रति पर्यटकों का खूब आकर्षण रहता है तो वहीं रानीबाग प्रशासन भी अनारकली के देख रेख के लिए पूरी तरह से जुटा हुआ है। रानीबाग में अब अनारकली आखिरी हाथी होगी। 58 वर्ष की हो चुकी अनारकली की लाइफ और 10 से 12 वर्ष हो सकती है। शायद इससे ज्यादा भी हो, लेकिन उसके बाद यहां फिर कोई हाथी नहीं ले जा सकेगी। क्योंकि प्राणी संग्रहालय में जानवरों को लेकर एनिमल विभाग के नई गाइडलाइन के अनुसार अब हाथी को प्राणी संग्रहालय में कैद कर नहीं रखा जा सकेगा।

अनारकली के साथ दो और हाथी थे

अनारकली को 1972-73 में मुंबई के प्राणी संग्रहालय में लाया गया था। अनारकली उस समय के तीन सबसे छोटे हाथियों में से एक थी। फिलहाल अनारकली की उम्र 58 साल है। अनारकली की सेवा करने वाले खान परिवार की चौथी पीढ़ी इस समय काम कर रही है। यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाता है कि हाथी को अच्छी तरह से खिलाया जाए और भोजन ठीक हो। क्योंकि गलत आहार के कारण भी हाथियों के पेट में दर्द होता है।

हाथी को लेकर कड़वा सच, भूख से तोड़ देती है दम

आम तौर पर एक हाथी की लाइफ 65 से 70 वर्ष होती है। इस अवधि के दौरान हाथी के चार आगे के दांत कुल छह बार टूट कर गिरते हैं। जब छठी बार दांत गिर जाता है तो ये दांत उम्र भर के लिए दोबारा नहीं उगते। ऐसे में हाथी को खाने में बड़ी दिक्कत होती है। इसलिए कई बार हाथी भुखमरी का शिकार हो जाते हैं। लेकिन जीजामाता पार्क में फिलहाल अनारकली खाने का पूरा ख्याल रखा जाता है।

अनारकली का खास खयाल

महावत साजिद खान ने बताया को हाथियों की दैनिक देखभाल में पैरों और शरीर की नियमित सफाई शामिल है। पैर में संक्रमण के कारण अक्सर हाथी गिर जाता है। इसलिए महुता इसका खास ख्याल रखना होता हैं। अनारकली को रोज पानी से साफ किया जाता है। दिन में तीन से चार बार उसे नहलाया जाता है। वह खुद पानी मे चके जाती है। और हमसे पानी के फुहारे मारने का इशारा करती है। साथ ही प्रतिदिन पेयजल की समुचित आपूर्ति का भी ध्यान रखा जाता है। हरा चारा, सूखा चारा, गाजर, गन्ना हाथी को खिलाया जाता है। साथ ही यह व्यवस्था की गई है कि हाथी को रोजाना दौड़ने के अभ्यास के साथ सुबह की धूप भी मिले। मुंबई जैसे नम वातावरण के लिए मिट्टी के खेल और हाथियों के तैरने की भी व्यवस्था की गई है।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Thackeray to visit demolished Mumbra shakha on Saturday: शिवसेना का शनिवार को मुंब्रा में मोर्चा मिंधे द्वारा बुलडोजर चलाई गई शाखा का दौरा करेंगे उद्धव ठाकरे!
New Covid Cases in Mumbai: महाराष्ट्र में फिर डराने लगा कोरोना! एक ही दिन में तीन मौतें, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां फेल, मुंबई में सबसे ज्यादा मामले
Multilevel Electromechanical Car Parking System: लोअर परल में 520 करोड़ की नई कार पार्किंग, जिससे 300 करोड़ का नुकसान होगा
NCP internal conflict: राष्ट्रवादी कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, सुनेत्रा पवार गुट में फैसलों पर गहराया विवाद
मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की पति ने गोली मारकर हत्या; वीडियो वायरल हो गया
TAGGED:Maharashahtra newsmumbai newsranibagh
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
hq720 5
मुंबईसिटी

Boat accident: पासपोर्ट के काम से गोवा से मुंबई आते ही परिवार पर आई संकट, नाव हादसे में महिला और 6 साल के बच्चे की मौत

Deepak dubey
Deepak dubey
December 20, 2024
Rakhi market: रक्षाबंधन की रौनक: बाजारों में सजी राखियों की दुकानें, रिश्तों के धागों से महक उठा माहौल
A new chapter in Marriott’s history: जयपुर बना गवाह, मैरियट इंटरनेशनल ने भारत में हासिल किया 200 होटलों का आंकड़ा
The first rain exposed the reality of the Municipal Corporation: पहली बरसात ने डुबो डाला!, मनपा प्रशासन के कार्यों की खुली पोल, शिवसेना ने चेताया
Online conversion case: मोबाइल गेम बना रहा धर्मांतरण का आसान रास्ता, ऑनलाइन धर्मांतरण मामले का मुंब्रा कनेक्शन आया सामने 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?